WWE Royal Rumble 2026 में Bron Breakker का मिस्ट्री अटैकर कौन? पहचान को लेकर बड़ी खबर सामने आई

📅 08 Feb ,2026 IST: 11:02:52
WWE Royal Rumble 2026 में Bron Breakker का  मिस्ट्री अटैकर कौन? पहचान को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Bron Breakker: पिछले महीने सऊदी अरब में हुआ WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट पूर्व आईसी चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर (Bron Breakker) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। ब्रॉन के रिंग में आने से पहले ही एक मिस्ट्री अटैकर के द्वारा उन पर जबरदस्त हमला कर दिया था। अब इस मिस्ट्री अटैकर की पहचान के बारे में नई जानकारी सामने आई है। 

Raw सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेक्कर के लिए यह साल अच्छा नहीं जा रहा है। पहले तो उन्हें सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका जनरल मैनेजर ऐडम पीयर्स से विवाद हो गया। यही वजह रही कि उन्हें Royal Rumble 2026 में नंबर 2 पर एंट्री करनी पड़ी थी। इसके बाद उन पर मिस्ट्री अटैकर ने हमला किया और स्टॉम्प लगाकर उन्हें रिंग के अंदर कर दिया था। नंबर 1 में एंट्री करने वाले ओबा फेमी ने तुरंत ही ब्रेक्कर को एलिमिनेट कर दिया था।

काले रंग की हुडी पहने मिस्ट्री अटैकर ने जिस तरह स्टॉम्प मारा था उसे देखकर यह लग रहा था कि वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस हैं। बता दें कि ब्रॉन ब्रेक्कर ने सैथ पर हमला कर उन्हें अपने ही ग्रुप द विज़न से बाहर कर दिया था। फिलहाल अटैकर की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में आई एक खबर की मानें तों इसके पीछे पूर्व टैग टीम चैंपियन ग्रेसन वॉलर हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 

"मिस्ट्री अटैकर का यह ऐंगल इसलिए था ताकि सभी को लगे कि इसके पीछे सैथ रॉलिंस हैं। फिलहाल स्टॉम्प मारने वाले अटैकर के मास्क के पीछे कौन है  इसकी कोई जानकारी नहीं है और जो यह कर रहा है समय आने पर उसका ही खुलासा हो, यह जरूरी नहीं है। कई लोग मास्क के पीछे ग्रेसन वॉलर के होने की बात कर रहे थे लेकिन उनके नाम की ना पुष्टि हुई और न इससे इंकार किया गया। वॉलर पूरे हफ्ते सऊदी में थे लेकिन वो  SmackDown या Royal Rumble 2026 में  नहीं दिखे थे। हाँ वो डार्क मैच में  जरूर थे।"

WWE WrestleMania 42 में हो सकता है Bron Breakker और Seth Rollins का मुकाबला

लगभग 3 महीने पहले ब्रॉन ब्रेक्कर ने अपने ग्रुप द विज़न के लीडर सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया था जिसके कारण उन्हें अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ गई थी। WWE WrestleMania 42 में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। सैथ के जल्द ही कंपनी में वापसी करने की खबरें जोरों पर हैं। यह लगभग तय ही माना जा रहा है कि दोनों स्टार्स शो ऑफ द शोज़ में एक-दूसरे से भिड़े। 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :