teams
teams
teams
Brock Lesnar return to WWE: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की WWE में वापसी होने वाली है। वो इससे पहले रॉयल रंबल (Royal Rumble 2026) में दिखे थे। अब कंपनी लैसनर की वापसी के साथ उनके रेसलमेनिया (WrestleMania 42) के लिए बनाए गए प्लान की शुरुआत कर सकती है।
साल की शुरुआत में बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर ने पैट मैकफी शो में Royal Rumble 2026 में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब में हुए Royal Rumble मैच में नंबर 22 पर एंट्री की थी और ओबा फेमी, एलिजा ड्रैगुनोव और द मिज़ को मैच से बाहर का रास्ता दिखाया था। हालांकि, उन्हें एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट कर दिया था।
दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) ने हाल ही में ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान किया है। कंपनी ने उन्हें 23 फरवरी को अटलांटा में होने वाले Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज़ किया है। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व UFC चैंपियन की वीकली प्रोग्रामिंग में वापसी Elimination Chamber 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट के एक हफ्ते पहले ही हो रही है। हो सकता है कि कंपनी उन्हें चैंबर मैच में बुक करे। फिलहाल चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट ने अपनी जगह पक्की कर ली है।