WWE WrestleMania 42 का मेन इवेंट हुआ कन्फर्म , Roman Reigns ने चुना अपना प्रतिद्वंदी
wwe.com
wwe.com
WWE WrestleMania 42 Main Event Confirmed: WWE Royal Rumble 2026 के समापन के साथ ही Road To WrestleMania की शुरुआत हो चुकी है। अब कंपनी अपने सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियों में जुट गई है। रोमन रेंस (Roman Reign) ने हाल ही में सऊदी अरब में हुए मेंस Royal Rumble मैच को जीतकर शो ऑफ द शोज़ के मेन इवेंट में अपनी जगह बनाई थी। इस हफ्ते हुए Raw में ट्राइबल चीफ ने WWE WrestleMania 42 में अपने प्रतिद्वंदी का चुनाव कर लिया है।
इस हफ्ते हुए WWE रॉ (Raw) के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने रिंग में आकर फैंस के साथ अपनी रॉयल रंबल की जीत का जश्न मनाया। कुछ देर बाद मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक भी रिंग में आ गए। उन्होंने सबसे पहले फिन बैलर को चेतावनी दी। इसके बाद रोमन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के बीच जबरदस्त सैगमेंट देखने मिला, जहां दोनों ही मेगास्टार्स की माइक स्किल्स शानदार थी। दोनों ने एक दूसरे पर खूब निशाना साधा।
पंक ने जहां रोमन को पार्टटाइमर कहा वहीं, पूर्व ब्लडलाइन लीडर ने कहा कि पंक आज WWE में केवल उनकी वजह से हैं। सैगमेंट के अंत में रेंस ने कहा कि वो WWE WrestleMania 42 में उन्हें अपना प्रतिद्वंदी इसलिए चुन रहे हैं क्योंकि वो उनसे बहुत ज्यादा नफरत करते हैं। इसके बाद रोमन ने साफ कहा कि ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल के मेन इवेंट में पंक उन्हें एक्नॉलेज़ करेंगे। फिलहाल अभी तक यह निश्चित नहीं हुआ कि यह मैच WWE WrestleMania 42 की नाइट 1 या 2 में से कब होगा।