T20 World Cup 2026 में IND Vs NAM के मैच से पहले Abhishek Sharma हुए अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट

📅 11 Feb ,2026 IST: 12:02:49

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अपने वर्ल्डकप अभियान की शुरूआत यूएसए को हराकर की थी। अब भारत का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को होगा। मैच से पहले भारत को बड़ा झटका तब लगा जब टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अभिषेक शर्मा किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी किसी भी टीम के गेंदबाज़ी क्रम को धराशायी कर सकती है। अभी वो रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन T20I बैटर हैं। हालांकि, वो यूएसए के खिलाफ हुए पहले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। मैच की दूसरी इनिंग में वो फील्डिंग करने नहीं आए थे। मैच के बाद कोच गौतम गंभीर के घर पर हुए डिनर में भी अभिषेक शामिल नहीं हुए थे। 

--- Advertisement ---

Your Banner Content Here4

728 x 90 pixels

ESPNcricinfo ने 11 फरवरी को आई अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक शर्मा पिछले पेट में इंफेक्शन की समस्या के कारण पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल उनके डिस्चार्ज होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। BCCI सोर्स के अनुसार, 

"अभिषेक शर्मा दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में पेट में इंफेक्शन के कारण भर्ती हैं। इसके कारण का पता लगाने के लिए उनके कुछ टेस्ट करवाए गए हैं। फिलहाल उनके आज डिस्चार्ज होने के स्थिति साफ नहीं है। अभी तो अभिषेक के नामीबिया के खिलाफ मैच में भाग लेने पर संदेह बना हुआ है।"

कल प्री मैच कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच रेयान टेन डेशकॉटे ने भी अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए कहा, 

"अभिषेक को पेट में कुछ दिक्कत है। हमें उम्मीद है कि वो मैच से पहले सही हो जाएंगे। हम अभी सबसे ज्यादा उनकी फिटनेस का इंतज़ार कर रहे हैं। यह भी है कि हम फिर से किसी नई जोड़ी के साथ जा सकते हैं।

Sanju Samson को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के वर्ल्डकप अभियान का अगला पड़ाव नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाला मैच है। मैच से पहले अभिषेक के फिट ना होने की स्थिति में संजू सैमसन, ईशान किशन के साथ ओपन करते हुए दिख सकते हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुई श्रंखला में वो फ्लॉप रहे थे। अब फिर से उनके पास रन बनाकर टीम में जगह बनाने का बेहतरीन मौका होगा। 

AD

Posted by

ADMIN

Share On :