Argentina vs Algeria Result: वर्ल्डकप चैंपियन Argentina ने Algeria को पछाड़ कर की अपने FIFA World Cup 2026 के अभियान की शुरूआत, Lionel Messi की हैट्रिक ने की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
FIFA
FIFA
Lionel Messi: FIFA World Cup 2026 अब धीरे धीरे रोमांच की रफ्तार को पकड़ रहा है। मौजूदा वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) ने टाइटल को डिफेंड करने की ओर पहला मजबूत कदम बढ़ा दिया है। टीम के कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi) के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3:0 से मात दी। अर्जेंटीना की ओर से मेसी ने गोल्स की हैट्रिक लगाकर कई रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम किया।
Argentina vs Algeria मैच के कुछ महत्वपूर्ण पल
अर्जेंटीना ने शुरूआत से ही अल्जीरिया पर दबाव बनाकर रखा। 5वें और 8वें मिनट में टीम ने गोल किया लेकिन ऑफ़साइड करार होने के बाद दोनों गोल्स अमान्य कर दिए गए। हालांकि, 17 वें मिनट में टीम ने कोई गलती नहीं की और मेसी ने अल्जीरियाई गोलकीपर लूका ज़िडान को छकाते हुए टीम का स्कोर 1:0 कर दिया। दोनों टीम के बीच चली जद्दोजहद के बाद भी हाफ टाइम तक स्कोर 1:0 ही रहा।
हाफ टाइम के बाद अल्जीरिया ने कोई भी बदलाव नहीं किया। वहीं अर्जेंटीना की तरफ से गोंजेलो मोंटेल की जगह राइटबैक में नहुएल मोंटीना शामिल हुए। हाफ टाइम के बाद मौजूदा चैंपियंस और भी ज्यादा आक्रामक दिखे। 60वें मिनट में ऐमिलियानो मार्टीनेज़ के लंबे पास को मेसी ने रोका और D की ओर किक किया लेकिन यह अल्जीरियाई खिलाड़ी ने बॉल को D के बाहर कर दिया। D के बाहर खड़े एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बॉल को रोककर वहीं से शॉट मारा जिसे लूका ज़िडान ने रोक तो लिया लेकिन बॉल उनसे छिटक गई और वहीं पास में खड़े मेसी ने इस गलती का फायदा उठाया और अपना और टीम का दूसरा गोल दाग दिया।
65 वें मिनट में मेसी ने एक और गोल करने की कोशिश की लेकिन इस बार विरोधी गोलकीपर ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद 76 वें मिनट में मेसी ने तीसरा गोल कर इतिहास बनाया और अपनी टीम की जीत भी सुनिश्चित कर दी। इस तरह फुलटाइम तक स्कोर 3:0 रहा और अर्जेंटीना ने यह मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए।
Lionel Messi ने गोल्स की हैट्रिक के बाद बनाए कुछ रिकॉर्ड्स
लियोनल मेसी के गोल्स की हैट्रिक से ना सिर्फ अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की बल्कि कुछ रिकॉर्ड्स पर भी अपना नाम दर्ज करवाया। बाएं पैर के जादूगर मेसी के अब FIFA वर्ल्डकप में 16 गोल हो चुके हैं। उन्होंने जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर मिरॉस्लाव क्लॉसे के वर्ल्डकप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी 200 मेंस इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरी खिलाड़ी बन गए हैं। पहले स्थान पर क्रिस्टियानों रोनाल्डो हैं। वो वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज (38 साल 357 दिन) खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 20 मैचों में कप्तानी की है। इसके साथ ही वो 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।