England का ऐतिहासिक कारनामा, India को 4-0 से हराकर पहली बार जीती द्विपक्षीय टी20 सीरीज़, Jos Buttler के शतक ने मचाया धमाल
BCCI, ECB
BCCI, ECB
India Vs England 5T20I Result: भारत और इंग्लैंड के बीच हुए 5वें T20I मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को 56 रन से हराकर सीरीज को 4:0 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड अब T20I की रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया जो गलत साबित हुआ। भारत की तरफ से दो बदलाव देखने मिले। वाशिंगटन सुंदर की जगह शूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया। वहीं, इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह लियाम डॉसन को खिलाया।
England's Inning:
इंग्लैंड की तरफ से फिलिप सॉल्ट और जॉश बटलर ने पारी का आगाज किया। इंग्लिश टीम की शुरूआत खराब रही। 1.4 ओवर में 8 रन के स्कोर में फिलिप सॉल्ट 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रुक बैटिंग करने आए। दोनों प्लेयर्स ने भारतीय टीम को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया और लगातार अपने बल्ले से गेंदबाजों पर हावी रहे। पावरप्ले समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 61 रन जड़ डाले। इंग्लिश बल्लेबाजों ने पावरप्ले के बाद भी रन की गती को कम नहीं होने दिया और उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।
10वें ओवर में ब्रूक ने 19 गेंद में और अगले ओवर में बटलर ने 34 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 15.2 ओवर में बटलर ने 51 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद अगली ही बॉल पर भारत के पास जॉश बटलर का विकेट लेने का मौका था लेकिन युवा ऑल-राउंडर शूर्यांश शेडगे ने उनका कैच छोड़ दिया। 18.4 ओवर में 241 के स्कोर में बटलर 64 गेंद में 131 रन बनाकर आउट हुए। इस विशाल पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के मारे। उनका विकेट शिवम दुबे ने लिया। इसके बाद आए जेकब बैथल पहली ही गेंद पर शिवम दुबे का ही शिकार हो गए। इंग्लैंड ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 257 रन जड़े जबकि उनके तीन विकेट गिरे। यह इंग्लैंड की तरफ से जॉश बटलर ने T20 का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया।
भारतीय बॉलिंग एक-बार फिर से खराब हुई। भारत ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। अर्शदीप सिंह ने अपने कोटे के 4 ओवर में 33 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 38 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। प्रिंस यादव आज के मैच में बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 60 रन दिए और उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिल सका। अक्षर पटेल भी प्रसिद्ध की तरह महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट के 63 रन खर्च किये। शेडगे ने 3 ओवर में 39 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की। शिवम दुबे ने अपने 1 ओवर में 2 विकेट जरूर हासिल किये लेकिन उन्होंने 22 रन भी दे डाले।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 11, 2026
England have posted a formidable total of 257/3 on the board.#TeamIndia chase coming up shortly.
Scorecard - https://t.co/BRuKwvPCTq #ENGvIND pic.twitter.com/QA9qdyaGoH
India's Inning:
257 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरूआत की लेकिन 2.3 ओवर में 25 के स्कोर में अभिषेक शर्मा जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। उन्होंने 5 गेंद में मात्र 3 रन बनाए। 5 ओवर में भारत ने 55 रन बना डाले। 5.1 ओवर में संजू सैमसन को सैम कुरन ने आउट किया। उन्होंने इस पारी में तीन चौके और 2 छक्के मारे। पावरप्ले में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। इसके बाद आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, इसके थोड़ी देर बाद श्रेयस 10.1 ओवर में 110 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 16 बॉल में 4 चौके की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें लियाम डॉसन ने आउट किया।
दो बॉल के बाद ईशान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वो इसके बाद ज्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक सके और 12.4 ओवर में 131 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। आदिल राशिद की गेंद में आउट होने से पहले ईशान ने 35 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। तिलक वर्मा की इनिंग के सहारे टीम टारगेट की तरफ बढ़ ही रही थी लेकिन 15.3 ओवर में 162 के स्कोर में शिवम दुबे आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौके की मदद से 14 रन बनाए। इस समय तक टीम को लगभग 19 के रन रेट से 95 रन चाहिए थे।
17.5 ओवर में तिलक ने अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, अगली ही बॉल पर वो 53 रन बनाकर जॉश टंग का शिकार बने। तिलक ने 25 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और 4 छक्के मारे। अगले ही ओवर में शूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर आउट हुए। पारी के अंतिम ओवर में अक्षर पटेल 3 रन के स्कोर पर आदिल राशिद का विकेट बने। पारी खत्म होने तक भारत ने 201 रन बनाए जबकि टीम के 8 बल्लेबाज आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया।
इंग्लिश टीम की बॉलिंग पर बात करें तो सैम कुरन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। सैम ने अपने 4 ओवर में 36 रन दिए और 3 विकेट हासिल किये। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 41 रन दिए। जॉश टंग ने 4 ओवर में 53 रन दिए और उन्हें भी 1 ही विकेट मिला। विल जैक्स ने 3 ओवर में बिना किसी को आउट किये 32 रन खर्चे वहीं, आदिल राशिद ने 3 ओवर में 24 रन दिए और 2 विकेट हासिल किये। लियाम डॉसन ने बहुत ही किफायती बॉलिंग की। उन्होंने 2 ओवर में मात्र 14 रन देकर 1 विकेट लिया।
England win the fifth and final T20I by 56 runs to take the series 4-0.
— BCCI (@BCCI) July 11, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/7mo5osv0MW#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/iy1b88cP4V