FIFA World Cup 2026: Iran ने Belgium और Cape Verde ने Uruguay को चौंकाते हुए ड्रॉ पर रोका, Egypt ने रचा इतिहास
FIFA
FIFA
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 में आज तीन बेहतरीन मुकाबले देखने मिले। ग्रुप H में उरुग्वे का सामना केप वर्डे से हुआ। वहीं, ग्रुप G में ईरान vs बेल्जियम और न्यूज़ीलैंड vs इजिप्ट आमने सामने थे। केप वार्डे का वर्ल्डकप में शानदार सफर जारी रहा और लगातार दूसरी बार उन्होंने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम को ड्रा पर रोक दिया। वहीं, इजिप्ट के कप्तान मोहम्मद सलाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को वर्ल्डकप के इतिहास की पहली जीत दिलाई। ईरान ने भी बेल्जियम को ड्रॉ पर रोक दिया।
Uruguay 0-0 Cape Verde
दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे पिछले 5 मैचों से कोई भी जीत नहीं दर्ज का पाई है वहीं, केप वर्डे ने वर्ल्डकप के डेब्यू मैच में स्पेन जैसी मजबूत टीम को ड्रॉ पर रोक दिया था। मैच शुरू होते ही दोनों टीम ने आक्रामक शुरूआत की। उरुग्वे को कुछ कॉर्नर मिले लेकिन स्कोरबोर्ड 0:0 ही रहा। 21वें मिनट में केप वर्डे के केविन पिना ने इतिहास रचते हुए फ्री किक के जरिए अपना और टीम का वर्ल्डकप में पहला गोल दाग दिया और टीम को 1:0 से आगे कर दिया। ऐसा लगा था कि उरुग्वे दबाव में अा जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो बार के वर्ल्डकप चैंपियन ने मैच में वापसी करते हुए हाफ टाइम के पहले ही 2 गोल दागकर टीम को 2:1 से आगे कर दिया। उरुग्वे की तरफ से पहला गोल 43वें मिनट में मैक्सी ऑरउजो ने किया वहीं, टीम का दूसरा गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम में (50वें मिनट) अगस्टीन कनोबियो ने किया।
दूसरे हाफ में केप वर्डे ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 60 वें मिनट में उरुग्वे के नेल्सन ऑलिवेरा के गलत पास का फायदा हेलियो वरेला ने उठाया और गोल दागकर टीम के स्कोर को 2:2 कर दिया। इसके बाद भी दोनों टीमों ने गजब का खेल दिखाया लेकिन कोई भी टीम स्कोर को बढ़ाने में नाकाम रही। फुलटाइम तक स्कोर 2:2 ही रहा और यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। उरुग्वे के प्रसंशक और खिलाड़ी जहां थोड़ा निराश दिखे वही, केप वर्डे ने अपने फैंस को खुश होने का बड़ा मौका दिया।
Result- Draw
New Zealand vs Egypt
न्यूजीलैंड ने इस मैच की शुरुआत काफी आक्रामक की और इजिप्ट पर दबाव बनाकर रखा। इसका असर भी 15 वें मिनट में देखने मिला जब टिम पायने की कॉर्नर से की गई बेहतरीन किक को फिन सरमैन ने हेडर के जरिए गोल में बदला। 1:0 से आगे होने के बाद हाफ टाइम तक यही स्कोर बरकरार रहा। हाफ टाइम के बाद इजिप्ट ने सभी को चौंकाते हुए अपने खेल को सुधारा और 59वें मिनट में मुस्तफा जीको ने गोल करके टीम के स्कोर को 1:1 कर दिया।
इसके बाद टीम ने अपने अपोनेंट्स को संभलने का मौका नहीं दिया और टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने जीको के साथ मिलकर दूसरा गोल कर दिया। न्यूज़ीलैंड अभी संभल ही रही थी कि 82 वें मिनट में सलाह के कॉर्नर से की गई एक शानदार किक को महमूद ट्रिजीगुएट ने गोल में तब्दील कर स्कोर को 3:1 कर दिया। फुलटाइम तक यही स्कोर रहा और इजिप्ट ने वर्ल्डकप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की।
Result - Egypt Won
Iran vs Belgium
पॉलिटिकल दिक्कतों के बीच ईरान ने जिस तरह का खेल अभी तक दिखाया है, वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। ईरान ने अपने से मजबूत और रैंकिंग में काफी ऊपर की टीम बेल्जियम की टीम को ड्रॉ पर रॉक दिया। मैच में बेल्जियम को जबरदस्त कंट्रोल दिखा लेकिन ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेरानवंद दीवार की तरह अडिग रहे। 25 वें मिनट में ईरान की तरफ एक एक गोल जरूर हुआ लेकिन ऑफ़साइड होने के कारण इसे अमान्य कर दिया गया।
बेल्जियम `को 85वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका मिला जब मैक्सिम डी कूपर ने तीन या चार मीटर के दायरे से गोल करने के लिए किक लगाई लेकिन ईरानी कीपर का यह बचाव किसी चमत्कार से कम नहीं था। अंत में मैच 0:0 से ड्रॉ रहा। अपने ग्रुप की अंक तालिका में अब ईरान दूसरे नंबर पर काबिज है।
Result- Draw
Is this the save of the World Cup so far?
— Pulse & Passion (@AugustineO0z) June 22, 2026
How did Alireza Beiranvand keep this out? 😮
Belgium vs Iran #fifaworldcup pic.twitter.com/ODLRgYzQZD