WWE Raw Result (13 July 2026): Roman Reigns और Seth Rollins की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में मचा बवाल, Chad Gable को मिला WWE SummerSlam 2026 में टाइटल मैच

14 Jul ,2026 IST: 14:35:22
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/news_1784028153.webp

WWE Raw Result: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में समरस्लैम (SummerSlam 2026) का बढ़िया बिल्डअप देखने मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ। इसके अलावा एक बड़े सुपरस्टार की वापसी का टीजर भी फैंस को देखने मिला। 

WWE Raw की शुरूआत बीस्ट ब्रॉक लैसनर की एंट्री से हुई। उनके साथ पॉल हेमन के अलावा पुलिस (सिक्योरिटी ) मौजूद थी। पूर्व UFC चैंपियन के रिंग में आने के बाद क्राउड ओबा फेमी का चैंट लगा रही थी। पॉल ने कहा कि ओबा ने ब्रॉक से लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को ठुकरा दिया था। मैंने उनके जैसा मूर्ख कभी नहीं देखा। जो भी ब्रॉक के खिलाफ बोलते हैं उन्हें भुगतना भी पड़ता है। थोड़ी देर बाद ओबा फेमी भी रिंग में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो लड़ना चाहते हैं तो सिक्योरिटी की क्या जरूरत है। पॉल और ब्रॉक रिंग से निकल जाते हैं जिसके बाद ओबा सिक्योरिटी पर हमला करके सभी को रिंग से बाहर कर देते हैं। ओबा ने कहा कि SummerSlam 2026 में उन्हें (ब्रॉक) उनसे कोई नहीं बचा सकता।

IYO SKY vs Roxanne Perez W/ Liv Morgan & Raquel Rodriguez

शो का पहला मुकाबला इयो स्काई और जजमेंट डे मेंबर रॉक्सेन पेरेज़ के बीच हुआ। इयो ने अपने हाईफ्लाई मूव लगाकर पेरेज़ पर बढ़त बानाई। रिंग के बाहर उन्होंने रॉक्सेन पर मूनसॉल्ट लगाया। इयो ने अपने दुश्मन को रिंग में भेजा लेकिन पीछे से लिव मॉर्गन ने उनका पैर पकड़ा जिसका फायदा पेरेज़ ने उठाया और उन पर हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद इयो संभलने में कामयाब रही। इयो रिंग के टॉप से अपना फिनिशिंग मूव लगाने गई लेकिन रॉक्सेन ने आकर उन्हें रोका और उनके घुटनों पर हमला कर दिया। पेरेज़ ने इयो के चोटिल घुटने पर सबमिशन मूव लगाया जिसे इयो ने भी रिवर्स करके क्रॉस फेस मूव लगाया लेकिन कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका।

मैच के अंत में लिव मॉर्गन और रॉकेल रोड्रिगेज ने दखल देने की कोशिश की लेकिन इयो ने दोनों के प्रयास को विफल कर दिया। रॉक्सेन ने इसका फायदा उठाकर स्काई को रोलअप करके पिन करने की कोशिश की लेकिन Queen Of The ring 2026 विनर ने जजमेंट डे की मेंबर को ही रोलअप के जरिए सफलतापूर्वक पिन किया।

Winner: IYO SKY

मैच के बाद लिव ने स्काई पर हमला करने की कोशिश की लेकिन इयो ने उनपर ही किक लगाई। हालांकि, रॉक्सेन और रॉकेल ने पीछे से हमला कर दिया। इयो के बचाव के लिए मौजूदा विमेंस आईसी चैंपियन सोलरूका आई लेकिन वो भी जजमेंट डे की ताकत के आगे ज्यादा कुछ नहीं कर सकी। अंत में लिव ने अपने टाइटल से इयो पर हमला किया और उनकी हालत खराब कर दी। 

 शो के अगले चरण में विज़न ग्रुप ने रिंग में एंट्री की। लोगन पॉल ने नए वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस के रूप में ब्रॉन ब्रेक्कर और ऑस्टिन थ्योरी का अनाउंसमेंट किया। इसके साथ उन्होंने पिछले हफ्ते हुए Raw में हील टर्न करके जीत दिलाने वाली मैक्सीन डुप्री का भी परिचय करवाया। थोड़ी देर बाद अल्फा एकेडमी के मेंबर (ओटिस और टोजावा) रिंग में आए और उनसे (डुप्री) बात करने के लिए कहा। विज़न मेंबर्स रिंग से बाहर चले गए। मैक्सीन ने कहा कि विज़न के साथ जाना यह उनकी मर्जी थी। 

एकेडमी मेंबर्स ने कहा कि ऑस्टिन सही आदमी नहीं है। ऑस्टिन ने ओटिस का मज़ाक उड़ाया जिसके कारण उन्होंने गुस्सा होकर थ्योरी पर हमला कर दिया। ब्रॉन उन्हें बचाने आए। टोजावा ने अपने पार्टनर की मदद करने की कोशिश की लेकिन ब्रेककर ने उन्हें अनाउंसर-डेस्क पर फेंक दिया। ओटिस पर थ्योरी और ब्रेक्कर ने मिलकर हमला किया लेकिन ओटिस ने दोनों पर जवाबी हमला करते हुए ब्रॉन को रिंग से बाहर कर दिया। जब ओटिस थ्योरी पर हमला करने गए तब मैक्सीन बीच में आई जिसका फायदा उठाते हुए ऑस्टिन ने ओटिस को लो-ब्लो लगाया। टोजावा अपने साथी की मदद के लिए आगे आए लेकिन ब्रॉन ने उन्हें स्पीयर मारा। इसके बाद डुप्री ने ऑस्टिन को ब्रॉस पंच दिया जिससे उन्होंने ओटिस को नॉकआउट कर दिया। सैगमेंट के अंत में ब्रॉन ने ओटिस को टॉर्पीडो स्पीयर मारा।

Royce Keys vs Jimmy Uso

जिमी उसो ने सोलो सिकोआ को रिंग में बुलाया लेकिन रॉयस कीज़ ने पीछे से आकर उनपर हमला किया। दोनों ने बीच हुए बवाल के बाद WWE Raw GM एडम पीयर्स ने दोनों के मैच बुक किया।  SmackDown के हालिया एपिसोड में भी दोनों का मुकाबला हुआ था जहां जिमी ने जीत दर्ज की थी। रॉयस ने अपनी ताकत के दम पर जिमी पर लगातार हमले जारी रखे। जिमी ने भी अनाउंस डेस्क पर समोअन ड्रॉप लगाया। कीज़ ने वापसी करते हुए उसो को जबरदस्त पावरस्लैम लगाया। ब्लडलाइन मेंबर जेकब फटू बैकस्टेज से रिंग की तरफ आते हुए दिखे। जेकब ने रिंग में आते ही रॉयस पर हमला कर दिया। 

Winner: Royce Keys Via DQ

जेकब फटू ने रॉयस कीज़ के गर्दन पर चेयर फंसाकर रनिंग शॉट मारना चाहा लेकिन तभी सोलो सिकोआ रिंग में आ गए और उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो समझ चुके है। वो मूर्ख थे जो फैमिली को छोड़कर गए थे लेकिन अब वो फिर सबके लिए वापस आ रहे हैं। इस चीज को सुनकर जिमी उसो खुश हुए। इसके बाद सभी ने ब्लडलाइन का पोज़ दिया। हालांकि, यह सोलो की चाल थी और उन्होंने जिमी को समोअन स्पाइक मारा। इसके बाद सोलो और जेकब के बीच हाथा-पाई शुरू हुई।

रॉयस कीज़ ने जेकब पर हमला किया लेकिन वो जिमी उसो की सुपरकिक का शिकार हो गए। फटू ने सोलो पर डेथ-ग्रिप मूव लगाया। इसी बीच एलए नाइट ने चेयर के साथ रिंग में एंट्री की। उन्होंने आते जिमी को रिंग से बाहर किया और जेकब पर चेयर शॉट लगाया लेकिन उनपर इसका कोई फर्क नही पड़ा। एलए ने फिर से फटू पर तीन शॉट मारे और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। नाइट ने कहा कि वो ब्लडलाइन से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने WWE SummerSlam 2026 में जिमी उसो, जेकब फटू और जे उसो को मैच के लिए ललकारा जिसमें उनके पार्टनर रॉयस कीज़ और सोलो सिकोआ होंगे। 

बैकस्टेज विज़न ग्रुप और पॉल हेमन बात करते हुए दिखे। पॉल ने कहा आज विज़न ने जो किया उस चीज ने उन्हें खुश कर दिया है। इसके बाद हेमन ने पूर्व UFC चैंपियन कॉनर मैकग्रेगर पर उनकी हार का ताना कसते हुए कहा कि लोगन पॉल ,कॉनर से जल्दी सही हो रहे हैं। हेमन ने कहा कि जब मैक्सीन उनके साथ है तों उन्हें किसी की भी जरूरत नहीं है।

इसके बाद रिंग में पूर्व विमेंस चैंपियन बेली और लायरा वल्कायरी का आमना सामना हुआ। लायरा ने कहा कि जो भी तारीफ़े उन्होंने बेली के लिए की थीं वो झुट था। वो फोरहॉर्स विमन की सबसे कमजोर कड़ी थीं। दोनों के बीच हुई कुछ बहस के बाद बेली ने कहा कि अगले हफ्ते WWE Saturday Night's Main Event में वो लायरा को मज़ा चखाएंगी। इसके बाद जब दोनों के बीच हाथापाई हुई और अंत में लायरा ने बेली को बेली टू बेली मूव लगाया।

Men's WWE Intercontinental Championship #1 Contenders Gauntlet Match

रिंग में सबसे पहले जो हेंड्री ने एंट्री की और उसके बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने पार्टनर जेडी मैक्डॉना के साथ आए। हेंड्री और डॉमिनिक ने एक दूसरे को कुछ जबरदस्त मूव्स लगाए। हेंड्री ने रिवर्स स्लैम लगाया। हेंड्री ने अपनी पावर का जबरदस्त नमूना दिखाते हुए मौजूदा AAA मेगा चैंपियन के मूव को काउंटर करके सूप्लेक्स लगाया। जो अपना फिनिशिंग मूव लगाने के लिए गए ही थे कि जेडी के दखल देने का फायदा डॉम ने उठाया। उन्होंने हेंड्री को 619 लगाकर फ्रॉग स्प्लैश लगाया और सफलतापूर्वक पिन करके मैच से एलिमिनेट कर दिया।

इसके बाद जेवन एवंस ने मैच के लिए एंट्री की। जेवन ने डर्टी डॉम को रिंग से बाहर करके सुसाइड डाइव लगाई। इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को रिंग में भेजा और रेड डॉट फ्लाई मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन पिनकाउंट 2 पर ही टूट गया। जेडी ने एवंस का ध्यान भटकाने की कोशिश की लेकिन इस बार उन्हें रेफरी ने पकड़ लिया। एंवस ने उन्हे किक लगाई। पीछे से डॉम ने इसका फायदा उठाया और 619 मूव लगाया। इसके बाद जब मिस्टीरियो फ्रॉग स्प्लैश लगाने रिंग के ऊपर गए तभी डैन ह्यूसेन ने स्टेज में एंट्री की और डॉमिनिक को श्राप दिया। इसका फायदा जेवन ने उठाया और डॉमिनिक को ओजी कटर लगाकर पिन किया और उन्हें मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इसके बाद मैच में ड्रैगन ली आए। उन्होंने आते ही जेवन एवंस पर लगातार हाई-फ्लाई मूव लगाए। थोड़ी देर बाद जेवन संभलने में कामयाब रहे। उन्होंने ली को टाइम-कीपर एरिया पर फेंक दिया। ली ने रिंग में आकर एवंस को सुपरकिक लगाई और 2 काउंट तक पिन किया। कुछ देर बाद ली ने फिर से DDT लगाई लेकिन इस बार भी एवंस 2 काउंट के बाद बचने में कामयाब रहे। ली लगातार जेवन पर दबाव बनाए हुए थे। उन्होंने रिंग के टॉप से जेवन पर स्टॉम्प लगाया लेकिन रिंग में पिन करने की कोशिश के दौरान एवंस ने ली को रोलअप किया और पिन करके उन्हें एलिमिनेट कर दिया। 

मैच के अगले प्रतिभागी रूसेव थे। उन्होंने पीछे से आकर जेवन पर हमला किया। मैच के दौरान एवंस ने रूसेव को किक लगाई। रूसेव ने जेवन को पकड़ कर स्लैम लगाया। इसके बाद उन्होंने एवंस पर एकोलेड मूव लगाया लेकिन किसी तरह वो रोप तक पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि, रूसेव ने फिर से उन्हें बीच रिंग में खीचा और एकोलेड लगाया लेकिन इस बार भी किसी तरह वो बचने में कामयाब रहे। कुछ ही देर बाद तीसरी बार रूसेव ने उन्हें अपने सबमिशन मूव में फंसा लिया और इस बार वो इससे निकलने में कामयाब नही हुए और मैच से बाहर हो गए। 

मैच में अब चैड गेबल ने एंट्री की। उन्होंने आते पूर्व यूएस चैंपियन पर जर्मन सूप्लेक्स लगाए। रूसेव ने अपनी ताकत दिखाई और चैड को हमले जारी रखे। गेबल ने टॉप रोप से अपने अपोनेंट पर डाइव लगाई। रूसेव ने सुपरकिक लगाकर एकोलेड मूव लगाया लेकिन वो मूव से निकलने में कामयाब रहे। गेबल ने रूसेव को रोलअप करके पिन किया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। रूसेव ने एलिमिनेट होने के बावजूद गेबल को एकोलेड में दबोचे रखा। 

मैच के अंतिम प्रतिद्वंदी ईथन पेज थे जिन्होंने आते ही गेबल को बिगबूट लगाया और पिन किया लेकिन पिन 2 काउंट के बाद टूट गया। पेज ने चैड पर लगातार हमले जारी रखे। चैड ने मैच में वापसी करते हुए कुछ शॉट्स मारे। चैड ने रिंग के टॉप से मूव लगाना चाहा लेकिन वो इसमें कामयाब नही रहे। चैड ने पेज पर एंकल लॉक लगाया लेकिन पेज बचने में कामयाब रहे। पेज ने गेबल को फेस बस्टर लगाया लेकिन पिन 2 काउंट पर खत्म हो गया। मैच के अंत में चैड ने फिर से पेज पर एंकल लॉक लगाया इस बार ईथन बचने में कामयाब नहीं रहे और उन्होंने टैप-आउट कर दिया। चैड गेबल अब WWE SummerSlam 2026 में पेंटा को उनकी आईसी चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। 

Winner: Chad Gable

Main Event

मेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

इस हफ्ते के WWE Raw के मेन इवेंट में सबसे पहले मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस ने एंट्री की। उन्होंने क्राउड से उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा। इसके बाद सैथ रॉलिंस की एंट्री हुई। उन्होंने रिंग में आते ही तुरंत कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर दिया। सैथ ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही रोमन को मात दी है। ट्राइबल चीफ ने कहा कि SummerSlam 2026 में वो उन्हें बताएंगे कि कौन नंबर 1 है। रॉलिंस ने कहा कि वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में उनसे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को छीन लेंगे। इसके बाद रॉलिंस रिंग से निकल गए तभी रोमन ने कहा कि SummerSlam 2026 के बाद क्या वो ऐसे ही भाग जाएंगे। इसके थोड़ी देर बाद रॉलिंस फिर से रिंग में वापस आ गए। OTC ने कहा कि विजिनरी केवल दूसरों के सहारे ही आगे बढ़ते आए हैं इसलिए वो नंबर 2 थे और नंबर 2 ही रहेंगे। सैथ ने कहा कि वो बहुत खुश है कि वो उनके जैसे नहीं है। इसके बाद सैथ ने रोमन पर अचानक हमला कर दिया। रॉलिंस स्टॉम्प लगाने गए तभी ट्राइबल चीफ ने उन्हें पंच मारा। रोमन ने टेबल लगाकर उस पर  सैथ को पटकना चाहा लेकिन सैथ ने माइक से उनपर ही वार किया और फिर पेडग्री लगाकर स्टॉम्प लगाया। इसके बाद शो ऑफ-एयर हो गया। 

WWE की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :