Bron Breakker की अचानक आई गंभीर चोट ने कंपनी की चिंता बढ़ाई, WWE WrestleMania 42 से होंगे बाहर?
WON
WWE
Bron Breakker Got Injured: WWE रॉ (Raw) के आगामी एपिसोड से पहले कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। शो के टॉप हील्स (विलेन) में से एक पूर्व NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेक्कर (Bron Breakker) चोटिल हो गए हैं। इसके कारण उन्हें WWE प्रोग्रामिंग से बाहर होना पड़ गया है। अब हाल ही में आई एक खबर में ब्रॉन की चोट के बारे में जानकारी दी गई है।
साल 2026 की शुरुआत ब्रॉन ब्रेक्कर के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। पहले तो वो सीएम पंक से हारकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बन पाए थे। फिर Raw जनरल मैनेजर ऐडम पीयर्स के साथ हुए विवाद ने उनकी दिक्कतें और ज्यादा बढ़ा दी थी। इसके बाद मेंस Royal Rumble 2026 में उनके ऊपर मिस्ट्री अटैकर का जबरदस्त हमला देखने मिला और वो कुछ ही सेकेंड्स में मैच से बाहर भी कर दिए गए थे।
Wrestling Observer Newsletter में बात करते हुए सीनियर रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्टज़र ने बताया कि ब्रॉन ब्रेक्कर गंभीर हार्निया से जूझ रहे है। इस कारण उन्हें सर्जरी की जरूरत है। फिलहाल तो उनके इन-रिंग एक्शन में वापसी की कोई तारीख सामने नहीं आई है। WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। पूर्व आईसी चैंपियन की चोट निश्चित ही WWE प्लान्स पर असर डालेगी। पिछले हफ्ते ऐडम पीयर्स ने ब्रॉन को Raw एरीना से बाहर कर दिया था। कंपनी इस एंगल का इस्तेमाल ब्रॉन की वापसी तक कर सकती है।
क्या WWE WrestleMania 42 के प्लान में होगा बड़ा बदलाव?
इसमें कोई संदेह नहीं है कि WWE WrestleMania 42 में ब्रॉन ब्रेक्कर की भूमिका बहुत अहम होगी। अब ब्रॉन की चोट ने शो ऑफ द शोज़ में उनके लिए बनाए गए प्लान पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तों WrestleMania में उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस से हो सकता था। अब देखना होगा ब्रॉन ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल से पहले वापसी कर पाते हैं या नहीं।