India के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीतकर England ने रचा इतिहास, Harry Brook औरे Jofra Archer का जलवा

10 Jul ,2026 IST: 15:57:29
https://img.olympics.com/images/image/private/t_s_16_9_g_auto/t_s_w1460/f_auto/primary/qmr76zbcrtlchjedqtol

IND VS ENG: भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा बहुत ही ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ है। मौजूदा T20I वर्ल्डकप चैंपियन टीम एक मैच इन दौरों में एक मैच भी जीत नही पाई है। पहले आयरलैंड से मिली 2:0 से हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 3:0 से पिछड़ चुकी है। सभी मैचों पर नजर डाले तो विपक्षी टीम लगभग एक तरफा ही मुकाबलों को जीत रही है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

IND VS ENG 4th T20I Result - 

IND Vs ENG के बीच हुए 4th T20I में टॉस भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और बैटिंग का फैसला किया। इंग्लिश टीम में ऑलराउंडर लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया। वहीं भारतीय टीम में भी दो बदलाव देखने मिले। वरूण चक्रवर्ती और हर्षित राणा की जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली। 

Team india inning: 

भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करने आए। टीम की शुरूआत फिर से खराब रही और तीसरे ओवर की चौथी गेंद 23 रन के स्कोर में में वैभव एक बार फिर से जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। वैभव ने 10 गेंद में 15 रन बनाए। टीम इस झटके से उभरी भी नहीं थी कि 33 के स्कोर में ईशान किशन 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। जॉश टंग ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 44 रन  बनाए। हालांकि, टीम का तीसरा ओवर 7वें ओवर की 4 गेंद पर गिरा जब आदिल राशिद ने अभिषेक शर्मा को 14 गेंद में 16 रन के स्कोर पर आउट किया। 

लगातार विकेट गिर रहे विकेट्स को कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की पार्टनरशिप ने रोका। दोनों के बीच अर्धशतकीय पार्टनरशिप हुई और दोनों ने टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, 14वें ओवर की 5वें गेंद में 103 के स्कोर में शिवम दुबे, विल जैक्स का शिकार हुए। उन्होंने 23 गेंद में 22 रन बनाए। अगले ओवर में अय्यर ने 6 मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की। अगले बल्लेबाज के रूप में `तिलक वर्मा आए लेकिन वो भी ज्यादा देर क्रीज़ पर नहीं रहे। 17 वें ओवर की 5वीं बॉल पर 130 के स्कोर में वो 11 रन बनाकर जॉश टंग का दूसरा विकेट बने। 

कप्तान श्रेयस जहां एक तरफ टिके हुए थे वहीं दूसरी तरफ से विकेट गिरने का सिलसिला जारी था। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद में आर्चर ने वाशिंगटन सुंदर को 5रन के निजी स्कोर पर चलता किया। टीम का सातवां विकेट अक्षर पटेल का गिरा इनिंग की आखिरी बॉल पर गिरा। जोफ्रा ने अंतिम ओवर में मात्र 4 रन ही दिए। इस तरफ भारत ने अपनी इनिंग में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस 49 गेंद में 80 बनाकर नाबाद रहे। इस इनिंग में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। 

इंग्लिश बॉलिंग की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा किफायती और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जॉश टंग ने 4 ओवर ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने अपने 4 ओवर के कोटे में 28 रन दिए और 1 विकेट को अपने नाम किया। सैम कुरन को विकेट तो नहीं मिला लेकिन वो बहुत ही किफायती रहे और उन्होंने 4 ओवर में केवल रन खर्चे। सभी गेंदबाज़ की तुलना में आदिल राशिद काफी महंगे साबित रहे। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया।

England's Inning:

158 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत खराब रही। 2.3 ओवर में जॉश बटलर, अर्शदीप सिंह का शिकार बने। उन्होंने 1 छक्के की मदद से 8 गेंद में 8 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक क्रीज़ पर आए। इसके बाद दोनों के बीच 146 रन की विजयी पार्टनरशिप हुई। भारत का बॉलिंग अटैक दोनों प्लेयर्स के खिलाफ बिल्कुल बेदम दिखा। दोनों ने मात्र 13.5 ओवर में 158 रन ने स्कोर को आसानी से चेज़ कर डाला। ओपनर फिलिप सॉल्ट ने 42 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। वहीं, कप्तान ब्रूक ने नाबाद रहते हुए 225 के स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों में 79 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के मारे। 

भारतीय बॉलिंग एक बार फिर खराब ही रही। अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया। सिंह ने अपने कोटे में 1 ओवर मेडन भी डाला था। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 26 रन दिये। प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 28 रन खर्चे। अक्षर पटेल ने 2 ओवर 24 रन दिए। वाशिंगटन सुंदर और शिवम पटेल ने 1-1 ओवर डाले और क्रमशः 19 और 15 रन दिए। टीम ने कुल 13 एक्स्ट्रा रन दिए जिसमें 6 लेगबाई, 5 वाइड और 2 नो-बॉल थे।

Man Of The Match: हैरी ब्रूक 

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।
AD

Posted by

ADMIN

Share On :