"मैं आपको तहस नहस कर दूंगा" , WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को उनके पुराने दुश्मन से मिला बड़ा चैलेंज
WWE
WWE
Roman Reigns gets challaged at WWE WrestleMania 42: हाल ही में सऊदी अरब में हुए WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ( (Roman Reigns) की शानदार वापसी देखने मिली जहां उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार Royal Rumble मैच को जीता था। पहली बार उन्होंने इस इवेंट को 11 साल पहले साल 2015 में जीता था। अब देखना होगा कि WWE WrestleMania 42 में कौन उनका प्रतिद्वंदी होगा। Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस ने नंबर 25 पर एंट्री की। उन्होंने गुंथर सहित 5 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करके इस मेगा बैटल रॉयल को अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ही उन्होंने WrestleMania 42 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
रोमन रेंस के पुराने दुश्मन और मौजूदा WWE अनडिसप्युटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के लिए भी Royal Rumble 2026 यादगार साबित हुआ। उन्होंने रेंस के पुराने साथी सैमी ज़ेन को हराकर सफलता पूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। इवेंट के बाद हुई पोस्ट कॉन्फ्रेंस में ड्रू से पूछा गया कि वो WrestleMania 42 में किसके खिलाफ मैच लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपने जवाब में तुरंत रेंस का नाम लेते हुए कहा,
"रोमन रेंस मेरे पुराने दुश्मन हैं। उनकी ब्लडलाइन ने मुझे लंबे समय तक बहुत ज्यादा परेशान करके रखा था। वो ड्रू मैकइंटायर को चुन सकते हैं। मुझे पता है कि वो अब अकेले हैं। मै उन्हें खत्म कर दूंगा। रोमन रेंस मेरा चुनाव करो, हम WrestleMania 42 को मेन इवेंट करेंगे। मैं आपको तहस नहस कर दूंगा।"
WWE WrestleMania 42 में हो सकता है Roman Reigns Vs. CM Punk का मुकाबला
जब से सीएम पंक ने WWE में वापसी की है तब से वो कई मौकों पर रोमन रेंस के साथ या खिलाफ दिख चुके हैं। पिछले साल WrestleMania 41 में दोनों मेगास्टार्स आमने सामने जरूर आए थे लेकिन यह ट्रिपल थ्रेट मैच था जिसमें सैथ रॉलिंस भी थे। फैंस निश्चित तौर पर इस साल शो ऑफ द शोज़ में बेस्ट इन द वर्ल्ड Vs ट्राइबल चीफ का सिंगल्स मुकाबला देखना चाहेंगे।

WWE से जुड़ी खबरों के लिए www.sportsvarta.com को फॉलो कीजिए।