wwe Raw Result: (27 July 2026)|: WWE SummerSlam 2026 से पहले कंपनी को मिला नया चैंपियन, Seth Rollins और Roman Reigns के बीच फिर मचा बवाल

28 Jul ,2026 IST: 14:34:13
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/1785223347.webp

WWE Raw Result: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड में समरस्लैम (SummerSlam 2026) का बिल्डअप अब अपने अंतिम स्तर पर है। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस (Roman Reigns & Seth Rollins) की दुश्मनी अब अपने चरम पर है। इसके अलावा फैंस को शो में एक नया चैंपियन देखने मिला। आइए जानते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ। 

WWE Raw के नए एपिसोड की शुरूआत Hell In A Cell केज के स्ट्रक्चर के रिंग में आने से हुई। सबसे पहले ओबा फेमी ने एंट्री की। Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच कुछ सेक्युरिटी के लोगों के साथ पहले से ही रिंग में मौजूद थे। एडम ने ओबा से अपना वजन तौलने को कहा। ओबा का वजन 302 पाउंड (लगभग 137 KG) आया। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने एंट्री हुई। लैसनर ने रिंग में आने की जगह केज को लॉक कर दिया। ब्रॉक लैसनर केज के बाहर से उन्हें SummerSlam 2026 में देख लेने की धमकी देकर चले गए। ओबा ने सेक्युरिटी के लोगों पर हमला कर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

WWE World Tag Team Champions The Vision (Austin Theory & Bron Breakker) w/Logan Paul & Maxxine Dupri vs The Alpha Academy

रेड ब्रांड शो का पहला मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस ऑस्टिन थ्योरी-ब्रॉन ब्रेक्कर और अल्फा एकेडमी के ओटिस-टोजावा से हुआ। मैच की शुरूआत ब्रॉन और ओटिस ने की। मैच के दौरान मैक्सीन डुप्री ने दखल दिया जिसका फायदा मौजूदा चैंपियंस ने उठाया। टोजावा ब्रॉन के हमले से बचने में कामयाब रहे और उन्होंने ओटिस को टैग दिया। ओटिस ने आते ही थ्योरी पर दबाव बनाया लेकिन मैच के अंत में ब्रॉन ने ओटिस को रिंग पोस्ट से टकरा दिया और टोजावा को स्पीयर लगाकर  पिन करके मैच को जीत लिया। मैच के बाद विज़न ने टोजावा पर हमला जारी रखा। ओटिस अपने पार्टनर को बचाने आए लेकिन डुप्री के कारण एक बार फिर से वो हील टीम के हमले का शिकार हो गए।

Winner: The Vision (Austin Theory & Bron Breakker)

बैकस्टेज एलए नाइट का इंटरव्यू हुआ जिसमें उन्होंने SummerSlam 2026 में ब्लडलाइन के खिलाफ होने वाले मैच पर बात की। ईथन पेज का प्रोमो देखने मिला जहां उन्होंने कहा कि वो एक लड़ाई हारे हैं लेकिन जंग नही। इसके पहले जब वो रे मिस्टीरियो के खिलाफ लड़े थे तब उन्होंने जीत दर्ज की थी। आज भी वो (पेज) यही दोहराएंगे।

Je'Von Evans vs Rusev

 शो का अगला मुकाबला जेवान एवंस और पूर्व यूएस चैंपियन रूसेव के बीच हुआ। जेवान ने अपने हाई-फ्लाई मूव से रूसेव को काफी परेशान किया। हालांकि, रूसेव ने जल्द ही अपनी ताकत के जरिए मैच में अपनी पकड़ मजबूत की। जेवान ने रेड डॉट शॉट लगाया। रूसेव ने अपने अपोनेंट को सुपरकिक लगाकर पिन करने का प्रयास किया लेकिन वो विफल रहे। एवंस ओजी कटर मूव लगाने गए लेकिन रूसेव ने इससे बचते हुए उनपर ही एकोलेड मूव लगाया। एवंस किसी तरह बचने में कामयाब रहे। मैच के अंत में रूसेव की सुपरकिक को काउंटर करके जेवान ने स्टनर लगाया। इसके बाद उन्होंने पूर्व यूएस चैंपियन को ओजी कटर लगाया और पिन करके मैच को जीत लिया। 

Winner: Je'Von Evans

शो के अगले चरण में पूर्व NXT चैंपियन जो हेंड्री और डैन ह्यूसेन का म्यूज़िकल कॉन्सर्ट देखने मिला। इस दौरान WBC वेटरवेट चैंपियन रेयान गार्सिया भी रिंग में आ गए। उन्होंने हेंड्री को गिटार से मारकर सभी को चौंका दिया। डैन के कुछ समझने से पहले ही उनपर जजमेंट डे ने हमला कर दिया। सैगमेंट के अंत में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने डैन पर फ्रॉग स्प्लैश लगाया।

Rey Mysterio vs Ethan Page

WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो ने मैच की शुरूआत में जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव लगाकर फैंस का काफी मनोरंजन किया। रे मैच के दौरान 619 मूव लगाने गए लेकिन पेज ने बूट मारकर मैच में वापसी की। पेज ने रे पर एप्रॉन पर पावरबॉम्ब लगाया। रिंग के टॉप पर पेज ने रे का मास्क निकालने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। एक और बार मिस्टीरियो 619 मारने में नाकामयाब रहे। 

पेज ने पावरस्लैम लगाया वहीं रे ने इसका जावाब DDT से दिया। हालांकि, कोई भी सुपरस्टार 3 काउंट तक पिन करने में सफल नहीं हुआ। मैच के अंत में रे एक और बार 619 लगाने गए लेकिन ईथन ने बचने के लिए रिंग के बैनर का सहारा लिया। इसके बाद पेज ने हॉल ऑफ फेमर को अपना फिनिशिंग मूव ईगो प्लैक्स लगाया और पीन करके जीत हासिल की।

Winner: Ethan Page

शो के अगले हिस्से में द उसोज़ ने क्राउड के बीच से एंट्री की। उन्होंने SummerSlam 2026 में अपने आगामी मैच पर बात की। कुछ देर बाद ही सोलो सिकोआ भी क्राउड के बीच से आए। उन्होंने कहा कि वो रोमन को बोल दें कि उन्हें फैमिली में फिर से नहीं शामिल होना। थोड़ी देर के बाद एलए नाइट की एंट्री हुई। उन्होंने कहा कि वो यह फैमिली ड्रामा देख कर थाक चुके हैं। एलए ने ज्यादा समय ना बर्बाद करते हुए रिंग में आकर द उसोज़ पर सोलो के साथ मिकलर धावा बोल दिया।

 

जेकब फटू अपने साथियों की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने सोलो और नाइट की हालत खराब कर दी। अब रॉयस कीज की एंट्री ने पांसा पलट दिया। उन्होंने आते ही उसोज़ को धराशायी किया। कीज और जेकब के बीच हुई हाथापाई जबरदस्त थी। जेकब ने कीज़ पर डेथ ग्रिप लगाई लेकिन सोलो ने उन्हें पीछे से आकर समोअन स्पाइक मारा। रॉयस ने जेकब पर स्पाइन बस्टर लगाया वहींं, नाइट ने उन्हें BFT लगाया। इसके बाद यह सैगमेंट यहीं खत्म हो गया। 

 Sol Ruca (c) vs Raquel Rodriguez (WWE Women's Intercontinental Championship Match)

सबसे पहले चैंपियन सोल रूका ने मैच में एंट्री की। इसके बाद उनकी चैलेंजर रॉकेल रोड्रिगेज रिंग में आईं। हाल ही में हील टर्न करने वाली लायरा वल्कायरी बैकस्टेज मैच को देखती हुई दिखीं। मैच की शुरूआत बढ़िया रही। रूका ने रिंग के बाहर खड़ी रॉकेल पर रिंग के टॉप से मूनसॉल्ट लगाया। इसी दौरान रॉकेल के नाक से काफी खून निकलता हुआ दिखा। जजमेंट डे मेंबर ने सोल पर बेहतरीन पावरस्लैम लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया।

सोल रूका ने रनिंग नी लगाकर पिन का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुई। इसके बाद सोल ने रिंग का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए हील स्टार पर DDT लगाई। रॉक्सेन पेरेज़ अपनी साथी की मदद के लिए आई लेकिन सोल ने उन्हें किक मार दी। रेफरी का ध्यान जब रॉक्सेन पर था तभी लिव मॉर्गन ने भी सोल को आकर तंग किया। रॉकेल ने इसका फायदा उठाते हुए बिगबूट मारा और पिन किया। हालांकि, सोल किसी तरह पिन तोड़ने में कामयाब रही। 

इयो स्काई ने मैच में एंट्री की। इयो और लिव के बीच रिंग साइड पर लड़ाई शुरू हो गई। रॉकेल ने इयो पर हमला किया लेकिन सोल ने उन्हें कोडब्रेकर लगाया। रेफरी की नजर से बचकर पेरेज़ ने सोल को रिंगपोस्ट से टकरा दिया। रॉकेल ने इसका पूरा फायदा उठाया और टेजन बॉम्ब लगाकर जीत दर्ज करते हुए विमेंस आईसी चैंपियनशिप परकब्जा जमाया। 

Winner: New Intercontinental Champion Raquel Rodriguez

Main Event: 

इस हफ्ते एक बार फिर से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मेन इवेंट में आमना सामना हुआ। सैथ ने कहा कि भले पैसे कमाने में वो आगे हों लेकिन रेसलिंग में वो उनसे काफी पीछे हैं। हमेशा ही उन्होंने रोमन को धूल चटाई है। रेंस ने कहा कि सभी चाहते हैं कि वो रॉलिंस को मात दे। सैथ ने कहा कि WreslteMania 31 में भी रोमन की फैमिली मौजूद थी लेकिन तब उन्होंने रेंस से टाइटल छीना था। रॉलिंस के द्वारा फैमिली पर बात किये जाने से OTC ने आपा खो दिया और सैथ पर जबरदस्त हमला कर दिया। रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को स्पीयर लगाया। इसके बाद रोमन चेयर लेकर रिंग में आए लेकिन रॉलिंस ने उन्हें चेयर के ऊपर स्टॉम्प मारा। इसके साथ ही शो ऑफ एयर हो गया।

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :