Ind Vs Eng 3rd ODI Result: England ने India को हराकर 2-1 से जीती ODI Series, Rohit Sharma और Virat Kohli की पारियां गईं बेकार
BCCI, ECB
BCCI, ECB
England vs India: इंग्लैंड vs भारत (England vs India) के बीच हो रही ODI सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में खेला गया। भारतीय टीम में आज के मैच के लिए तीन बदलाव हुए। वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की जगह केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को आज अंतिम 11 में जगह मिली। वहीं इंग्लिश टीम में साकिब महमूद की जगह जॉश टंग शामिल किये गए थे। टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।
England's Inning
इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट और जेकब बैथल पारी की शुरूआत करने आए। जसप्रीत बुमराह के आज का मैच न खेलने का फायदा दोनों ओपनर्स ने उठाया। बेथल-डकेट की जोडी ने पहली बार इस सीरीज में 50 रन की साझेदारी की। दोनों ने पहले पावरप्ले में 10 ओवर में 58 रन जोड़े थे। अगले ही ओवर में भारत के पास रन-आउट के जरिए विकेट लेने का चांस था लेकिन प्रिंस यादव डायरेक्ट हिट करने में नाक्म रहे। 16वें ओवर में जेकब ने चौका मारकर सीरीज में अपनी पहली 50 पूरी की। इसी ओवर में इंग्लिश टीम के बिना किसी विकेट के नुकसान से 100 रन भी पूरे हो गए थे।
22वें ओवर में डकेट ने भी 64 गेंद में अपनी 50 पूरी की। इस समय इंग्लिश टीम का स्कोर 137/0 था। 1980 के बाद लॉर्ड्स में खेले गए सभी ODI मैचों में पहले विकेट के लिए हुई यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। टीम ने जल्द ही 150 रन भी पूरे कर लिए। 26 ओवर में 164/0 स्कोर था। यह एक दिवसीय मैचों में पहले विकेट के लिए भारत के खिलाफ हुई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 27 ओवर में भारत ने डकेट के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन यह सफल नहीं रहा।
30 ओवर का खेल पूरा होते-होते इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 192 रन बना लिए थे। यह भारत के खिलाफ इंग्लिश टीम की किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। भारतीय टीम को पहली सफलता 30.1 ओवर में मिली। प्रसिद्ध कृष्णा ने जेकब बैथल को 93 गेंद पर 91 के निजी स्कोर पर आउट किया। बेथल ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के मारे। अगले बल्लेबाज जो रूट क्रीज पर आए। 32 ओवर में इंग्लैंड ने अपने 200 रन भी पूरे किये। 36वें ओवर में बेन डकेट ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
38वें ओवर में इंग्लिश टीम ने 19 रन जुटाए और स्कोर को 250 पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड का अगला विकेट 43.3 ओवर 293 रन के टीम स्कोर पर गिरा। प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर बेन डकेट का कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। डकेट ने 135 गेंद में 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 141 रन की मैराथन पारी खेली। 45वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार चला गया। अगले ओवर में रूट ने भी अपनी 50 पूरी की। वो ODI में इंग्लिश टीम के लिए 6 लगातार 50+ स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
47वें ओवर में 324 रन पर भारत को अगली विकेट कप्तान हैरी विकेट की मिली। कृष्णा ने उन्हें 12 गेंद में 14 के स्कोर पर चलता किया। अगले बैटर जॉस बटलर थे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग करनी शुरू की। 49वें ओवर में इंग्लिश टीम के 350 रन पूरे हो गए। इस ओवर में कृष्णा ने 23 रन खर्चे। इसके पहले 48 वें ओवर में भी इंग्लैंड ने 23 रन मारे थे। पारी के आखिरी ओवर में रूट-बटलर ने 16 रन मारे और टीम के स्कोर को 387/3 पर पहुंचा दिया। जो रूट ने 9 चौके की मदद से 48 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए। वहीं, बटलर ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से मात्र 13 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए।
भारतीय बॉलिंग आज बेअसर रही। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन दिए। गुरनूर बरार सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाज थे। उन्होंने 10 ओवर में 97 रन खर्चे। अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 61 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर किये, जिसमें उन्होंने 2 मेडन डालते हुए 69 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। प्रिंस यादव ने अपने कोटे के 10 ओवर में 1 विकेट लेकर 79 रन दिए।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
England set #TeamIndia a target of 388 runs at Lord's.
Over to our batters.⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#ENGvIND pic.twitter.com/ZhZdxpW4NW
Indian inning:
भारत की तरफ सेव ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए। दोनों ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए सधी हुई बल्लेबाजी की। दोनों ने पावरप्ले में 49 रन जोड़े। 15वें ओवर में गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 19वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे हुए। 21वें ओवर में रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लिश टीम को पहली सफलता 25 ओवर में मिली। आदिल रशीद ने शुभमन गिल को LBW कर दिया। उन्होंने 84 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। इस समय टीम का स्कोर 147/1 था।
इसके बाद अगले नंबर पर विराट कोहली मैदान में आए। रोहित-कोहली ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए टीम को बड़े चेज़ की तरफ अग्रसर रखा। दोनों ने रन गती भी बनाए रखी। 31वें ओवर में रोहित ने चौका मारकर अपने करियर का 34वां शतक पूरा किया। उनका यह शतक मात्र 84 गेंद में आया। लॉर्ड्स में भारत की तरफ से ODI में पहली बार किसी बल्लेबाज ने शतक मारा।
39वें ओवर में इंग्लैंड की तरफ से जेकब बैथल ने रोहित शर्मा को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित ने 110 गेंद में 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 138 रन बनाए। इस समय भारत का स्कोर 260/2 था। ईशान किशन अगले बल्लेबाज के रूप में मैदान में आए। 42वें ओवर में कोहली ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान-कोहली के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। 43.3 ओवर में 304 रन के टीम स्कोर पर सैम करन ने ईशान किशन को आउट कर दिया। उन्होंने 1 चौके की मदद से 12 गेंद में 14 रन बनाए।
इसके बाद भारत का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया। श्रेयस अय्यर 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सैम करन ने स्लो गेंदों का भरपूर फायदा उठाया। सैम का अगला शिकार विराट कोहली बने। 46वें ओवर में सैम ने विराट का विकेट लेकर जीत की राह लगभग पक्की कर दी। 47वें ओवर में केएल राहुल भी 8 गेंद 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया।
इस समय टीम का स्कोर 48वें ओवर मे 327/6 था। 48वें ओवर में अक्षर पटेल को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट करके अपनी टीम के जीतने का रास्ता साफ कर दिया। `इसके बाद आए गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने कुछ शॉट मारे लेकिन वो नाकाफ़ी रहे और भारत अपने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बना सका। इस तरह मेजबान टीम ने यह मैच 27 रन से जीत लिया। यह मैच जीतकर इंग्लिश टीम ने यह सीरीज़ 2:1 से अपने नाम कर ली।
इंग्लैंड की गेंदबाजी में सबसे ज्यादा सफल बॉलर सैम करन रहे जिन्होंने अंतिम के ओवरों में महत्वपूर्व विकेट्स चटकाकर अपनी टीम की जीत की इबारत लिख दी। सैम ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 75 रन देकर 4 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। गस एटिंक्सन ने 6 ओवर डाले और मात्र 24 रन दिए। जॉश टंग थोड़ी महंगे साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 1 मेडन डालते हुए 43 रन दिए। गस और टंग को कोई भी सफलता नहीं मिली। आदिल राशिद ने 8 ओवर में 1 विकेट लेकर 64 रन खर्चे। विल जैक्स ने 4 ओवर में 38 रन दिए। वहीं, जेकब बैथल ने जबरदस्त बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी अपना जौहर दिखाया। उन्होंने 7 ओवर में 49 रन देकर रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट लिया।
Winner: England
England won by 27 runs to claim the series 2-1.
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/NhVsIozDGq