T20 वर्ल्डकप 2026 में भारत vs पाकिस्तान के मैच को मिली हरी झंडी, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा यह बड़ा मुकाबला

📅 10 Feb ,2026 IST: 09:02:18

India Vs Pak Match Update: T20 वर्ल्डकप 2026 शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत Vs पाकिस्तान के मुकाबले में अपनी टीम के हिस्सा ना लेने का ऐलान किया था। अब इस मैच को लेकर अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत और श्रीलंका में हो रहे T20 वर्ल्डकप में इस हाई वोल्टेज़ मैच की सारी रूकावट अब खत्म हो चुकी है। 15 फरवरी को दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो में होगा।

पिछले कुछ दिनों से भारत Vs पाकिस्तान  के मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच बातचीत का दौर जारी था। कल PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि इस मैच को लेकर जल्द ही निर्णय सामने आ सकता है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में इस मैच को हरी झंडी दिखा दी गई। स्टेटमेंट इस प्रकार है,

--- Advertisement ---

Your Banner Content Here4

728 x 90 pixels

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के द्वारा  ICC, BCB  के साथ चल रही हाई लेवल की बातचीत के परिणामों के बारे में बताया गया। कई पक्षों और मित्र देशों के साथ हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार अपनी टीम को T20 वर्ल्डकप 2026 में पहले से तय भारत vs पाकिस्तान के मैच में भाग लेने की इज़ाजत देती है। इसके अलावा यह निर्णय खेल की भावना को बचाने और भाग लेने वाले सभी देशों में इस खेल की निरंतरता को बनाए रखने के लिए लिया गया है।"

जानिए T20 वर्ल्डकप में भारत Vs पाकिस्तान में से किसका पलड़ा भारी है 

T20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 8 बार हुआ है। इसमें से 7 बार भारत ने जीत दर्ज की है वहीं, पाकिस्तान को केवल एक बार ही जीत मिल पाई है। पिछले साल हुए एशिया कप में दोनों टीम्स 3 बार आपस में भिड़ी थीं, जहां हर बार मेन इन ब्लू ने बाजी मारी थी। T20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों ने अपने अपने पहले मुकाबलों को जीत लिया है। अब भारत का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया से होगा, वहीं पाकिस्तान का मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए से होगा। बता दें कि पिछले वर्ल्डकप में यूएसए ने पाक को मात दी थी। 

 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :