WWE SmackDown result (19 June 2026): WWE King and Queen of the Ring टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ फैंस को देखने मिला WWE चैंपियनशिप का बड़ा मुकाबला

20 Jun ,2026 IST: 19:00:41
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/news_1781962173.webp

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का नया एपिसोड बहुत ही दिलचस्प रहा। शो में फैंस को  King and Queen of the Ring 2026 के दो सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ-साथ टॉप सुपरस्टार का हील टर्न देखने मिला। इसके साथ ही सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2026) के कई मैचों की पुष्टि भी हो गई है।

Cody Rhodes vs Gunther (WWE Undisputed Championship Match)

SmackDown की शुरूआत `WWE चैंपियनशिपशिप के लिए कोडी रोड्स और गुंथर के मुकाबले से हुई। इस मैच में पूर्व आईसी चैंपियन सैमी ज़ेन मैच रेफरी थे। मैच की शुरूआत में कोडी और गुंथर ने कई शानदार मूव्स लगाए। इस दौरान रोड्स ने गुंथर को फिगर फोर लॉक में फंसाया। पूर्व UK चैंपियन किसी तरह रोप के पास पहुंचे लेकिन सैमी इस देख नहीं पाए। किसी तरह लॉक से निकलने के बाद गुंथर और ज़ेन के बीच बहस देखने मिली। गुंथर ने रोड्स को पावरबॉम्ब लगाने की कोशिश की लेकिन अमेरिकन नाइटमेयर ने इसे ब्लॉक कर क्रॉस रोड्स मूव लगाया और पिन करने की कोशिश की। हालांकि, गुंथर का पर रोप के नीचे होने के कारण सैमी ने 2 काउंट पर पिन को रोक दिया। इस पर रोड्स और सैमी के बीच बड़ी बहस भी हुई। इसका फायदा गुंथर ने उठाने की कोशिश की और रोड्स को स्लीपर होल्ड में फंसा लिया लेकिन मौजूदा चैंपियन किसी तरह रोप तक पहुंचने में कामयाब रहे। मैच में एक समय गुंथर और सैमी के बीच बड़ा टकराव देखने मिला और ऑस्ट्रियन सुपरस्टार ने पूर्व ब्लडलाइन मेंबर पर ही हमला कर दिया। इसके बाद मैच में नए रैफरी आते हुए दिखे। गुंथर ने कोडी को ड्रॉप किक लगाकर पावरबॉम्ब लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन जैन ने रैफरी को रिंग से बाहर कर गुंथर को बड़ा झटका दिया। मैच के अंतिम मोमेंट में कोडी, गुंथर को रोलअप करने का प्रयास कर रहे थे। पूर्व आईसी चैंपियन रोप को पकड़कर इससे बचे हुए थे लेकिन ज़ेन ने गुंथर के हाथ पर किक लगाई और जल्दी 3 काउंट करके कोडी रोड्स को जीत दर्ज करने में मदद की। 

Winner: Cody Rhodes

मैच के बाद WWE SamckDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने सैमी ज़ेन पर नाराजगी जाहिर की। बैकस्टेज गुंथर ने सैमी पर हमला किया। कोडी रोड्स ने एल्डिस से मैच को फिर से शुरू करने को कहा, जिसको उन्होंने मान लिया। मैच के फिर से शुरू होने के बाद दोनों स्टार्स एक दूसरे पर स्लीपर लॉक लगाते हुए दिखे। इसके बाद मैच में फिर से सैमी ज़ेन का दखल तब देखने मिला जब उन्होंने गुंथर को हलूवा किक लगाया और मैच वहीं समाप्त हो गया। इसके बाद सैमी ने रैफरी और कोडी पर हमला करते हुए लंबे समय बाद हील टर्न किया।

बैकस्टेज जेड कार्गिल का सैगमेंट देखने मिला जहां उन्होंने टिफनी स्ट्रेटॉन को उनकी विमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। जेकब फटू और सोलो सिकोआ भी लॉकर रूम में बात करते हुए दिखे जहां सोलो ने साफ किया कि वो रोमन रेंस के पास वापस नहीं जाएंगे। इस पर फटू ने उन्हें फिर से सोचने के लिए कहा। वहीं सोलो और उनके ग्रुप में भी कुछ गर्माहट देखने मिली।

Damian Priest and R Truth (c) vs  MFTs (Talla & Tama Tonga) (WWE Men’s Tag Team Championship)

WWE SmackDown में WWE मेंस टैग टीम चैंपियनशिप के हुआ यह मुकाबला बेहतरीन रहा। डेमियन प्रीस्ट और टाला टोंगा ने की। बैकस्टेज मौजूदा AAA टैग टीम चैंपियंस वार रेडर्स इस मैच को देखते हुए नजर आए। दोनों ही टीम्स की तरफ से कई बेहतरीन मूव्स देखने मिले। मैच के अंतिम मोमेंट्स में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों की मदद करने की कोशिश की लेकिन इसका फायदा उनके प्रतिद्वंदियों ने उठाया। डेमियन पर हमले की कोशिश में टाला रिंग पोस्ट से टकरा गए जिसके कारण टामा टोंगा को र ट्रुथ ने रोलअप कर जीत दर्ज की। मैच के बाद टामा और टाला टोंगा सोलो को रिंग में छोड़कर बैकस्टेज चले गए। 

Winner: WWE Men’s Tag Team Champions Damian Priest and R Truth

बैकस्टेज एक बार फिर से सैमी ज़ेन और निक एल्डिस बहस करते हुए दिखे। मेन इवेंट जे उसो ने अपने सेमीफाइनल मैच से पहले ही यह साफ कर दिया कि वो फाइनल जीतकर कोडी रोड्स की चैंपियनशिप को चुनौती देंगे। जेवान एंवस ने उसो को कंफ्रंट किया और कहा कि वो उनकी इज्जत करते हैं। जे ने कहा कि वो उन्हें आज कुछ सिखाएंगे। इसके बाद कार्मेलो हेज़ और रिकी सैंट्स के बीच मेंस यूएस चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर का मैच हुआ। 

Carmelo Hayes vs  “Absolute” Ricky Saints (WWE Men’s United States Championship #1 Contender’s Match)

मैच की शुरूआत में कार्मेलो हेज़ ने रिकी सेंट्स पर कई जबरदस्त हमले किए। सेंट्स ने भी पलटवार करते हुए हेज़ को काफी परेशान किया। मैच के दौरान हेज़ ने DDT लगाकर और रिकी ने फायरमैन करी मूव लगाकर एक दूसरे को पिन करने की कोशिश की लेकिन दोनों ही इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मैच में रिंग के कोनों में लगा पैड निकल गया। और मैच के अंत में रिकी ने हेज़ को टर्नबक्कल की तरफ धक्का दिया और लैरिएट प्रेस मूव लगाकर जीत दर्ज की।

Winner: Ricky Saints

बैकस्टेज कोडी रोड्स और निक एल्डिस बात करते हुए दिखे। कोडी ने कहा कि वो गुंथर की परिस्थिति को समझ पा रहे हैं। उन्होंने निक ने आग्रह किया कि WWE Night of Champions 2026 में WWE अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन vs गुंथर vs कोडी रोड्स का ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया जाए। निक ने थोड़ी हिचकिचाहट के बाद इस मुकाबले को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद शॉर्लेट फ्लेयर, डैन ह्यूसेन, फिन बैलर, र ट्रुथ  और डेमियन प्रीस्ट के कुछ सैगमेंट्स दिखाए।

Jey Uso vs. Je’Von Evans (King of the Ring Semifinals)

WWE SmackDown का अगला मुकाबला King of the Ring टूर्नामेंट का सेमीफाइनल था। मैच के शुरूआत में ही जेवान एवंस ने अपनी स्पीड और हाईफ्लाइंग मूव्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए जे उसो को काफी परेशान किया। हालांकि, जे ने भी अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच में वापसी की और एवंस पर दबाव बनाकर रखा। इस दौरान जे ने स्पीयर मारकर उन्हें पिन करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नही हुए। मैच ने अंत में एवंस ने जे के स्पीयर के काउंट करते हुए सुपरकिक लगाकर रेडडॉन मूव लगाया। मैच खत्म करने के इरादे से जैसे ही एवंस रिंग पोस्ट पर चढ़े तभी जे ने पीछे से आकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद जे ने स्पीयर मारकर उसो स्प्लैश लगाया और एवंस को पिन करके  King of the Ring के फाइनल में अपनी जगह बना ली। 

Winner: Jey Uso

मैच के बाद जे उसो ने जेवान एवंस को उठने में मदद की और एक दूसरे के लिए सम्मान व्यक्त किया। बैकस्टेज जेकब फटू और सोलो सिकोआ फिर से बात करते हुए दिखे। सोलो ने कहा कि रोमन रेंस ने उन्हें इसलिए भेजा है कि वो उनके दिमाग से खेल सके और उनके ग्रुप में मतभेद करवा सकें। सोलो ने जेकब से कहा कि वो रेंस से कह दे कि उनके शो में बी वो यही कर सकते हैं। बैकस्टेज जब शॉर्लेट फ्लेयर अपने मुकाबले के लिए जा रही थीं तब जेड कार्गिल अपने ग्रुप की साथी बी-फैब और मिचीन के साथ दिखाई दीं। इसके बाद फ्लेयर और जेड के बीच कुछ बहस देखने मिली। जैसे ही फ्लेयर एंट्री करने के लिए गई पीछे से बी-फैब ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनका साथ जेड और मिचीन ने भी दिया। जनरल मैनेजर निक एल्डिस के मना करने के बाद भी शॉर्लेट ने मैच लड़ने की इच्छा जताई।

Main Event- Charlotte Flair vs. Liv Morgan (Queen of the Ring Semifinals)

रिंग में आने से पहले ही लिव मॉर्गन ने शॉर्लेट फ्लेयर पर हमला कर दिया। निक एल्डिस ने फिर से उन्हें मैच ना लड़ने की गुजारिश की लेकिन फ्लेयर फिर भी मैच लड़ने के लिए आगे बढ़ी। मॉर्गन ने फ्लेयर के जख्मी घुटनों पर लगातार निशाना साधा। इस समय शॉर्लेट काफी दर्द में दिखाई दे रही थी। थोड़ी देर बाद शॉर्लेट ने मैच में वापसी की कोशिश की और मॉर्गन पर नैचुरल सेलेक्शन मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन पिन 2 काउंट तक ही जा सका। मैच के अंत में लिव ने फ्लेयर के जख्मी पैर पर सबमिशन मूव लगाया और टैपआउट करवाकर मैच को अपने नाम किया। अब WWE Queen of the Ring के फाइनल में उनका सामना इयो स्काई से होगा। 

Winner: Liv Morgan

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
Super Star - Cody Rhodes, Gunther
AD

Posted by

ADMIN

Share On :