FIFA World Cup 2026 Final: Spain ने Argentina को दी मात, 1-0 से हराकर तोड़ा Lionel Messi का सपना

20 Jul ,2026 IST: 01:17:33
https://static.toiimg.com/thumb/resizemode-4,width-1280,height-720,msid-132491283/132491283.jpg

FIFA World Cup 2026 Final Spain Vs Argentina: फीफा वर्ल्डकप 2026 में 48 टीमों से शुरू हुआ यह सफर अब मात्र दो टीम्स पर आ गया। फाइनल में स्पेन का सामना डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। एक ओर जहां स्पेन हैं जिन्होंने अभी तक मात्र एक गोल अपने प्रतिद्वंदियों से खाया है। वहीं, अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में यह दिखाया है कि अंतिम समय में कैसे मैच को पलटा जाता है। दोनों टीम्स आज तक वर्ल्डकप के इतिहास में केवल एक बार 1966 में एक-दूसरे से भिड़ी थीं जहां अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की थी। 

1st Half

अर्जेंटीना ने मैच को किक ऑफ किया। स्पेन इस मैच में 4-2-3-1 के फॉर्मूले से मैच में उतरी। वहीं, अर्जेंटीना ने 4-4-2 की योजना बनाई। मैच के शुरू होते ही स्पेन के पास बढ़त बनाने का मौका था। 5वें मिनट में लेमिने यामल और ओल्मों ने बॉक्स के अंदर जबरदस्त तालमेल दिखाया। यामल ने शॉट मारा लेकिन अर्जेंटीना के गोल कीपर एमिलियानों मार्टिनेज़ ने इसे रोका। रीबाउंड में यामल ने फिर से शॉट मारा लेकिन इस बार भी वो नाकाम रहे। हाइड्रेशन ब्रेक तक स्कोर 0:0 ही रहा। 

खेल शुरू होने के बाद स्पेन लगातार दबाव बनाने की कोशिश में लगी थी। 41वें मिनट में स्पेन के स्ट्राइकर जब बॉल लेकर बॉक्स की तरफ बढ़ रहे थे तब अर्जेंटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज़ ने उन्हें गिर दिया। रेफरी ने बिना देरी किये उन्हें यलो कार्ड दिखाया। अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनल स्कलोनी ने बढ़िया कदम उठाया और उन्होंने लिसांद्रो को बाहर बुलाकर निकोलस ओटामेंडी को मैदान पर उतारा। पहले हाफ के खत्म होने तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। अभी तक स्पेन ज्यादा बेहतर टीम नजर आई।

2nd Half-

दूसरे हाफ के शुरू होते ही स्पेन ने गोल करने का बढ़िया मौका बनाया। स्पेन के बाएना ने बॉक्स के बाहर से शॉट मार लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज़ ने शॉट को रोक लिया। इसके कुछ देर बाद अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला, जिसे मेसी ने लिया। हालांकि, शॉट सही नहीं रहा और गोल का मौका नहीं बना। 52वें मिनट में लियनांद्रो पेरेडेज़ को यलो कार्ड मिला। स्पेन लगातार गोलपोस्ट के पास बॉल लेकर जा रही है लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति सारे प्रयासों को अभी तक नाकाम करने में सफल रही है। 

59वें मिनट में लियनांद्रो के फ़ाउल के कारण स्पेन को फ्री किक मिली लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। स्पेन अपनी प्रतिद्वंदी टीम को लगातार दबाव में बनाए हुए थी। गोल के प्रयास में एक के बाद एक लगातार हमले स्पेन की तरफ से जारी थे। 67वें मिनट में यामल ने राइट साइड से क्रॉस शॉट मारा जिस पर फेरन टोरेस ने हेडर लगाया लेकिन मार्टिनेज़ की मुस्तैदी के कारण यह प्रयास नाकाम हो गया। 

मैच की दिलचस्प बात यह रही कि अर्जेन्टीना 70 मिनट हो जाने के बावजूद भी गोल पोस्ट में एक भी शॉट स्पेन को नहीं मार पाई थी। 76वें मिनट में पेड्री ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट मारा लेकिन मार्टिनेज फिर से गोल रोकने में कामयाब रहे। मार्टिनेज़ अभी तक 7 शॉट रोकने में कामयाब रहे हैं। 80वें मिनट में स्पेन को कॉर्नर मिला इस लापोर्टे ने बेहतरीन हेडर मारा लेकिन मार्टिनेज़ एक बार फिर अभेद दीवार बन गए और स्कोर 0:0 ही रहा। स्पेन पूरी तरह से अर्जेंटीना को दबाव में रखे हुए है।

82वें मिनट में एंजो फर्नांडेज को यलो कार्ड मिला। 86वें मिनट में पेड्री का शॉट गोलपोस्ट के साइड पर गया। 90 मिनट होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। 4 मिनट का टाइम जोड़ा गया। 90+1 मिनट में अर्जेंटीना को फ्री किक मिली जिस पर गोल का प्रयास विफल हो गया। 90+2 मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दिखाया गया लेकिन इसे बाद में यलो कार्ड में बदल दिया गया। अब अर्जेंटीना 10 प्लेयर्स के साथ ही मैदान पर थी। 

टाइम खत्म होने से कुछ सेकंड पहले स्पेन को गोल का सबसे बड़ा मौका फ्री किक के रूप में मिला। शॉट यमाल ने लिया लेकिन मार्टिनेज़ ने बाएं तरफ डाइव मारकर गजब का बचाव किया। गौरतलब बात यह है कि स्पेन ने जहां 23 शॉट गोल के लिए मारे वहीं, अर्जेंटीना एक भी शॉट गोल पोस्ट में मारने में कामयाब नहीं रही है।

एक्स्ट्रा टाइम फिर से मैच की शुरूआत हुई। 92वें मिनट में बॉक्स के अंदर निको विलियम्स के हेडर को मार्टिनेज़ ने नाकाम किया। 95वें मिनट में निको विलियम ने गोल दागा लेकिन मरीनों के फ़ाउल के कारण यह गोल अमान्य कर दिया गया। 100वें मिनट में यमाल का बॉक्स के बाहर से गया शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से चला गया। 102 वें मिनट में बॉक्स के अंदर निको के पास पर मरीनों ने शॉट मारा लेकिन बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। एक्स्ट्रा-टाइम के पहले हाफ तक स्कोर 0-0 ही रहा।दूसरे हाफ के शुरू होते ही स्पेन ने गोल दाग कर टीम को 1:0 से आगे कर दिया। यह गोल फेरन टोरेस ने किया।

113वें मिनट में फेरन ने मिड फील्ड से एक पास को शानदार तरीके से कलेक्ट किया और आगे बढ़ते हुए गोल किया लेकिन ऑफसाइड होने के कारण यह गोल अमान्य कर दिया गया। 114 वें मिनट में अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। 115वें मिनट में निको एक बढ़िया पास को लेकर बॉक्स में आए लेकिन अंत में सही से शॉट नहीं मार पाए और बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। इसके बाद अर्जेंटीना ने कुछ प्रयास करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाफ़ी रहे। मैच खत्म होने की सीटी के साथ स्पेन ने 2026 का फीफा वर्ल्डकप जीत लिया। स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्डकप जीता।

Winner: Spain

FootBall की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
Team -
Player -
AD

Posted by

ADMIN

Share On :