WWE Raw Result (15 june 2026): Roman Reigns ने वापसी के बाद मचाया बवाल, मेन इवेंट में हुआ King of the Ring टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला
WWE
WWE
WWE Raw Results: WWE Raw का हालिया एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। फैंस को सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ साथ कई और बेहतरीन मैच देखने मिले। मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी शो का मुख्य आकर्षण था। द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप लगातार फिर से मजबूत और एक साथ होता दिखाई दे रहा है।
शो की शुरूआत द ब्लडलाइन की एंट्री के साथ हुई। फैंस रोमन रेंस को फिर से रेड ब्रांड शो में देखकर बहुत खुश नजर आए। उन्होंने रिंग में आकर क्राउड से उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा और फैंस ने ऐसा ही किया। रोमन ने कहा कि सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है। उनके भाई जे उसो King of the Ring टूर्नामेंट में आगे बढ़ रहे हैं और इसे जीतेंगे। रेंस ने क्राउड से जे को भी एक्नॉलेज करने को कहा और वैसा ही हुआ। रोमन ने कहा कि लोगों का मानना है कि वो कभी भी जिमी उसो को बढ़ावा देते हुए नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि जिमी के बिना ब्लडलाइन, ट्राइबल चीफ या जे उसो की कल्पना भी नहीं की जा सकती। रोमन ने क्राउड से बिग जिम को एक्नॉलेज करने को कहा और वैसा ही हुआ।
फैंस की फटू चैंट के बीच जे उसो ने रोमन को शुक्रिया कहते हुए कहा कि जेकब फटू उसोज़ का कहा नहीं मानते। रोमन ने जैकब से बात करते हुए कि वो उनके भाइयों की बात नहीं मानना चाहते हैं जो एक बड़ी समस्या है। जेकब ने ट्राइबल चीफ से माइक छीनते हुए कहा कि अगर बात उसोज़ को एक्नॉलेज करने की है तो वो यह नहीं करने वाले हैं। केवल वो एक ही व्यक्ति को एक्नॉलेज करते हैं वो OTC हैं। इसके बाद उन्होंने माइक फिर से रोमन को दे दिया। रोमन ने कहा कि यह भी ठीक है क्योंकि उन्हें हाँ में हाँ मिलाने वाले नहीं चाहिए।
ट्राइबल चीफ ने इसके बाद एक लकड़ी का बक्सा मंगाया जिसमें कुछ मालाएं दिखाई दे रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि सबको यह लगता है कि द ब्लडलाइन फिर से कंपनी में अपना प्रभाव बढ़ाएगी। रेंस ने कहा कि ब्लडलाइन हमेशा से ही मौजूद थी, है और रहेगी। उन्होंने यूकोजूना, द रॉक, रिकीसी और उमागा और द उसोज़ की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि जब वो पैदा हुए थे तब भी ब्लडलाइन थी। आगे जब उनके परिवार की अगली पीढ़ी रिंग में दिखाई देंगी तब भी ब्लडलाइन मौजूद होगी। सभी का कहना है कि जेकब बाहरी हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है जेकब अब ब्लडलाइन का हिस्सा हैं।
सैगमेंट के अंत में जब रोमन और उनके साथी रिंग से बाहर जा रहे थे तब दर्शकदीर्घा में सबसे आगे की लाइन में मशहूर कॉमेडियन एरिक आंद्रे मौजूद थे। उन्होंने रोमन और द उसोज़ से हाथ मिलाया। हालांकि, जैसे ही उन्होंने जेकब की पीठ थपथपाई वैसे ही वेयरवुल्फ़ ने उन्हें रिंग से बाहर खींचा और रिंग में लाकर जबरदस्त हमला किया। ऑफिशियल्स के आने के बाद भी जेकब ने OTC का इशारा मिलते ही आंद्रे पर दो बार डाइविंग स्प्लैश लगाया।
IYO SKY vs. Raquel Rodriguez (WWE Queen of the Ring)
Queen of the Ring टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इयो स्काई का मुकाबला राकेल रोड्रिगेज़ से हुआ। इयो ने मैच की शुरूआत में अपने हाईफ्लाइंग मूव से राकेल को बहुत परेशान किया। राकेल ने भी उन्हें बैरिकेड में फेंकते हुए मैच में वापसी की। इसके बाद इयो ने जजमेंट डे मेंबर के पावरबॉम्ब को रिंग रस्सियों की मदद से नाकाम किया और रोल करके पिन करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुईं। मैच के अंत में स्काई ने राकेल को रिंग पोस्ट में धकेला और सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाकर Queen of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
पिछले हफ्ते ओबा फेमी और जजमेंट डे के बीच हुए सैगमेंट की क्लिप दिखाई गई। फिर बैकस्टेज लिव मॉर्गन और रॉक्सेन पेरेज़ अपनी साथी राकेल रोड्रिगेज़ को मिली हार के बारे में बात करती हुई दिखी। मॉर्गन ने कहा कि अब उन्हें अपने और डॉमिनिक मिस्टीरियो के टूर्नामेंट जीतने पर फोकस करना होगा। इसके बाद लिव और डैनह्यूसेन के बीच सैगमेंट देखने मिला जहां लिव पूर्व AEW स्टार से ओबा फेमी को श्राप देने की गुजारिश करती हुई दिखीं। हालांकि, डैन की मांगों को जानने के बाद वो वहां से गुस्सा होकर चली गई।
Winner: IYO SKY
बैकस्टेज लायरा वलकारिया WWE Raw जनरल मैनेजर ऐडम पीयर्स से कुछ बातचीत करते हुए खुश नजर आईं। इसके बाद एलए नाइट पीयर्स से बात करने आए। उन्होंने कहा कि वो जानते थे कि ऐसा ही होगा जैसा उन्होंने कहा था। पीयर्स ने कहा कि रेफरी का निर्णय ही अंतिम है। एलए ने कहा कि जब भी वो रोमन के सामने होंगे तब वो जानते है कि इन सब से कैसे निपटना है।
Chad Gable vs. Rusev
WWE Raw में अगला मुकाबला चैड गेबल और रूसेव के बीच हुआ। चैड ने रोलिंग जर्मन सूप्लेक्स मारा एंकल लॉक लगाने की कोशिश की लेकिन रूसेव ने भी उन्हें बूट मारकर गिराया और रिंग से बाहर फेंक कर स्टील स्टेप से टकरा दिया और फ्लोर पर सूप्लेक्स लगाया। इसके बाद रूसेव ने अपरकट लगाया लेकिन गेबल ने वापसी करते हुए अपने अपोनेंट को डेस्क पर सूप्लेक्स लगाया। रिंग में वापस आने के बाद रूसेव के साथी ईथन पेज़ ने मैच में हस्तक्षेप करने की कोशिश की। रूसेव ने रिंग के बीच में गेबल पर अपना फिनिशिंग मूव लगाया लेकिन यह नाकाफ़ी रहा। मैच के अंत में चैड ने रूसेव की किक को रोका और उन्हें एंकल लॉक में फंसाकर टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया। मैच के बाद ईथन पेज़ और रुसेव ने चैड पर हमला कर दिया। रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली ने रिंग में आकर गेबल को बचाया और हील स्टार्स को भागने पर मजबूर कर दिया।
Winner: Chad Gable
बैकस्टेज ब्लडलाइन आपस में बात करते हुए दिखे। जे उसो ने रोमन रेंस से कहा कि जेकब फटू, द उसोज़ का ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी में साथ नहीं देते। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए कि फटू अपने ही फैमिली के बीच में बाहरी होने का एहसास करते हैं। एलए नाइट लगातार उनके बारे में बात करते जा रहे हैं। रेंस ने कहा कि वो नाइट से निपटने के लिए अब वेयरवुल्फ़ को भेजेंगे। इसके बाद ब्रॉन ब्रेक्कर का प्रोमो देखने मिला जहां उन्होंने कहा कि सैथ रॉलिंस कायर हैं। और वो उन्हें सबक सिखा कर रहेंगे।
अगला सैगमेंट एलए नाइट का देखने मिला। उन्होंने रिंग में आकर फिर से रोमन रेंस पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वो किस ग्रुप या कितने लोगों से लड़ रहे हैं। थोड़ी देर बाद जिमी उसो ने एंट्री की और कहा कि नाइट और ब्लडलाइन के बीच पहले मतभेद थे लेकिन अब सब बदल गया है। सोलो सिकोआ अब उनके साथ नहीं हैं। एलए ने कहा कि जब वो सोलो की हालत खराब करेंगे तब भी क्या ब्लडलाइन बीच में नहीं आएगी। बिग जिम ने कहा कि ऐसा ही होगा। इसके बाद जे उसो की एंट्री देखने मिली।
जे ने कहा कि जिमी सही कह रहे हैं। इसके बाद जे और नाइट के बीच काफी गहमा गहमी देखने मिली। बिग जिम ने बीच में आकर इस टकराव को रोकने का प्रयास किया। एलए ने जिम को एक साइड किया और जे पर हमला कर दिया। इसके जवाब ने जिमी ने नाइट को किक लगाया। जिम इसके बाद भी नाइट को शांत करना चाह रहे थे लेकिन जे चेयर लेकर आ गए। जिम अपने भाई को रोकने का प्रयास कर रह थे लेकिन वो नहीं माने और मेगास्टार को चेयर मारने के लिए आगे बढ़ गए। हालांकि, नाइट ने पलटवार करते हुए चेयर छीनी और द उसोज़ पर चेयरशॉट लगाए। जेकब फटू ने रिंग में आकर एलए पर हमला किया और द उसोज़ को बचाया। ब्लडलाइन मेंबर्स बैकस्टेज बहस करते हुए दिखे। जेकब ने उसोज़ से कहा कि उन दोनों ने अपने अपने तरीके अपनाए लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला इसलिए उन्होंने OTC का तरीका अपनाया।
Charlotte Flair vs. Roxanne Perez
रेड ब्रांड शो में अगला मुकाबला शॉर्लेट फ्लेयर और रॉक्सेन पेरेज़ के बीच हुआ। फ्लेयर ने अपनी साथी एलेक्सा ब्लिस और पेरेज़ ने अपनी पार्टनर लिव मॉर्गन के साथ एंट्री ली। दोनों ने मैच के दौरान कई जबरदस्त मूव्स लगाए और एक दूसरे को धराशाई करने की कोशिश की। लिव मॉर्गन ने पेरेज़ का साथ देने की कोशिश की लेकिन एलेक्सा ब्लिस ने उन्हें रोक दिया। मैच के अंत में क्वीन ने पेरेज़ पर फिगर फोर लेगलॉक लगाया और सबमिशन के जरिए जीत दर्ज की।
Winner: Charlotte Flair
शो के अगले पड़ाव में जेवान एवंस का इंटरव्यू देखने मिला जहां उन्होंने जे उसो के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जे के पास अनुभव है लेकिन वो उन्हें हराकर सभी को चौंका देंगे। इसके बाद द विज़न ग्रुप के लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी की एंट्री हुई। जेवान और थ्योरी के बीच काफी बहस के बाद दोनों के बीच मुकाबला तय हुआ।
Austin Theory vs. Je’Von Evans
ऑस्टिन ने अपने साथी लोगन की मदद से एवंस पर दबाव बनाने कोशिश की लेकिन जेवान ने कुछ शानदार मूव लगाकर मैच में वापसी की। जेवान जब मैच खत्म करने की ओर थे तभी अचानक ब्रॉन ब्रेक्कर ने आकर उन्हें स्पीयर मारा। जेवान एवंस को विज़न के हमले से बचाने के लिए द स्ट्रीट प्रॉफ़िट रिंग में आए और हील्स को रिंग से बाहर कर दिया।
Winner: Je’Von Evans wins by disqualification
शो में एक बार फिर से बैकस्टेज रोमन रेंस और जेकब फटू के बीच सैगमेंट देखने मिला। रेंस ने पूछा कि उन्होंने इस मामले पर क्या किया, जिसके जवाब में फटू ने कहा कि उन्होंने एलए नाइट को सबक सिखा दिया है। इसके बाद दोनों द उसोज़ के नाखुश होने पर बात की। जेकब आगे कहते है उन्हें कोई नही समझता। रेंस ने कहा कि जितना वो (फटू) उन्हें समझते है उतना ही वो (रोमन) उन्हें भी समझते हैं। इसके बाद ट्राइबल चीफ जेकब के कान में कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं।
Main Event
Dominik Mysterio vs. Oba Femi (King of the Ring)
इस हफ्ते के WWE Raw के मेन इवेंट में King of the Ring टूर्नामेंट का सेमीफाइनल ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच हुआ। मिस्टीरियो के साथ उनके साथी जेडी मैक्डॉना भी थे। मैच की ऑफ़िशियल शुरूआत होने के बाद भी डॉमिनिक काफी देर तक रिंग से बाहर ही थे, जबकि ओबा उन्हें रिंग में आने के लिए ललकार रहे थे। थोड़ी देर के बाद डॉम रिंग में आए लेकिन फिर से वो बाहर चले गए लेकिन इस बार ओबा ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। रिंग में वापस आते ही डॉम ने फेमी को ड्रॉप किक लगाई और पूर्व NXT चैंपियन को रिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद जब डॉम डाइव लगाने की कोशिश करते हैं तब ओबा उन्हें पकड़ लेते हैं और अनाउंसर डेस्क पर फेंक देते हैं। जेडी ओबा का ध्यान भटकाते हैं उस दौरान डॉम रिंग बजाने वाली हथौड़ी को अपने बूट में छुपा लेते हैं। जेडी के एक बार और दखल देने का फायदा मिस्टीरियो ने उठाया और ओबा को लो ब्लो लगाकर दो 619 लगाए थे। डॉम ने फ्रॉग स्प्लैश लगाकर फेमी को पिन करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। फिर से मैक्डॉना ने रेफरी का ध्यान भटकाया और डॉमिनिक ने फेमी को हथौड़ी से मरने का प्रयास किया लेकिन फेमी ने दोनों जजमेंट डे मेंबर्स को ही चोकस्लैम लगाकर धराशायी कर दिया। इसके बाद ओबा ने डॉमिनिक को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और मैच के अंत में पॉवरबॉम्ब लगाकर King of the Ring के फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने माइक पर आकर ब्रॉक लैसनर को ललकारा और अगला King of the Ring होने का दावा किया।