WWE SmackDown में अंतिम समय में हुआ था बड़ा बदलाव, पूर्व चैंपियंस की दुश्मनी पर लगा ब्रेक?
WWE
WWE
SmackDown: पिछले हफ्ते हुए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कंपनी ने पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ (The Miz) के लिए बनाए गए प्लान को बिल्कुल आखिरी मोमेंट में जाकर कैंसिल कर दिया था।
WWE SmackDown में क्रिएटिव टीम ने अंतिम समय में किया था बड़ा बदलाव
ब्लू ब्रांड के पिछले एपिसोड के लिए क्रिएटिव टीम ने एक सैगमेंट प्लान किया था। यह सैगमेंट द मिज़ और एलिजा ड्रैगुनोव के बीच होने वाला था। Fightful Select ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि द मिज़ और एलिजा के सैगमेंट को इस तरह प्लान किया गया था कि इसके अंत में पूर्व WWE चैंपियन ड्रैगुनोव पर अटैक करते। इसके साथ ही दोनों के बीच स्टोरीलाइन शुरू होती। हालंकि, शो के ड्राफ्ट में होने के बावजूद इस सैगमेंट को अंतिम समय में कैंसिल कर दिया गया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस स्टोरीलाइन को कैंसिल कर दिया गया है या थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है।
द मिज़ और और एलिजा ड्रैगुनोव दोनों ही यूएस चैंपियनशिप पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं। इसके चलते दोनों के बीच कुछ नोक-झोंक देखने मिलती रही है। पिछले महीने दोनों स्टार्स का सामना एक दूसरे से हुआ था जहां पूर्व NXT यूके चैंपियन एलिजा ने जीत दर्ज की थी। यह हो सकता है कि दोनों के बीच स्टोरीलाइन को WrestleMania 42 के लिए बचा कर रखा गया हो।