Ind VS ENG Result: कार्डिफ में खेले गए 2nd ODI में England ने India को 4 विकेट से हराया, Virat Kohli की पारी पर Joe Root और Jofra Archer पड़े भारी
BCCI, ECB
BCCI, ECB
England vs India 2nd ODI: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच चल रही ODI सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ़ में हुआ। इंग्लिश टीम ने यह मैच जीतकर सीरीज को 1:1 से बराबर कर दिया। जो रूट अपनी टीम के जीत के नायक बने। अब सीरीज का फैसला लॉर्ड्स में खेले जाने वाले आखिरी मैच में होगा।
India's Inning:
इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरूआत की। 3rd ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर गस एटिंक्सन ने रोहित का कैच छोड़ दिया। 7.4 ओवर में टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। एटिंक्सन ने उन्हें 30 गेंद में 31 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद विराट कोहली मैदान में आए। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने बढ़िया खेल दिखाया और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, 17.5 ओवर में 104 रन के टीम स्कोर पर टीम ब्लू को दूसरा झटका लगा जब विल जैक्स ने रोहित को चलता किया। उन्होंने 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। इसके बाद आए ईशान किशन एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 111 के टीम स्कोर पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सैम करन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
श्रेयस अय्यर ने मैदान में आकर मोर्चा संभाला और विराट के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की। विराट ने 27वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। थोड़ी देर बाद इंग्लिश कप्तान ने जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। यह बदलाव मेजबान के लिए फायदे का रहा और जोफ्रा ने 32वें ओवर में 178 के टीम स्कोर पर कोहली को आउट का टीम ब्लू को तगड़ा झटका दिया। विराट ने 8 चौके की मदद से 66 गेंद में 65 रन बनाए। इसके बाद साकिब महमूद और आर्चर ने भारतीय मिडिल ऑर्डर को तोड़ कर रख दिया। महज 32 रन पर भारत ने 4 विकेट गंवा दिए। `
वाशिंगटन सुंदर 2 रन, अक्षर 1 रन, शिवम दुबे 0 और गुरनूर 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इन 4 विकेट्स में 2 विकेट आर्चर और 2 विकेट महमूद के खाते में गए। इस समय स्कोर 210/8 था। जसप्रीत बुमराह और श्रेयस ने 23 रन जोड़े लेकिन 44वें ओवर में 233 रन टीम स्कोर पर पहले श्रेयस और फिर प्रसिद्ध कृष्णा आउट हो गए। दोनों विकेट एटिंक्सन ने लिए। श्रेयस ने 66 रन की पारी खेली। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रन की चुनौती दी।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
Virat Kohli & Shreyas Iyer with vital fifties for #TeamIndia.
Over to the bowlers to defend this!
Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/4w8wjK1unh
इंग्लिश टीम की गेंदबाजी मिडिल ओवर में जबरदस्त साबित हुई। जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 47 रन दिए और 3 बड़े विकेट लिए। गस एटिंक्सन ने 9 ओवर में 1 मेडन करके 50 रन दिए और 3 विकेट लिए। साकिब महमूद ने 9 ओवर में 1 मेडन करके 52 रन दिए और 2 सफलता अपने नाम की। सैम करन ने 6 ओवर में 1 मेडन डालकर 23 रन दिए वहीं, विल जैक्स ने 5 ओवर में 21 रन दिए। दोनों ने 1-1 विकेट ली। आदिल राशिद को कोई भी सफलता नहीं मिली और उन्होंने 5 ओवर में 34 रन खर्चे।
England's Inning:
इंग्लैंड की तरफ बेन डकेट और जेकब बैथल पारी शुरू करने आए। वहीं, भारतीय गेंदबाजी का आगाज जसप्रीत बुमराह ने किया। बुमराह ने पहली ही गेंद पर डकेट को शून्य पर आउट कर दिया। मेजबान टीम इस नुकसान से उबरी भी नहीं थी कि चौथे ओवर में 8 रन के टीम स्कोर पर जेकब भी आउट हो गए। उन्हें 4 रन के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और जो रूट ने पारी को संभाला लेकिन 11वें ओवर में 53 रन के टीम स्कोर पर ब्रूक को गुरनूर बरार ने आउट कर टीम को तीसरा झटका दिया। ब्रूक ने 16 रन बनाए। इसके बाद आए सैम करन और रूट के बीच एक छोटी पार्टनरशिप हुई।
20वें ओवर में सैम 94 रन के टीम स्कोर पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शिवम दुबे ने आउट किया। इसके बाद रूट का साथ देने बटलर आए लेकिन वो भी जल्द ही अक्षर पटेल का शिकार बन गए। आउट होने से पहले उन्होंने 17 रन बनाए। इस समय टीम का स्कोर 26 ओवर में 125/5 था। रूट अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके थे। अगले नंबर पर विल जैक्स बैटिंग के लिए आए। उन्होंने रूट के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने पारी को संभाला और 72 रन की पार्टनरशिप की। 197 रन के टीम स्कोर पर आउट होने से पहले विल ने 33 रन बनाए। यह विकेट बरार के नाम पर रहा। इसके बाद गस एटिंक्सन क्रीज़ पर आए। उन्होंने रूट के साथ मिलकर बाकी के रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई।गस ने 16 गेंद पर 23 रन बनाए। वहीं। जो रूट 99 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। इसके साथ ही यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुलराह ने 10 ओवर में 45 रन दिए वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवर में 1 मेडन डालकर 52 रन दिए। दोनों को 1-1 विकेट मिली। गुरनूर बरार ने 10 ओवर 62 विकेट लेकर 67 रन खर्चे। अक्षर पटेल सबसे किफायती रहे। उन्होंने 9 ओवर में 1 मेडन डालकर 35 रन दिए और 1 सफलता अर्जित की। शिवम दुबे ने अपने 6 ओवर में 1 विकेट लेकर 32 रन दिए। रूट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PLAYER OF THE MATCH : JOE ROOT
Because you deserve a graphic anyway ❤️ pic.twitter.com/tvmAq3FufC
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026