WWE से रिटायर होने के बाद दिग्गज के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, क्या
WWE
WWE
Update on AJ Styles WWE Future: पिछले हफ्ते सऊदी अरब में हुए WWE Royal Rumble 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के इन रिंग करियर का अंत हो गया था। उन्हें "कैरियर किलर" के नाम से पहचाने जाने वाले गुंथर (Gunther) ने हराया था। अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट में स्टाइल्स के WWE में भविष्य के बारे में बताया गया है।
WWE रॉयल रंबल से पहले एजे स्टाइल्स और गुंथर की दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। जनवरी में हुए Raw के एक एपिसोड में दोनों स्टार्स का सामना भी हुआ था जहां गुंथर ने टैपआउट कर दिया था लेकिन रैफरी यह देख नहीं पाए जिसका फायदा पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने उठाया और पवारबॉम्ब लगाकर एजे को पिन किया था। इसके बाद दोनों का मैच Royal Rumble 2026 में हुआ जहां फिनॉमिनल वन का करियर दाव पर लगा हुआ था। मैच के अंत में हार के साथ ही स्टाइल्स का WWE में इन रिंग करियर खत्म हो गया था।
Fightful Select की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अगर एजे स्टाइल्स TNA में अपना इन-रिंग करियर जारी रखना चाहते हैं तो वो WWE के साथ बने रहकर भी यह कर सकते हैं। इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्टाइल्स का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट फरवरी में खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 48 साल के स्टाइल्स नई डील को साइन नहीं करेंगे।