IPL में मेगा ट्रेड की अटकलें तेज, ऋषभ पंत की Delhi Capitals में वापसी और कुलदीप यादव के Lucknow Super Giants में जाने की चर्चा
cricbuzz
BCCI
Rishabh Pant: क्रिकेट की दुनिया में इस समय The Indian Premier League की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। IPL 2027 के एक हफ्ते पहले शुरू होने की बात की जा रही है। अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में एक बड़े प्लेयर ट्रेड की खबर सामने आई है। यह आगामी सीज़न का पहला ट्रेड होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पूर्व कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बदले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का ट्रेड कर सकती है।
साल 2025 के IPL मेगा ऑक्शन में LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके साथ ही पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। वहीं कुलदीप यादव की बात करें तों उन्हें 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। उसके बाद से वो लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2025 में DC ने उन्हें 13.5 करोड़ देकर रिटेन किया था। दोनों ही फ्रेंचाइज़ ट्रेड की तैयारी कर चुकी हैं। हालांकि, इस ट्रेड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अनुमति मिलना बाकी है।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो LSG और DC के बीच दोनों प्लेयर्स को दी जाने वाली राशि पर सहमति बन गई है। कुलदीप यादव को जहां 13.5 करोड़ रूपये मिल सकते हैं, वहीं ऋषभ पंत को 15 करोड़ रूपये मिलने की बात सामने आई है। निश्चित तौर पर पंत को LSG के द्वारा मिलने वाली राशि में भारी कटौती की गई है। हालांकि, IPL में यह पहली बार नहीं है जहां किसी प्लेयर को ट्रेड में पे-कट का सामना करना पड़ रहा है। IPL 2025 में रवींद्र जडेजा और संजु सैमसन के बीच हुए ट्रेड में भी जडेजा को 18 करोड़ की जगह 14 करोड़ रूपये मिले थे।
JUST IN 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 19, 2026
Cricbuzz reliably understands that Rishabh Pant is set to return to Delhi Capitals
DC have already initiated a trade with Lucknow Super Giants
Pant is likely to take a substantial pay cut as part of the move
Unlikely that Pant will captain DC pic.twitter.com/4RODbeDMkz
IPL 2026 में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात करे तो दोनों स्टार्स ही दुनिया की सबसे बड़ी लीग में उम्मीद के अनुसार अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। पंत ने 14 मैचों में 138 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए थे। इस दौरान वो केवल एक बार ही 50 के आंकड़े को पार कर पाए थे। उनकी टीम का भी प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा वो अंकतालिका में LSG 10 वें स्थान पर रही थी। IPL खत्म होने के पहले ही पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कुलदीप के IPL 2026 में प्रदर्शन पर नज़र डाले तो उन्होंने 11 मैचों में 10.66 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए थे।
The Indian Premier League 2027 में Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में होंगे बड़े बदलाव
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के प्लेयर ट्रेड के साथ साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने कोचिंग स्टॉफ में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। कुछ खबरों की माने तो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली DC के हेड कोच बनाए जा सकते हैं। वहीं, पंजाब के पूर्व कप्तान युवराज सिंह के बैटिंग कोच बनाए जाने की चर्चा ज़ोरों पर है। युवराज पहली पर मेंस IPL के कोचिंग स्टाफ के रूप में नज़र आएंगे। इन बड़े बदलाव के साथ टीम अगले साल पहली बार IPL का खिताब जीतने का प्रयास करेगी।