WWE Elimination Chamber 2026 में CM Punk के मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई, पूर्व चैंपियन से हो सकता है बड़ा मुकाबला

📅 06 Feb ,2026 IST: 17:02:06
WWE Elimination Chamber 2026 में CM Punk के मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई, पूर्व चैंपियन से हो सकता है बड़ा मुकाबला

CM Punk's Match Update at WWE limination Chamber 2026: WWE Royal Rumble 2026  (रॉयल रंबल) के बाद Road To WrestleMania 42 में कंपनी का अगला पड़ाव WWE Elimination Chamber 2026 (एलिमिनेशन चैंबर) है। यह प्रीमियम लाइव इवेंट 28 फरवरी को शिकागो में आयोजित होगा। इस इवेंट में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) के मैच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

19 जनवरी (भारत में 20 जनवरी) को बेलफास्ट,आयरलैंड में हुए Raw के एपिसोड में फिन बैलर ने सीएम पंक को उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। हालांकि, वो पंक को हराने में नाकामयाब रहे थे। इसके बाद हुए रेड ब्रांड शो में फिन ने पंक पर जबरदस्त हमला कर उनकी हालत खराब कर दी थी। हालिया Raw के एपिसोड में पंक ने फिन से बदला लेने की बात कही थी। 

हाल ही में आई FightFul की रिपोर्ट की मानें तो सीएम पंक और फिन बैलर के बीच WWE Elimination Chamber 2026 PLE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हो सकता है। यह शो शिकागो में पंक के होमक्राउड के सामने होगा तब फिन बैलर के पास अपने होमटाउन के सामने मिली हार का बदला चुकाने का बेहतरीन मौका होगा। बता दें कि पंक पर अटैक करने के कारण प्रिंस Royal Rumble मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns ने चुना अपना प्रतिद्वंदी

पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने सऊदी अरब में हुए मेंस Royal Rumble मैच को जीतकर WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में अपनी जगह पक्की की थी। हालिया Raw के मेन इवेंट में रोमन और सीएम पंक के बीच जबरदस्त सैगमेंट देखने मिला था। इस दौरान ट्राइबल चीफ ने कहा कि वो पंक से नफरत करते हैं, इसलिए वो शो ऑफ द शोज़ में उन्हें अपना प्रतिद्वंदी चुन रहे हैं। भले ही रोमन ने पंक को चैलेंज कर दिया हो लेकिन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के सामने इससे पहले WWE Elimination Chamber 2026 में फिन की चुनौती सामने होगी।

 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :