WWE Women's Royal Rumble winner
WWE
WWE
Women's Royal Rumble winner: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत विमेंस बैटल रॉयल से हुई। इस मैच में फैंस को कुछ चौकाने वाली वापसी देखने मिली थी। जजमेंट डे मेंबर्स के लिए यह बैटल रॉयल खास रही। जहां टीम की एक मेंबर लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने इस मेगा बैटल रॉयल को अपने नाम किया वहीं एक मेंबर को अपने ही पार्टनर से धोखा मिला था। निश्चित ही यहां से एक नई स्टोरी लाइन की शुरुआत हो सकती है।
पूर्व विमेंस चैंपियन Liv Morgan ने जीता WWE विमेंस Royal Rumble मैच

जजमेंट डे मेंबर लिव मॉर्गन के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार रही। उन्होंने WWE विमेंस Royal Rumble मैच जीतकर इतिहास बना दिया है। लिव मैच में नंबर 14 में आई थीं। उनके पहले उनकी जजमेंट डे पार्टनर रॉक्सेन पेरेज़ पहले से रिंग में मौजूद थी। उन्होंने आते ही कुछ शानदार मूव्स दिखाए। इसके थोड़ी ही देर बाद रॉकेल रॉड्रीगेज़ ने आकर अपनी पार्टनर की मदद की। हालांकि, रॉक्सेन को रिया रिप्ली ने मैच से ऐलिमिनेट कर दिया था। इसके बाद भी जजमेंट डे ने मैच में काफी पकड़ बना कर रखी थी।
WWE विमेंस Royal Rumble मैच में सबसे चौकाने वाला मोमेंट तब आया जब रिया रिप्ली, लैश लेजेंड और रॉकेल रोड्रिगेज़ की बीच जबरदस्त फाइट देखने मिली। लैश को रिप्ली ने और रिप्ली को रॉकेल ने मैच से बाहर किया ही था कि लिव मॉर्गन ने अपनी ही जजमेंट डे की साथी रॉकेल को एलिमिनेट कर सभी को हैरान करके रख दिया। मैच के अंतिम पलों में लिव मॉर्गन, सोल रूका और टिफनी स्ट्रेटॉन के बीच रिंग के किनारे पर बेहतरीन फाइट देखने मिली। हालांकि, सोल रूका को टिफनी ने मैच से बाहर किया वहीं लिव ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और स्ट्रेटॉन को सबसे अंत में एलिमिनेट करके अपने करियर में पहली बार विमेंस Royal Rumble मैच को जीता।