WWE Raw रिजल्ट्स: Elimination Chamber 2026 के क्वालिफ़ाइंग मुकाबलों के साथ चैंपियंस के शानदार सैगमेंट्स ने शो को बनाया दिलचस्प

📅 16 Feb ,2026 IST: 22:02:47
WWE Raw रिजल्ट्स: Elimination Chamber 2026 के क्वालिफ़ाइंग मुकाबलों के साथ चैंपियंस के शानदार सैगमेंट्स ने शो को बनाया दिलचस्प

WWE Raw Results: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। शो की शुरुआत द उसोज़ के क्राउड के बीच से एंट्री करने से हुई। हालांकि, तुरंत ही पॉल हेमन द विज़न ग्रुप के साथ आ गए। रिंग में आने के बाद पॉल ने मिस्ट्री अटैकर को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने आकर द विजन को अपने ऑफिस में बात करने का न्यौता दिया ही था कि एलए नाइट ने एंट्री की। थोड़ी देर की बहस के बाद पीयर्स ने विज़न Vs द उसोज़ और एलए नाइट के बीच मैच को बुक किया।

मैच में दोनों ही टीम्स एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त फाइट कर रही थी। मैच के दौरान नाइट ने थ्योरी को रिंग के बाहर BFT मूव लगाया लेकिन रीड के द्वारा नाइट को बैरिकेड में टकरा दिया गया। मैच के अंत में द उसोज़ ने लोगन को 1D लगाया लेकिन रीड ने आकर पिन को तोड़ा। लोगन ने जिमी उसो को नॉकआउट किया और रीड ने सुनामी फिनिशिंग मूव लगाकर लगाकर जीत दर्ज की। मैच के बाद लोगन अनाउंस टेबल में आकर माइकल कोल से कुछ बोल ही रहे थे कि मिस्ट्री अटैकर ने आकर उन्हें स्टॉम्प लगाया।

बैकस्टेज एडम पीयर्स को एक कैबनेट मिलता हुआ दिखाया जाता है जिसमें 28 फरवरी की तारीख लिखी होती है। वो इस पार्सल को SmackDown मे भेज देते हैं। इसके बाद ऑस्का, नैटी (नटालिया) और बेली के बीच Elimination Chamber 2026 मैच के लिए क्वालिफ़ाइंग मुकाबला हुआ। ऑस्का ने बेली को टैपआउट करवाकर चैंबर मैच में अपनी जगह बनाई। मैच के बाद नैटी पर मैक्सीन डुप्री ने स्टेज एरिया पर हमला कर दिया। 

एडम पीयर्स ने अपने ऑफिस में ओबा फेमी को Raw रोस्टर जॉइन करने का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। रूलर ने उन्हें सोचने के लिए कुछ समय मांगा। जब ओबा जा रहे थे तब उनका रूसेव के साथ स्टेअर डाउन देखने मिला। बैकस्टेज माइकल कोल ने विमेंस Royal Rumble 2026 विनर लिव मॉर्गन का इंटरव्यू देखने मिला, जहां पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो आए वहीं उसके बाद मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकार ने आकर लिव को चेतावनी दी। इसके बाद रिंग में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक का सैगमेंट देखने मिला जहां, उन्होंने WrestleMania 42 के मेन इवेंट, एजे स्टाइल्स के बारे में बात की। फिन बैलर ने आकर सैगमेंट में दखल दिया। वो अपने ग्रुप जजमेंट डे के मेंबर डॉमिनिक और जेडी मैक्डॉना के साथ रिंग में आए। फिन ने कहा कि वो यहां उनपर हमला करने नहीं आए हैं। फिर दोनों के बीच कुछ बहस देखने मिली पंक ने पीछे मुड़कर जेडी और डॉमिनिक को हमले का निमंत्रण दिया लेकिन फिन ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इसके साथ ही यह सैगमेंट समाप्त हो गया।

बैकस्टेज मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियंस इयो स्काई और रिया रिप्ली का इंटरव्यू देखने मिला, जहां उन्हें कबूकी वॉरियर्स ने कंफ्रंट किया। इसके बाद  एल ग्रांडे अमेरिकानो और पेन्टा के बीच आईसी चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। मैच के अंत में ओरिजनल अमेरिकानों का दखल देखने मिला जिसका फायदा पेन्टा ने उठाया और जीत दर्ज की। इसके बाद एजे ली का रिंग में सैगमेंट देखने मिला जहां उन्होंने Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच के खिलाफ विमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए होने वाले मैच पर बात की। बैकी ने आकर एजे को कहा कि वो एक रिटायरमेंट मैच से ज्यादा कुछ भी डिज़र्व नही करती हैं। दोनों के बीच तीखी बहस के साथ यह सैगमेंट समाप्त हो गया।

WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ Elimination Chamber के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालिफ़ाइंग मुकाबला

शो का मेन इवेंट बहुत ही शानदार रहा। चैंबर मैच में क्वालिफ़ाई करने के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में जेवान एवंस का सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो और गुंथर से हुआ। गुंथर मैच में बहुत ही ज्यादा डॉमिनेंट दिखाई दिए। इसके साथ ही एवंस और मिस्टीरियो के हाईफ्लाई मूव्स ने फैंस का काफी मनोरंजन किया। मैच के अंत में ड्रैगन ली ने रिंगबेल से गुंथर पर हमला कर दिया। इसके बाद एवंस पर मिस्टीरियो ने 619 मूव लगाकर फ्रॉग स्प्लैश लगाना चाहा लेकिन एवंस इससे बचने में कामयाब रहे। उन्होंने डॉमिनिक पर ओजी कटर लगाया और पिन करके चैंबर मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :