WWE Raw Results (20 July 2026): Roman Reigns की Bloodline ने मेन इवेंट में मचाया बड़ा बवाल, Seth Rollins को पुराने दुश्मन से मिला बड़ा ऑफर
WWE
WWE
WWE Raw: WWE Raw के आज के एपिसोड में कुछ बेहतरीन मुकाबलों ने फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया।
Je'Von Evans & Dragon Lee vs WWE Men's World Tag Team Champions The Vision (Austin Theory & Bron Breakker) w/Logan Paul & Maxxine Dupri
WWE Raw की शुरूआत आज होने वाले कुछ मैचों की अनाउंसमेंट के साथ हुई। शो का पहले मुकाबले के लिए पहले जेवान एवंस ने एंट्री की। फिर उनके पार्टनर ड्रेगन ली रिंग में आए। दोनों का मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर और ऑस्टिन थ्योरी से था। विजन ग्रुप के एंट्री के बाद मैच शुरू होने से पहले ही एवंस ने ब्रेक्कर और ली ने थ्योरी पर हमला कर दिया। ली ने थ्योरी को रिंग में भेजा और रेफरी ने मैच शुरू करने का इशारा कर दिया। ली और जेवान ने कमाल का तालमेल दिखाया और थ्योरी को दबाव में रखा। थ्योरी ने वापसी करके ब्रेक्कर को टैग दिया।
ली ने ब्रॉन को जबरदस्त DDT लगाई और 2 काउंट के लिए पिन किया। ली ने ब्रॉन को क्रॉसबॉडी लगाने का प्रयास किया लेकिन ब्रॉन ने उन्हें पकड़ लिया और स्लैम लगाया। जेवान ने ली से टैग लिया और उन्होंने थ्योरी को स्टनर लगाया। एवंस ने ब्रेक्कर पर टाइमकीपर एरिया में डाइव लगाई। इसके बाद ली ने टॉप रोप से ऑस्टिन पर स्टॉम्प मारा। लोगन पॉल अपने साथियों की मदद के लिए आगे आए, जिससे रेफरी का ध्यान उन पर चला गया। इसका फायदा उठाकर मैक्सीन डुप्री ने उठाते हुए ली का पैर पकड़ लिया और ब्रॉन ने ली को क्लॉथस्लाइन लगाया। थ्योरी ने ली को नेकब्रेकर लगाया और पिन किया लेकिन एवंस ने बीच मे आकर पिन को तोड़ा। ब्रॉन ने एवंस को स्पीयर लगाया। मैच के अंत में ब्रॉन ने ली को स्पीयर मारा और पिन करके जीत दर्ज ली।
Winner: Austin Theory & Bron Breakker
Nearly BREAKKING Dragon Lee in half! 🤯
— WWE (@WWE) July 21, 2026
The Vision pick up the WIN! pic.twitter.com/6JOG1i7dp4
ब्रेक्कर और थ्योरी ने मैच के बाद भी जेवान पर हमला जारी रखा। अल्फा एकैडमी उनके बचाव के लिए आगे आए। ओटिस और टोजावा ने दोनों हील स्टार्स की हालत खराब कर दी। हालांकि, ब्रेक्कर ने रिंग साइड से आकर ओटिस को स्पीयर मारा। ऑस्टिन ने टोजावा को लेफ्ट शॉट मारा। ब्रेक्कर ने ओटिस को जबरदस्त टॉर्पीडो स्पीयर लगाया।
A BRUTAL attack on Otis and Tozawa 😩
— WWE (@WWE) July 21, 2026
The Vision is relentless! pic.twitter.com/rGMWnDrYOb
शो के अगले चरण में पूर्व WWE सुपरस्टार बिग कैश की कंपनी में वापसी का प्रोमो दिखाया गया। संभवतः वो SummerSlam 2026 के बाद प्रोग्रामिंग में दिख सकते हैं। डैन ह्यूसेन और जजमेंट डे (डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैक्डॉना और लिव मॉर्गन) का सैगमेंट देखने मिला। डैन एक पैसों का बिग लेकर आए थे जिसे जजमेंट डे मेंबर पाना चाहते थे। सभी ने मिलकर डैन पर हमला कर दिया। ह्यूसेन के बचाव के लिए जो हेंड्री आए। उन्होंने आते ही डॉम और जेडी पर हमला कर दिया और उन्हे भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि हील स्टार्स बैग को पाने में कामयाब रहे।
बैकस्टेज जजमेंट डे Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के साथ बहस करते दिखे। इसी दौरान हेंड्री और डैन ह्यूसेन भी आ गए। जेडी ने बैग खोला जिसमें नकली नोट निकले। उन्होंने गुस्से में बैग पीछे फेंका जो ओबा फेमी से टकराया। कुछ गहमा-गहमी के बाद पीयर्स ने अगला मैच जेडी मैक्डॉना और ओबा फेमी का मैच बुक कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने डर्टी डॉम और जो हेंड्री मुकाबला भी ऑफिशियल कर दिया।
Oba Femi vs JD McDonagh
ओबा फेमी ने मैच में एंट्री की। वहीं, जेडी मैक्डॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो मैच लड़ने से बचना चाह रहे थे। तभी डैन ह्यूसेन और जो हेंड्री पीछे से आए और दोनों को पकड़कर रिंग में भेज दिया। ओबा ने बिना देरी किये दोनों पर हमला कर दिया। घंटी के बजते ही जेडी ने फेमी पर कुछ शॉट्स लगाये लेकिन इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ओबा ने मैच को खत्म करने में ज्यादा समय नही लगाया और कुछ मूव्स के बाद अपना फिनिशिंग मूव फॉल ऑफ ग्रेस लगाकर जीत दर्ज की।
Winner: Oba Femi
THE RULER DESTROYS 👑@Obaofwwe pic.twitter.com/8YWkXq3twX
— WWE (@WWE) July 21, 2026
शो में आगे सोलो सिकोआ रिंग में आए। उन्होंने सैथ रॉलिंस को रिंग में बुलाया। सैथ ने रिंग में आकर उन्हें बुलाने का कारण पूछा। सोलो ने कहा कि उन्हें पता है कि ब्लडलाइन रॉलिंस को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनने देंगे। वो जानते है कि ब्लडलाइन किस तरह कम करती है। सोलो ने कहा कि वो इसमें उनका साथ दे सकते हैं। इसके जवाब में सैथ ने कहा कि वो सही कह रहे हैं और वो (सैथ) इस पर विचार करेंगे। इसके बाद रॉलिंस रिंग से जाने लगे तभी सोलो ने उन्हें रोकते हुए कहा यह सोचने का समय नहीं है। जिस तरह सैथ ने कोडी की मदद रोमन रेंस को हरवाने के लिए की थी वहीं चीज वो (सोलो ) उनके (सैथ) के लिए कर सकते हैं। जेकब फटू ने रिंग में एंट्री की और उन्हें आता हुआ देखकर सोलो रिंग से बाहर चले गए। सैथ ने जेकब को सुपरकिक लगाई। और फिर वो बैकस्टेज चले गए।
An interesting proposal from Solo 👀@WWERollins pic.twitter.com/1f1RGwj1px
— WWE (@WWE) July 21, 2026
Ethan Page & Rusev vs Chad Gable & Penta (WWE Men's Intercontinental Champion)
रेड ब्रांड शो का अगला मैच के लिए पहले ईथन पेज और रूसेव ने एंट्री की। इसके बाद चैड गेबल और पेंटा रिंग में आए। मैच शुरू होते ही हील्स ने फेस टीम पर हमला कर दिया। रूसेव ने पेंटा को रिंग के कोने पर स्लैम लगाया। ईथन और रूसेव ने मिलकर पेंटा पर कुछ शॉट्स लगाए लेकिन जल्द ही पेंटा ने वापसी की। उन्होंने चैड को टैग दिया और उन्होने रिंग के टॉप से दोनों हील स्टार्स पर मूव लगाया। चैड ने पेज को जर्मन सूप्लेक्स लगाया। गेबल ने पेज को ऐंगल सूप्लेक्स लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। रूसेव ने गेबल को साइड स्लैम लगाकर पिन किया लेकिन पेंटा ने बीच में आकर मैच का बचाव किया। रूसेव और गेबल के बीच कुछ शॉट्स का ट्रेड हुआ लेकिन रूसेव ने गेबल पर अपना एकोलेड मूव लगाया। गेबल ने गजब कि ताकत दिखाई और मूव को तोड़ा। इसके बाद गेबल ने रूसेव पर एंकल लॉक लगाया। पेज अपने पार्टनर की मदद के लिए आगे आए लेकिन पेंटा ने उनपर मैक्सिकन डिसट्रॉयर लगाया। रूसेव भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्होंने भी टैप-आउट कर दिया।
Winner: Chad Gable & Penta
.@PENTAELZEROM and @WWEGable pick up the WIN!! 😎
— WWE (@WWE) July 21, 2026
This is a FUN duo! pic.twitter.com/LmpX4WiOPG
बैकस्टेज जेकब फटू और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना हुआ। सैथ ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया। इस पर जेकब ने कहा कि शुरू में उन्होंने जो किया अगर वह दोबारा हुआ तो वो उन्हें (सैथ) नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पॉल हेमन ने प्रोमो दिया। उन्होंने ओबा फेमी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो HELL IN A CELL में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। वो वहां बीस्ट का अगला शिकार होने वाले हैं।
Dominik Mysterio vs Joe Hendry
WWE Raw का अगला मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और जो हेंड्री के बीच हुआ। डॉमिनिक के साथ उनकी जजमेंट डे की साथी लिव मॉर्गन भी आई। मैच शुरू होते ही डॉमिनिक ने हेंड्री पर हमला कर दिया। हेंड्री ने भी वापसी की और कुछ चॉप्स और लेग शॉट्स लगाए। हेंड्री का डॉम पर वर्टिकल सूप्लेक्स फैंस को बहुत पसंद आया। जो ने मिस्टीरियो को अनाउंसर टेबल पर पटका। जो ने डॉम को रिंग के अंदर किया तभी लिव ने पीछे से आकर हेंड्री को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। डैन ह्यूसेन बीच में आए लेकिन लिव ने उन पर भी हमला कर दिया। डॉमिनिक ने जो हेंड्री पर दबाव बनाए रखा लेकिन हेंड्री ने डॉम पर स्लैम लगाया। हेंड्री ने अपना हिट सिंगल मूव लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन 2 काउंट पर पिन टूट गया।
लिव ने फिर से दखल दिया जिसका फायदा डॉमिनिक ने उठाया और पूर्व NXT चैंपियन पर DDT लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। फिर से एक बार डैन ह्यूसेन मैच के दौरान आए लेकिन इस बार उनके साथ इयो-स्काई थीं। लिव उन्हें देखकर चौंक गई। दोनों फ़ीमेल स्टार्स के बीच बड़ा बवाल हुआ। इयो ने लिव पर ड्रॉप किक लगाई। रेफरी की नज़रों से बचते हुए डैन ने डॉमिनिक को DDD मूव लगाया। इसका फायदा हेंड्री ने उठाया और डर्टी डॉम को पिन करके जीत दर्ज की। WWE अनाउंसर माइकल कोल ने ऐलान किया कि SummerSlam 2026 में डैन ह्यूसेन का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा।
Winner: Joe Hendry
WAVE YOUR HANDSHAUSEN 👋@JoeHendry picks up the WIN! pic.twitter.com/InXR9GJKL9
— WWE (@WWE) July 21, 2026
Main Event
LA Knight vs Jacob Fatu
सबसे पहले एलए नाइट ने एंट्री की। उन्होंने कहा कि SummerSlam 2026 में सोलो सिकोआ रॉयस कीज़ और उनका मूकाबला द उसोज़ और जेकब फटू से होगा। नाइट ने कहा कि सोलो पर भरोसा करना थोड़ा कठिन है। सोलो का सैथ रॉलिंस की मदद करना उनके समझ के बाहर है। रोमन रेंस बड़ा स्टार बनने से पहले बस भीख मांगते ही नजर आते थे। इसके थोड़ी देर बाद जेकब फटू रिंग में आए और मैच शुरू हुआ। दोनों स्टार्स के बीच कई शॉट्स का ट्रेड हुआ। नाइट ने फटू के पैर पर निशाना बनाया। उन्होंने जेकब के पैर को रिंग पोस्ट पर टकरा दिया। फटू ने मैच में वापसी की और रिंग साइड खड़े नाइट पर डाइव लगाई। नाइट ने भी जेकब को साइड स्टील स्टेप से टकरा दिया। दोनों के बीच रिंग के बाहर जबरदस्त टकराव हुआ। कुछ देर बाद दोनों रिंग में वापस आए।।
जिमी उसो रिंग की तरफ आते हुए दिखे। वो अपने साथी जेकब की मदद के लिए आए थे। टाइम कीपर एरिया के पास जब बिग जिम खड़े थे तब पीछे से सोलो सिकोआ आए और उनपर हमला कर दिया। सिकोआ, जिमी को समोअन स्पाइक मारने ही वाले थे कि फटू ने उन पर डाइव मारी। इसका फायदा नाइट ने उठाया और जेकब को अपना फिनिशिंग मूव BFT मारा। बिग जिम ने रेफरी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके कारण नाइट फटू को पिन नहीं कर पाए। रॉयस कीज ने आकर जिमी पर हमला किया और उन्हें अनाउंसर टेबल के पार फेंक दिया।
अब जे उसो ने आकर रॉयस कीज़ पर हमला किया। एलए नाइट, को डाइव मारकर रिंग में वापस आए लेकिन जेकब ने मौके का पूरा फायदा उठाया। मैच के अंत में उन्होंने नाइट को सुपरकिक और समोअन ड्रॉप लगाते हुए मूनसॉल्ट लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की। सोलो ने तुरंत रिंग में आकर जेकब पर हमला कर दिया। इसके बाद जिमी उसो आए और सोलो को सुपरकिक लगाई। वहीं, जे ने सोलो को स्पीयर मारा। रॉयस कीज ने द उसोज़ को धराशायी किया। इसके बाद रॉयस ने जेकब पर जबरदस्त स्पाइन बस्टर लगाया। द उसोज ने कीज को सुपरकिक लगाकर 1D लगाया। एलए नाइट ने लड़ने की कोशिश की लेकिन वो भी ब्लडलाइन के हमले का शिकार हो गए। ब्लडलाइन ने अंत में रिंग में अपना सिग्नेचर पोज़ दिया और शो ऑफ एयर हो गया।
Jacob Fatu scores the victory after the distraction on the outside! 🫢
— WWE (@WWE) July 21, 2026
WOW! pic.twitter.com/pZCB7d4rpN