WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के मैच पर आया बड़ा अपडेट: 150 किलो के पूर्व चैंपियन से होगा मुकाबला ?
Update on Brock Lesnar's match at WWE WrestleMania 42
WWE
Update on Brock Lesnar's match at WWE WrestleMania 42: दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी (WWE) अब अपने सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania की ओर बढ़ रही है। यह इस मेगा इवेंट का 42th संस्करण है, जो लॉस वेगास में आयोजित होगा। कंपनी अपने सभी टॉप स्टार्स को इस इवेंट में बुक करके शो को सफल बनाने का प्रयास करेगी। इसी बीच WWE में बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के WWE WrestleMania 42 में मैच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
WWE फैंस आज भी ब्रॉक लैसनर को लेकर खूब उत्साहित रहते हैं। हर कोई उन्हें रिंग में देखना चाहता है। पिछले हफ्ते सऊदी अरब में हुए Royal Rumble 2026 में ब्रॉक लैसनर ने नंबर 22 पर एंट्री करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने मैच में आते ही रिंग में मौजूद स्टार्स की हालत खराब कर दी थी। इस दौरान उन्होंने तीन स्टार्स को एलिमिनेट कर मैच से बाहर का रास्ता भी दिखाया था। मैच के दौरान पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी के साथ उनका स्टेअर डाउन देखने लायक था।
Wrestling Observer Radio पर रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मेल्टज़र ने बात करते हुए बताया कि फिलहाल WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच की चर्चा है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इस मैच की संभावनाएं ज्यादा हैं। ओबा ने Royal Rumble 2026 में ही अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। अगर उनका मैच शो ऑफ द शोज़ में ब्रॉक जैसे दिग्गज के साथ होता है तब यह मैच निश्चित ही उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।
WWE Royal Rumble 2026 में हुआ था Oba Femi का शानदार डेब्यू
WWE NXT चैंपियनशिप छोड़ने के बाद Raw और SmackDown में ओबा फेमी के मेन रोस्टर डेब्यू के प्रोमो देखने मिल रहे थे। इसके बाद WWE Royal Rumble 2026 में फेमी का मेन रोस्टर डेब्यू देखने मिला था। उन्होंने नंबर 1 पर एंट्री करते हुए मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 39 मिनट तक मैच में बने रहे थे। इस दौरान उन्होंने ब्रॉन ब्रेक्कर, सोलो सिकोआ सहित 5 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था। इस हफ्ते हुए Raw में ओबा फेमी का मैच वॉर रेडर्स से हुआ था जहां उन्होंने रेडर्स को हराकर तगड़ी जीत दर्ज की थी।