FIFA World Cup 2026 Result: Lamine Yamal की फुर्ती और Mikel Oyarzabal के शानदार गोलों से Spain ने Austria को हराकर Round of 16 में बनाई जगह
FIFA
FIFA
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्डकाप 2026 के नॉकआउट राउंड में आज पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन का मुकाबला ऑस्ट्रिया से हुआ। स्पेन इस बार वर्ल्डकप को जीतने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। अभी तक स्पेन ने जितने भी मैच खेले हैं, कोई भी टीम उनके खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाई है।
Knockout Round of 32- Spain vs Austria
मैच अभी शुरू ही हुआ था कि स्पेन के उभरते स्टार खिलाड़ी लेमिने यामल ने अपनी जबरदस्त फुर्ती दिखाई और D के अंदर आकर बॉल पर शॉट लगाया लेकिन ऑस्ट्रिया के गोलकीपर एलेक्जेंडर श्लगर ने बढ़िया बचाव किया। इसके बाद स्पेन के हमले और भी तेज हो गए। 8वें मिनट में स्पेन को कॉर्नर मिला जिस पर येमेरिक लापोर्ते ने हेडर लगाया लेकिन बॉल ऊपर से निकल गई। 11वें मिनट में ऑस्ट्रिया ने जवाबी हमला किया। मार्सेल सबिट्जर ने D के अंदर किक लगाकर पास दिया लेकिन माइकल ग्रेगोऋष `बॉल पर हेडर लगाने से चूक गए।
स्पेन के यामल ने 18 वें मिनट में दायें तरफ से पीछे खड़े पेड्रो पोर्रो को पास दिया जिस पर उन्होंने D के बाहर से ही शॉट मारा जिसपर विपक्षी गोलकीपर का शानदार बचाव देखने मिला। 28वें मिनट में यामल ने फिर से अपनी फुर्ती दिखाई और बॉल पेड्री को पास की। उन्होंने D के अंदर खड़े डानी ओल्मो की तरफ शॉट खेला जिसे ओल्मो सही से कलेक्ट नहीं कर पाए और ऑस्ट्रिया के स्टीफन पॉश ने बॉल को क्लीयर कर दिया।
इसके बाद 29वें मिनट में मैच का रोमांच उस समय बढ़ गया जब लेमिने यामल ने कॉर्नर लिया और सटीकता से गोल पोस्ट के बेहद करीब शॉट मारा। गोलकीपर ने उछल कर बॉल को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल छिटक गई। इसका फायदा वहीं स्पेन के मार्क कुकुरेला ने उठाया और किक मारकर गोल कर दिया। हालांकि, गोलकीपर पर फ़ाउल के चलते रेफरी ने इस गोल को अमान्य करार दे दिया। VAR रिव्यू में भी फ़ाउल की पुष्टि हो गई थी। 32 वें मिनट में भी स्पेन का चांस बना लेकिन गोलकीपर ने एक और बढ़िया बचाव किया। आखिरकार स्पेन को सफलता 36वें मिनट में मिली। पेड्री ने बॉल को D के बाहर बाएं तरफ खड़े मार्सेल को पास की। उन्होंने बॉल को बॉक्स के अंदर खड़े मिकेल ओयार्जाबल को दी, जिन्होंने किक लगाकर गोल किया और टीम के स्कोर को 1:0 कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा।

दूसरे हाफ में 49वें मिनट में स्पेन के ओयार्जाबल ने शॉट मारा लेकिन सीधा गोलकीपर के पास गया। 52वें मिनट में स्पेन को कॉर्नर मिला जिसे एलेक्स बिएना ने लिया। उन्होंने बॉल D के अंदर पहुंचाई जिस पर ओयार्जाबल ने हेडर लगाया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई। 61वें मिनट में ऑस्ट्रिया के मार्सेल सबिट्जर बाएं तरफ से बॉल लेकर आगे बढ़े और किक लगाई जिस पर सासा क्लाज्डजिक ने हेडर लगाया लेकिन बॉल गोल पोस्ट के ऊपर चली गई।
66वें मिनट में स्पेन के बिएना ने ओल्मो को पास दिया जिसे उन्होंने D के अंदर कुकुरेला की तरफ भेज दिया। इसके बाद बॉल बिएना के पास फिर से गई जिस पर उन्होंने दायें तरफ किक लगाई और पेड्रो पेर्रो ने बिना देर किए बॉल को हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। इस तरह स्पेन का स्कोर 2:0 हो गया। 79वें मिनट में स्पेन के यामल ने कॉर्नर लिया और किक लगाई। बॉक्स के अंदर खड़े फेरन टॉरेस का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया।
85वें मिनट में स्पेन के ओयार्जाबल ने बॉल को D में पहुंचाया। बॉल मार्सेल से टकराकर यामल के पास पहुंची जिस पर उन्होंने किक लगाई लेकिन गोल पोस्ट के सामने खड़े डेविड अलाबा ने शानदार बचाव किया। मैच खत्म होने के कुछ देर पहले 89वें मिनट में मार्क कुकुरेला ने बॉल को बॉक्स के अंदर भेजा। मिकेल ओयार्जाबल ने शॉट को कलेक्ट किया और किक लगाकर स्कोर को 3:0 कर दिया। मैच खत्म होने तक स्कोर यही रहा और स्पेन ने मैच जीतकर Round 16 में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला पुर्तगाल से होगा।
🇪🇸 Next stop: Round of 16! #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2026