WWE Raw Preview: WWE रॉ (Raw) का नया एपिसोड जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इस आर्टिकल में हम Raw में होने वाले कुछ मुकाबलों और सैगमेंट्स पर बात करेंगे। शो का मुख्य हिस्सा किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के इर्दगिर्द होगा। इस टूर्नामेंट का प्रभाव समरस्लैम (Summer Slam 2025) पर पड़ेगा। शो में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की भी संभावना है। Raw का यह एपिसोड बाल्टीमोर, मैरीलैंड में होने जा रहा है।
WWE Raw के जनरल मैनेजर ऐडम पीयर्स ने भी शो के लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स मैचों की जानकारी देते हुए बताया कि जहां एक ओर डॉमिनिक मिस्टीरियो और ओबा फेमी एक दूसरे के आमने सामने होंगे वहीं इयो स्काई का सामना राकेल रॉड्रिगेज़ से होगा। इसके अलावा रुसेव का मुकाबला चैड गेबल से होगा। शो का मुख्य आकर्षण मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस की वापसी होगी।
WWE Raw में होने वाले किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले
लगभग दो हफ्ते पहले हुए Raw के एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग के पहले राउंड के मैचों की शुरूआत हुई थी। सभी मुकाबले फेटल फोर वे पर आधारित थे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पेंटा, ओबा फेमी, सोलो सिकोआ और कार्मेलो हेज़ आमने सामने थे जहां ओबा फेमी ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ट्रिक विलियम्स, ब्रॉन ब्रेक्कर और डेमियन प्रीस्ट को हराया था। पिछले हफ्ते ओबा ने मिस्टेरियो को सबक सिखाने की चेतावनी दे डाली थी। क्वीन ऑफ द रिंग की बात करे तो इयो स्काई ने पहले राउंड में जूलिया, रॉक्सेन पेरेज़ और लैश लेजेंड को हराया था वहीं, राकेल रॉड्रिगेज़ ने बेली जेसी ज़ेन और कियाना जेम्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। Raw में दोनों के बीच फैंस को जबरदस्त मुकाबला देखने मिल सकता है।
रोमन रेंस पिछले कुछ हफ्ते से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। द उसोज़ और जेकब फटू के बीच थोड़ा तनाव देखने मिल रहा है। रोमन सभी को एक साथ लाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से एलए नाइट और सैथ रॉलिंस लगातार रोमन रेंस पर निशाना साध रहे हैं। ट्राइबल चीफ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
