पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Brock Lesnar की WWE में वापसी की तारीख सामने आई, Elimination Chamber 2026 से पहले मचेगा घमासान

📅 13 Feb ,2026 IST: 23:02:54
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Brock Lesnar की WWE में वापसी की तारीख सामने आई, Elimination Chamber 2026 से पहले मचेगा घमासान

Brock Lesnar's next  appearance: WWE में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के वापसी का ऐलान हो गया है। इसके पहले वो पिछले महीने हुए रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2026 में दिखे थे। हालांकि, बीस्ट यह मैच जीतने में सफल नहीं हुए थे। यह संभव है कि ब्रॉक की वापसी के बाद उनके रेसलमेनिया (WrestleMania 42) प्लान का खुलासा हो।

साल की शुरूआत में ब्रॉक लैसनर ने पैट मैकफी के शो में अपनी Royal Rumble 2026 में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। मैच में आकर उन्होंने ओबा फेमी, एलिज़ा ड्रैगुनोव और द मिज़ को मैच से बाहर किया था। हालांकि, उन्हें एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट कर दिया था। मैच के दौरान बीस्ट इन कॉर्नेट और पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी का स्टेअर डाउन पूरे मैच के शानदार मोमेंट्स में से एक था।

दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) ने हाल ही में ब्रॉक लैसनर की वीकली प्रोग्रामिंग में वापसी का ऐलान किया था। उन्हें 23 फरवरी को अटलांटा में होने वाले Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज़ किया गया है। यह हो सकता है कि कंपनी उन्हें Elimination Chamber मैच में बुक करे। अभी तक चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट अपनी जगह बना चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बीस्ट शो ऑफ द शोज़ में ओबा फेमी के खिलाफ मैच लड़ते हुए दिख सकते हैं।

 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :