FIFA World Cup 2026 Results: Spain ने France को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, Kylian Mbappé ने किया निराश

15 Jul ,2026 IST: 02:33:36
https://sportsvarta.com/uploads/newspost/1784063008.webp

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप अब अपने अंतिम दौर पर पहुंच गया है। अमेरिका के डालस स्टेडियम में पहला सेमी फाइनल स्पेन vs फ्रांस के बीच खेला गया। `इसके पहले भी दोनों टीम्स वर्ल्डकप के इतिहास में दो बार आमने-सामने आ चुकी है जिसमें एक बार स्पेन ने जीत दर्ज की वहीं एक बार मैच ड्रा हो गया था। 

फ्रांस और स्पेन दोनों ही 4-2--1 के फॉर्मूले से मैदान में उतरी हैं। मैच की शुरूआत स्पेन ने की। 8वें मिनट में स्पेन के एड्रीयन रैबियट को यलो कार्ड मिला। 9वें मिनट में स्पेन को फ्री किक मिली लेकिन वो इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। 20वें मिनट में फ्रांस के लुकास डिगने से बड़ी गलती हुई। बॉक्स के अंदर लामिने यामल उनकी किक के कारण गिर गए। रेफरी ने स्पेन को पेनाल्टी दी। 22 वें मिनट में स्पेन की तरफ से मिकेल ऑयरजबल ने पेनाल्टी ली। उन्होंने इस मौके को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1:0 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से गोल करने के कई जबरदस्त प्रयास हुए लेकिन कोई भी टीम सफल नहीं हुई। हाफटाइम तक स्कोर 1: 0 ही रहा। पहले हाफ में स्पेन का मैच में ज्यादा दबदबा दिखा।

हाफ टाइम के बाद फ्रांस ने एड्रीयन रैबियट की जगह मनु कोने को मैदान में उतारा। 58वें मिनट में डानी ओल्मों और पेड्रो पेर्रो के शानदार तालमेल ने फ्रांस के डिफेंस को ध्वस्त करते हुए गोल दागा। यह गोल पेड्रो ने किया। स्पेन अब 2:0 से फ्रांस पर बढ़त बना चुका था। 61वें मिनट में स्पेन को तीसरा गोल करने का मौका मिला लेकिन यामल इस समय ऑफसाइड करार दिए गए। जैसे जैसे समय बीत रहा था वैसे ही फ्रांस की उम्मीद दम तोड़ती जा रही थीं। 89वें मिनट में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे को फ्रीकिक मिली लेकिन वो इसे गोल में नहीं बदल सके। फुलटाइम होते हए स्पेनिश टीम में जश्न मनाया जाने लगा। 2010 के बाद स्पेन पहली बार फाइनल पहुंची है। 

FootBall की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
Team -
Player -
AD

Posted by

ADMIN

Share On :