Ind vs Eng Result : Axar Patel के ऑलराउंड प्रदर्शन से India ने England को पहले वन-डे में हराया, Rohit Sharma और Virat Kohli ने किया निराश
ECB, BCCI
BCCI, ECB
England vs India 1st ODI Result: भारत का इंग्लैंड (England vs India) दौरा अब ODI सीरीज तक पहुंच गया है। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1:0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के हीरो अक्षर पटेल (Axar Patel) रहे जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत की इबारत लिखी।
England's Inning:
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लिश टीम की तरफ से बेन डकेट और जेकब बैथल ओपनिंग के लिए आए। भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरूआत जसप्रीत बुमराह ने की। इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरूआत की और 10 ओवर में बिना विकेट के 50 रन बनाए। भारत को पहली सफलता 12.2 ओवर में 61 रन के स्कोर पर मिली जब गुरनूर बरार की गेंद पर जेकब बैथल 31 गेंद में 14 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद जो रूट बैटिंग करने आए और वाइड बॉल में सिंगल लेने में कामयाब रहे।
इंग्लैंड पहले झटके से संभली भी नहीं थी कि गुरनूर ने ओवर की चौथी बॉल पर (12.4) बेन डकेट को बुमराह के हाथों कैच करवा दिया। डकेट ने 45 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। इसके बाद हैरी ब्रूक क्रीज़ पर आए। इंग्लिश टीम का तीसरा विकेट 13.1 ओवर में 64 रन के स्कोर में गिरा जब 3 गेंद में 1 रन बनाकर कप्तान हैरी ब्रूक आउट हो गए। यह विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला। यह उनका 150वां विकेट था।
मैदान में अब आखिरी T20I में शतक लगाने वाले जॉस बटलर आए। भारत ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया। इसका फायदा टीम ब्लू को पहली ही गेंद में मिला जब प्रसिद्ध कृष्णा ने 16.1 ओवर में 80 के स्कोर पर बटलर को आउट किया। उन्होंने 14 गेंद में 5 रन बनाए। अगले बल्लेबाज सैम कुरन आए लेकिन वो तीन गेंद बाद (16.4) शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। 19.3 ओवर में शिवम दुबे को अपनी ही गेंद पर रूट का विकेट लेने का मौका मिला लेकिन वो कैच नहीं पकड़ सके। दो ओवर के बाद 21.4 ओवर में 107 के स्कोर पर विल जैक्स आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद में तीन चौके मारकर 19 रन बनाए। अगले बल्लेबाज लियाम डॉसन आए।
लगातार गिर रहे विकेटों पर जो रूट और लियाम डॉसन ने लगाम लगाई। दोनों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और शतकीय साझेदारी की। डॉसन ने 38वें ओवर में अपने करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। रूट ने भी 42वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। 44वें ओवर की अंतिम गेंद पर 228 के स्कोर पर डॉसन को अक्षर पटेल ने आउट किया। लियाम ने 83 गेंद में 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के जड़े।
जोफ्रा आर्चर अगले नंबर पर आए। उन्होंने 46वें ओवर में छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 250 पहुंचाया। हालांकि, वो ओवर की आखिरी बॉल पर अक्षर का शिकार बने। जोफ्रा ने 6 गेंद में 12 रन बनाए। 48वें ओवर में टीम का स्कोर 257 पहुंच गया लेकिन इसी स्कोर में इंग्लिश टीम के अंतिम दो विकेट गिर गए। दोनों विकेट अक्षर ने लिए। जो रूट अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 76 गेंद में 76 रन बनाए।
भारतीय टीम की बॉलिंग की बात करें तो अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज़ रहे उन्होंने 9 ओवर में मात्र 31 रन खर्चे और 1 विकेट हासिल किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 50 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी निकाले।
गुरनूर बरार महंगे साबित हुए उन्होंने 9 ओवर में 61 रन दिए और 2 सफलता हासिल की। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 6 ओवर में 27 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 13 रन दिए। टीम ने 18 रन अतिरिक्त के रूप में दिए।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
A fine display of bowling by #TeamIndia as England is all out for 258 runs in 47.5 overs.
Scorecard - https://t.co/Hven15ywKn #ENGvIND pic.twitter.com/OsiaHJXVVs
Indian Inning:
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करने आए। टीम ने शुरूआत तो तेज की लेकिन 7.3 ओवर में 43 के टीम स्कोर पर रोहित शर्मा 21 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने आउट किया। क्रीज़ पर अब विराट कोहली आए। हालांकि, कोहली अगले ही ओवर (8.3) में 48 के टीम स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर की गेंद में आउट होने से पहले उन्होंने 6 गेंद में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए। दो बड़े झटके के बाद टीम को कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला।
दोनों ने संभलकर खेलते हुए शतकीय साझेदारी की। 20वें ओवर में शुभमन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 149 रन के टीम स्कोर पर गिल चोटिल हो गए और 75 गेंद पर 80 रन के निजी स्कोर पर वो रिटायर होकर पवेलियन लौट गए। भारतीय कप्तान ने अपनी पारी में चौके और 1 छक्का लगाया। गिल-आयर के बीच 101 रन की पार्टनरशिप हुई। नए बैटर के रूप में वाशिंगटन सुंदर मैदान में आए। इस ब्रेक का फायदा इंग्लिश टीम को मिला। 157 के टीम स्कोर पर भारतीय बल्लेबाजों में तालमेल की कमी दिखी जिसके कारण श्रेयस अय्यर 35 के निजी स्कोरपर रनआउट हो गए।
अगले खिलाड़ी केएल राहुल क्रीज़ पर आए लेकिन वो अगले ही ओवर (27.5) में 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें 16 के टीम स्कोर पर जॉश टंग ने चलता किया। लगातार दो विकेट खोकर टीम ब्लू परेशानी में पड़ गई थी लेकिन ऑल राउंडर अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ अजेय 102 रन की पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिलाई। वाशिंगटन ने नाबाद 52 और अक्षर ने बिना अपना विकेट गंवाए 57 रन बनाए। सुंदर ने 4 चौके और 1 छक्का मारा वहीं, अक्षर ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। इस तरह टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
इंग्लैंड की बॉलिंग पर नजर डालें तो जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 60 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। जॉश टंग ने 10 ओवर में 1 विकेट लेकर 50 रन दिए। वहीं सैम करन ने 10 ओवर के कोटे में 55 रन खर्चे और 1 ही सफलता पा सके। इसके अलावा किसी गेंदबाज़ को कोई सफलता नहीं मिली। विल जैक्स ने 7 ओवर में 43, आदिल राशिद ने 5.2 ओवर में 34, लियाम डॉसन ने 2 ओवर में 10 और जेकब बैथल ने 1 ओवर में 10 रन दिए। अक्षर पटेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Winner: India won by 6 wickets
Winning start to the ODI series! Well played, Team India. pic.twitter.com/X7rBeYuMC3
— Inspirexo (@Inspirexo) July 14, 2026