WWE Elimination Chamber 2026 के बड़े मैच का रिजल्ट हुआ लीक, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को मिलेगा बड़ा मौका
Wrestling Observer Newsletter
WWE.com
WWE Elimination Chamber 2026: दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) Road To WrestleMania 42 से पहले 28 फरवरी को शिकागो में Elimination Chamber 2026 (एलिमिनेशन चैंबर) प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करने वाली है। आगामी रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड से चैंबर मैच के लिए क्वालिफ़ाइंग मुकाबले शुरू हो जाएंगे। हाल ही में एक रिपोर्ट में मेंस Elimination Chamber मैच के परिणाम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते हुए WWE Royal Rumble 2026 को जीतकर WrestleMania 42 के मेन इवेंट में अपनी जगह बना ली थी। हालिया Raw के एपिसोड में ट्राइबल चीफ ने सीएम पंक को शो ऑफ द शोज़ में मैच के लिए चुनौती दी थी। कंपनी मौजूदा अनडिसप्युटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के लिए WrestleMania 42 में अपोनेंट का चुनाव चैंबर मैच के जरिए करेगी। बता दें कि Elimination Chamber मैच में 5 या 6 सुपरस्टार्स शामिल होते है, जो अलग अलग चैंबर्स में बंद होते हैं। 2 सुपरस्टार्स मैच शुरू करते हैं और प्रत्येक चैंबर 5 मिनट के अंतराल में खुलता है।
Wrestling Observer Newsletter की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व अनडिसप्युटेड चैंपियन कोडी रोड्स मेंस Elimination Chamber मैच जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। रिपोर्ट के अनुसार,
" आइडिया यह था कि कोडी रोड्स Royal Rumble मैच ना जीते ताकि वो Elimination Chamber में अपना टाइटल शॉट जीतने की कोशिश करते हुए शो को हाइप करें। तब तक पूरे महीने के अंत तक शो की हाइप रोमन रेंस और सीएम पंक के बड़े मैच के रूप में हो। उन्हें रोमन और कोडी में से एक को चुनना था तब जिस तरह स्टोरीलाइन बढ़ रही है उसके बाद अमेरिकन नाइटमेयर को चैंबर मैच जीतने के लिए चुना गया। (वो अलग बात है कि जैकब फटू भी शो ऑफ द शोज़ में मैच का हिस्सा बन जाएं । इस साल भी WrestleMnia 42 का बिल्डअप कोडी के आसपास ही रहेगा। "