Breaking News: WWE को मिला नया चैंपियन, 37 साल के सुपरस्टार ने रचा नया इतिहास

📅 04 Feb ,2026 IST: 11:02:07
Breaking News: WWE को मिला नया चैंपियन, 37 साल के सुपरस्टार ने रचा नया इतिहास

New WWE NXT champion: WWE NXT के हालिया एपिसोड में कपनी को अपना नया NXT चैंपियन मिल गया है। शो के मेन इवेंट में हुए मुकाबले में फैंस को कई जबरदस्त मोमेंट देखने को मिले थे। 37 साल के जो हेंड्री (Joe Hendry) ने चैंपियन बनते ही एक अनोखे रिकॉर्ड में अपना भी नाम दर्ज करवा लिया है।

पिछले महीने हुए WWE NXT New Year's Evil इवेंट में तत्कालीन चैंपियन ओबा फेमी ने मेन रोस्टर में बुलाए जाने के बाद अपनी चैंपियनशिप को छोड़ दिया था। इसके बाद कंपनी ने नए चैंपियन के लिए 7 मेंस लैडर मैच का अनाउंसमेंट किया था। इस मैच में पूर्व TNA चैंपियन जो हेंड्री के अलावा पूर्व NXT चैंपियन रिक्की सैंट, डार्कस्टेट ग्रुप के लीडर डिऑन लेनॉक्स, NXT लेवल अप के कियानू कार्वर, WWE Evolve चैंपियन जैक्सन ड्रेक, WWE ID से आए सीन लेगेसी और WWE LFG सीजन 2 के विनर शिलॉह हिल शामिल थे। 

मैच की शुरूआत में बहुत ही शानदार रही जहां सभी स्टार्स एक दूसरे से भिड़ गए। मैच में कई मौके ऐसे आए जहां स्टार्स ने लैडर लगाकर चैंपियनशिप पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। शिलॉह हिल का दो लैडर में वॉक करना फैंस को काफी पसंद आया था। मैच के आखिरी मोमेंट्स में रिक्की सैंट और हेंड्री के बीच लैडर के ऊपर जबरदस्त फाइट देखने मिली। दोनों ही स्टार्स चैंपियनशिप को पकड़कर अपनी-अपनी ओर खींच रहे थे लेकिन अंत में हेंड्री ने रिक्की को बेल्ट से मारकर लैडर से नीचे गिर दिया और नए NXT चैंपियन बन गए।

WWE NXT चैंपियन बनते ही Joe Hendry ने अनोखे रिकॉर्ड में बनाई अपनी जगह

WWE NXT चैंपियन बनते ही जो हेंड्री ने चैंपियंस की एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। हेंड्री वो चौथे सुपरस्टार बने हैं जिन्होंने TNA चैंपियनशिप जीतने के बाद NXT चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इसके पहले यह कारनामा समोआ जो, बॉबी रूड और ड्रू मैकइंटायर कर चुके हैं। हेंड्री पहली बार NXT चैंपियन बने हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका  अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।

AD

Posted by

ADMIN

Share On :