WWE Royal Rumble 2026 Results

📅 31 Jan ,2026 IST: 11:01:29
WWE Royal Rumble 2026 Results

                      WWE Royal Rumble 2026 Results

WWE Royal Rumble 2026 Results: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) में आपका स्वागत है। WWE का यह प्रीमियम लाइव इवेंट इस साल रियाध, सऊदी अरब में आयोजित हुआ था। इसके साथ ही ऑफ़िशियली  Road to WrestleMania की शुरुआत हो गई है। कंपनी ने इस मेगा इवेंट के लिए 2 बैटल रॉयल सहित 4 मैच बुक किए थे जो बहुत ही बेहतरीन थे। इस आर्टिकल में हम WWE Royal Rumble 2026 मे हुए सभी मैचों के परिणाम पर नज़र डालेंगे।

1- विमेंस Royal Rumble मैच

WWE विमेंस Royal Rumble मैच की शुरुआत बहुत ही चौकाने वाली रही। जहां शॉर्लेट फ्लेयर ने पहले नंबर पर एंट्री की। वहीं, उनकी टैग टीम पार्टनर एलेक्सा ब्लिस ने नंबर 2 पर एंट्री की। नंबर 3 पर कियाना जेम्स, नंबर 4 पर नाया जैक्स, नंबर 5 पर आईवी नाईल, नंबर 6 पर लोला वाईस, नंबर 7 में कैंडिस ले रे वहीं, नंबर 8 पर जॉर्डन ग्रेस ने मैच में एंट्री की। 

जॉर्डन ग्रेस ने रिंग में आने के थोड़ी देर बाद ही लोला वाइस, कैंडिस और आईवी नाइल को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद फ्लेयर ने जैक्स और ब्लिस को मैच से बाहर कर दिया। नंबर 9 पर बैकी लिंच, नंबर 10 में NXT से सोल रूका, नंबर 11 पर रॉक्सेन पेरेज़ और नंबर 12 पर मैक्सीन डुप्री आईं। डुप्री ने आते ही अपनी दुश्मन बैकी लिंच पर हमला किया। अब नंबर 13 पर हाल ही में हील टर्न करने वाली नटालिया ने एंट्री ली और मैक्सीन पर हमला किया और उन्हें एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद नटालिया ने बैकी लिंच को भी बाहर का रास्ता दिखाया। 

अब नंबर 14 में लिव मॉर्गन और नंबर 15 में लैश लेजेंड आई। लेजेंड और ग्रेस के बीच  बहुत ही शानदार कंपटीशन देखने मिला। हालांकि, लेजेंड पूर्व TNA स्टार को एलिमिनेट करने में कामयाब रही। नंबर 16 पर जेलिना और नंबर 17 में रॉकेल रोड्रिगेज रिंग में आईं। रॉकेल ने आते ही अपनी जजमेंट डे मेंबर्स का साथ किया और कियाना जेम्स को मैच से बाहर का रास्ता दिखाया।

अब नंबर 18 पर चेल्सिया ग्रीन और नंबर 19 पर मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन ग्युलिया ने एंट्री की। नंबर 20 पर इयो स्काई रिंग में आई। इयो ने आते ही रॉकेल पर निशाना साधा ही था कि नंबर 21 में ऑस्का ने एंट्री की। इसके बाद नंबर 22 में रिया रिप्ली ने एंट्री की। इसके  बाद ज़्यूलिया  ने जेलिना को और रिप्ली ने ग्रीन और रॉक्सेन को एलिमिनेट किया। नंबर 23 में बेली और नंबर 24 में NXT से जेसी जेम्स ने मैच में एंट्री की। लिव ने अपनी चालाकी दिखाते हुए रिंग के पास खड़ी नटालिया को मैच से बाहर कर दिया। अब नंबर 25 पर निक्की बेला और नंबर 26 में लायरा वेलकारिया रिंग में आईं। 

ज़्यूलिया को लायरा ने मैच से बाहर कर दिया वही केलानी जॉर्डन ने नंबर 27 पर एंट्री की। मैच में रिप्ली और इयो की जोड़ी बहुत ही शानदार दिख रही है। अब नंबर 28 में कायरी सेन ने एंट्री की। थोड़ी देर बाद जब ऑस्का रिंग के बाहर एलिमिनेट होने से बचने के लिए सेन से मदद मांग रही थी तभी सेन के गलत मूव से ऑस्का ही मैच से बाहर हो गई। इसके थोड़ी देर बाद ही सेन को स्काई ने एलिमिनेट कर दिया। नंबर 29 में हॉल ऑफ फेमर ब्री बेला और नंबर 30 में टिफनी स्ट्रेटॉन ने आकर सभी फैंस को चौंका दिया। 

बेला ट्विन्स ने टीम बनकर बेली और लायरा को बाहर किया। इसके बाद केलानी को जेसी जेम्स को बाहर किया ही था कि सोल रुका ने जेसी को एलिमिनेट कर दिया। लैश लेजेंड ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ब्री और निक्की बेला को  फिर इसके बाद शॉर्लेट फ्लेयर और फिर इयो स्काई को मैच से बाहर कर दिया। रॉकेल और लैश के बीच बेहतरीन फाइट देखने मिली। इसका फायदा रिप्ली ने उठाया और लैश को एलिमिनेट कर दिया। 

इसके बाद चौकाने वाला मोमेंट तब आया जब लिव मॉर्गन ने अपनी ही पार्टनर रॉकेल को एलिमिनेट कर दिया। मैच के अंतिम मोमेंट में लिव, सोल रूका और टिफनी के बीच रिंग के किनारे पर शानदार फाइट देखने मिली लेकिन स्ट्रेटॉन ने रूका को बाहर किया ही था कि जजमेंट डे मेंबर ने सबसे आखिरी में टिफनी को एलिमिनेट करके इस साल का विमेंस Royal Rumble मैच जीतकर अपने नाम किया। 

2- Gunther Vs AJ Styles

aj styles fought his last image (image source WWE)

इस मैच में एजे स्टाइल्स का करियर दाव पर लगा हुआ था। मैच में पहले गुंथर ने उसके बाद पूर्व TNA स्टार ने एंट्री की थी। मैच की शुरुआत में गुंथर ने अपनी ताकत का नमूना दिखाया लेकिन एजे जल्दी ही मैच को बराबरी पर ले आए। जहां स्टाइल्स ने कॉफ क्रशर लगाने की कोशिश की वहीं, गुंथर ने एजे को स्लीपर होल्ड लगाना चाहा था। स्टाइल्स ने पलटवार करते हुए अपना फिनिशिंग मूव स्टाइल्स क्लैश लगाया लेकिन गुंथर 2 काउंट में पिन तोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद गुंथर ने चालाकी दिखाते हुए रैफरी के बिना देखे लो ब्लो  और पावर बॉम्ब लगाया लेकिन स्टाइल्स किसी तरह पिन को खत्म करने में कामयाब रहे। इसके बाद गुंथर ने मैच में पकड़ मजबूत की और स्टाइल्स को स्लीपर होल्ड में फंसा लिया। स्टाइल्स इससे कई बार बचने की कोशिश करते रहे लेकिन मैच के अंतिम पलों में एजे स्टाइल्स गुंथर के फिनिशिंग मूव में फंसकर शिथिल पड़ गए और रैफरी ने रिंग बजवाकर मैच का निर्णय गुंथर के पक्ष में दिया। इसके साथ ही एजे स्टाइल्स का WWE में करियर खत्म हो गया।

3- Drew McIntyre (c) vs. Sami Zayn (WWE Undisputed चैंपियनशिप मैच)

मैच में सबसे पहले सैमी ज़ेन ने एंट्री की। इसके बाद मौजूदा WWE Undisputed चैंपियन ड्रू मैकइंटायर रिंग में आए। मैच की शुरुआत ड्रू के पारंपरिक अंदाज में हुई जहां उन्होंने सैमी पर दबाव बनाने की कोशिश की। कुछ हद तक वो कामयाब रहे लेकिन सैमी ने मैच में वापसी करते हुए ड्रू को फिनिशिंग मूव लगाने से ना सिर्फ रोका बल्कि अपना मूव लगाकर उन्हें पिन करने की भी कोशिश की। इसके बाद दोनों ही स्टार्स ने कुछ शानदार मूव्स लगाकर फैंस का काफी मनोरंजन किया। ड्रू ने ज़ेन को तीन DDT मूव लगाए और पिन करने की कोशिश की । इसके बाद सैमी ने जवाबी हमला करने की कोशिश की लेकिन ड्रू ने उन्हें क्लेमोर फिनिशिंग मूव लगाकर चित्त कर दिया। हालांकि, सैमी ने अपना पैर रस्सी में रखकर पिन को तोड़ा। इसका गुस्सा ड्रू ने रैफरी पर उतराने की कोशिश की लेकिन सैमी ने उन्हें अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की हालांकि, ज़ेन कामयाब नहीं रहे। मैच के अंतिम पलों में ड्रू ने लगातार दो क्लेमोर लगाकर मैच को अपने नाम किया और अपनी  WWE Undisputed चैंपियनशिप को रिटेन किया। 

4- मेंस Royal Rumble मैच

Roman Reigns wins Royal Rumble 2026 (image source WWE)

यह मैच शो का मेन इवेंट था। मैच की शुरुआत ही चौंकाने वाली रही। पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी ने नंबर 1 पर एंट्री ली, वहीं WWE Raw के सबसे बड़े विलन और विज़न के मेंबर ब्रॉन ब्रेक्कर नंबर दो पर एंट्री के लिए आ ही रहे थे कि उन पर नकाब और हुडी पहने हुए किसी रहस्यमई शख्स ने हमला कर दिया। इस बाद उस शख्स ने ब्रॉन को स्टॉम्प मारा और रिंग के अंदर कर दिया। ओबा ने इसका पूरा फायदा उठाया और ब्रेक्कर को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद नंबर 3 में सोलो सिकोआ, नंबर 4 में रे मिस्टीरियो और नंबर 5 में रूसो ने एंट्री की। हालांकि, वो ज्यादा देर मैच में नहीं टिक सके और उन्हे ओबा ने बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद फेमी ने सोलो और रे को एलिमिनेट कर दिया। ओबा ने नंबर 6 में आए मैट कॉर्डोंना को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। 

नंबर 7 पर डेमियन प्रीस्ट ने एंट्री की। नंबर 8 पर जेवान एवन्स और नंबर 9 में AAA के मिस्टर ईगुआना ने एंट्री ली। नंबर 10 पर ट्रिक विलियम्स ने मिस्टर ईगुआना को आते ही मैच से बाहर कर दिया। दो बार के पूर्व Royal Rumble विनर कोडी रोड्स ने नंबर 11 पर एंट्री ली। इसके बाद नंबर 12 पर एल ग्रांडे अमेरिकानो मैच का हिस्सा बने। नंबर 13 पर एक और एल ग्रांडे अमेरिकानो आए। दोनों मास्क वाले सुपरस्टार्स के बीच बेहतरीन फाइट देखने मिली। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोनों ही एलिमिनेट हो गए। इसके बाद कोडी रोड्स ने ट्रिक को मैच से बाहर कर दिया। 

फैंस को मैच में बड़ा सरप्राइज़ तब मिला जब AEW में पावर हाउस हॉब्स के नाम से पहचाने जाने वाले रॉयस कीज़ ने WWE में अपना डेब्यू किया। उन्होंने आते ही डेमियन को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद क्रमशः नंबर 15 और 16 में विज़न मेंबर्स ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉनसन रीड ने इस मैच में एंट्री ली। इसके बाद नंबर 17 में एलिजा द्रुगनोव और नंबर 18 पर AAA के ला पार्का और नंबर 19 में ड्रैगन ली आए। नंबर 20 पर विज़न ग्रुप के एक और मेंबर लोगन पॉल मैच का हिस्सा बने। मैच के दौरान विज़न मेंबर्स ने अपनी पकड़ बनाई और क्रमशः रॉयस कीज़, ला पार्का को बाहर कर दिया। इसके बाद नंबर 21 पर एल ए नाइट आए और उन्होंने आते ही अपने पुराने दुश्मन टीम विज़न पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले थ्योरी फिर रीड को एलिमिनेट कर दिया। 

इसके बाद नंबर 22 पर ब्रॉक लैसनर की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। ब्रॉक ने आते ही सभी स्टार्स को धराशाई कर दिया। इसके बाद ब्रॉक और ओबा के बीच स्टेअर डाउन देखने मिला। इसके बाद नंबर 23 पर मिज आए।  ब्रॉक ने नंबर 24 पर आए रे फीनिक्स को जल्दी ही मैच से बाहर कर दिया। इसके ब्रॉक ने ओबा फेमी को भी बाहर किया जिसके बाद नंबर 25 पर जे उसो आए। हालांकि, उनके रिंग में आने से पहले ही कोडी और नाइट ने मिलकर बीस्ट को बैटल रॉयल से बाहर कर दिया। नंबर 26 पर रोमन रेंस की एंट्री देखने लायक थी। उन्होंने आते ही मिज को एलिमिनेट कर दिया। नंबर 27 पर जैकब फटू इस बैटल रॉयल का हिस्सा बने। 

नंबर 28 में पेन्टा ने एंट्री ली। कोडी ने नाइट को एलिमिनेट किया ही था कि नंबर 29 में14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने एंट्री कर फैंस को खुश कर दिया। मेंस Royal Rumble मैच की आखिरी एंट्री एजे स्टाइल्स को रिटायर करने वाले गुंथर की थी। रैंडी ने जेवान को वहीं गुंथर ने पेन्टा को मैच से बाहर कर दिया। जैकब फटू ने कोडी को रिंग से बाहर करने की कोशिश की  रस्सी पर लटककर रोड्स संभलने की कोशिश कर ही रहे थे कि ड्रू मैकइंटायर के हमले के बाद वो एलिमिनेट हो गए। रोमन ने इसके बाद जैकब फटू, जे उसो और लोगन पॉल को बाहर किया। गुंथर ने रैंडी ऑर्टन को बाहर कर फाइनल 2 में अपनी जगह बनाई। मैच के अंतिम पलों में गुंथर ने ट्राइबल चीफ पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन रेंस ने गुंथर को स्पीयर मारने के बाद उन्हें एलिमिनेट कर अपने करियर में दूसरी बार मेंस Royal Rumble मैच को अपने नाम किया । 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :