WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के नए एपिसोड में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2026) प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों वर्ल्ड चैंपियन Vs चैंपियन के मैच को हाइप किया गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वीकली प्रोग्रामिंग में वापसी की। इसके साथ ही फैंस को आईसी चैंपियनशिप का शानदार मैच देखने मिला। अगले हफ्ते के लिए बड़े मैच का ऐलान भी हुआ। आइए रेड ब्रांड शो में हुए सभी मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।
WWE Raw के नए एपिसोड की शुरूआत मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस की एरीना में एंट्री के साथ हुई। ट्राइबल चीफ के पीछे मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन भी आते हुए दिखे। कुछ देर बाद सैमी ने रिंग में एंट्री की। वहीं थोड़ी देर बाद OTC भी रिंग में आए। बता दें कि कुछ ही दिन बाद सऊदी में होने वाले Crown Jewel 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों वर्ल्ड चैंपियन Vs चैंपियन का मुकाबला ऑफिशियल हो चुका है।
रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को कहा कि वो फिर से ब्लडलाइन में शामिल होकर 946 स्टेबल के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो सकते हैं। सैमी ने फैमिली में शामिल होने से इंकार करते हुए कहा कि वो खुद अब अपनी टेबल के हेड हैं। कुछ देर बातचीत के बाद रोमन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह संभव है कि Crown Jewel तक सैमी चैंपियन ही ना रहें। रेंस के रिंग से जाने के बाद मिस्टर Money In The Bank 2026 पेंटा की एंट्री देखने मिली। दोनों वर्ल्ड चैंपियन से पेंटा का आमना सामना होना शानदार था।
Penta vs Bron Breakker (With The Vision)
Raw का पहला मुकाबला पेंटा और ब्रॉन ब्रेक्कर के बीच हुआ। मैच की शुरूआत में ब्रॉन ने अपनी ताकत दिखाते हुए पेंटा पर जर्मन सूप्लेक्स लगाकर दबाव बनाया। पेंटा ने भी स्प्रिंगबोर्ड क्लॉ`थ्स्लाइन मूव लगाकर मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन ब्रॉन ने रिंग के बाहर उन्हें स्टील स्टेप से टकरा दिया। विज़न मेंबर्स ने मैच में दखल दिया जिसका फायदा उठाकर ब्रेक्कर ने पेंटा को स्पीयर लगाया और नियर पिनफॉल किया। जेवान एवंस ने आकर विजन मेंबर्स पर हमला किया। रेफरी से बचते हुए एवंस ने ब्रॉन को MITB ब्रीफकेस से मारा। पेंटा ने फायदा उठाकर मैक्सिकन डिस्ट्रॉयर लगाकर जीत दर्ज की।
Result: Penta Wins
बैकस्टेज रोमन रेंस का इंटरव्यू देखने मिला। रोमन ने कहा उनके सामने 946, पेंटा और सैमी ज़ेन जैसी समस्याएं हैं। उन्होंने सैमी को फिर से ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। अब उन्हें फिर से सोचने की जरूरत है। इसके बाद हेड ऑफ द टेबल एरीना से निकल गए।
IYO SKY and Chelsea Green vs. Raquel Rodriguez and Roxanne Perez
Raw के अगले मुकाबले में मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन और इयो स्काई का सामना जजमेंट डे की रॉकेल रोड्रिगेज और रॉक्सेन पेरेज़ से हुआ। इयो ने पेरेज़ पर ड्रॉप किक लगाई। चेल्सी ने भी टैग लेकर दबाव बनाया। हालांकि रॉकेल ने क्लॉथ्स्लाइन लगाकर मैच में वापसी की। दोनों ही टीम की तरफ से कुछ शानदार मूव्स और पिनफॉल्स भी देखने मिले। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन ने भी दखल दिया। हालांकि, मैच के अंत में इयो ने मौजूदा विमेंस आईसी चैंपियन रॉकेल रोड्रिगेज को रोलअप के जरिए पिन किया और जीत दर्ज की।
Result: IYO SKY and Chelsea Green Wins
Joe Hendry vs. JD McDonagh
जो हेंड्री ने फंक पॉप (बड़े सिरनुमा की आकृति) के साथ एंट्री की। मैच शुरू होने से पहले ही मैक्डॉना ने हेंड्री पर हमला कर दिया। रिंग साइड फंक पॉप का पीछा करते दौरान वो जो की क्लॉथ्स्लाइन का शिकार बन गए। मैच के ऑफ़िशियली शुरू होने के बाद दोनों ही स्टार्स एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश करते हुए दिखे। कुछ पिन फॉल्स के बीच फंक पॉप और डॉमिनिक के बीच भी लड़ाई देखने मिली। जेडी ने फंक पॉप पर गिटार से हमला किया। मैच के अंत में डॉमिनिक की मदद से जेडी ने हेंड्री को फ्लाइंग हेडबट लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।
Result: JD McDonagh Wins
Lola Vice Vs Lyra Valkyria
Raw का अगला मुकाबला लोला वाइस और लायरा वल्कारिया के बीच हुआ। मैच की शुरूआत में ही लोला वाइस ने आर्मबार लगाकर पिनफॉल का असफल प्रयास किया। लायरा ने भी मैच में वापसी करते हुए सूप्लेक्स लगाया और 2 काउंट के लिए पिन फॉल किया। दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर कुछ बेहतरीन मूव्स लगाए। मैच के अंतिम मोमेंट्स में बेली ने लायरा पर हमला किया। इसका फायदा उठाते हुए वाइस ने स्पिनिंग बैक फिस्ट मूव्स लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद बेली ने लायरा को अगले हफ्ते Raw में No Disqualification मैच की चुनौती दी।
Result: Lola Vice Wins
वीडियो के जरिए 946 स्टेबल ने ब्लडलाइन पर निशाना साधा। वहीं, Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स मेडिकल रूम में पूर्व विमेंस चैंपियन स्टेफनी वकार के साथ थे। वकार अभी भी फिट नहीं हुई थीं। बैकी लिंच ने वहां आकर स्टेफनी पर तंज कसा। बैकी ने एडम से लिव मॉर्गन की विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच की मांग की। एडम ने कहा कि स्टेफनी के फिट हो जाने के बाद बैकी और वकार का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए मैच होगा।
Chad Gable (c) Vs Dragon Lee Vs Rey Mysterio (WWE Intercontinental Championship)
Raw में आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ यह मैच सबसे शानदार था। चैड गेबल की ताकत, रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली के हाई फ्लाइंग मूव्स ने फैंस का काफी मनोरंजन किया। इस ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान तीनों स्टार्स की तरफ से कुछ नियर पिनफॉल्स ने भी सभी को चौंका दिया। हालांकि, मैच का अंत उतना अच्छा नहीं रहा। चैड गेबल ने रे को रोलअप करके पिन किया और जीत दर्ज करके अपने टाइटल को रिटेन किया। मैच के बाद ईथन पेज ने चैड और रे मिस्टीरियो पर जबरदस्त हमला किया। वहीं, रिंग साइड बिग कैश ने ड्रेगन ली पर निशाना साधा।
Result: Chad Gable Retains
Raw Main Event
इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट के लिए सबसे पहले द उसोज़ ने एंट्री की। जिमी उसो ने कहा कि 946 ने सोलो सिकोआ और जेकब फटू पर हमला किया था। अब वो इसका बदला लेंगे। क्राउड के बीच से 946 ने एंट्री की। 946 मेंबर्स ने द उसोज़ को घेर लिया। सोलो सिकोआ ने पीछे से आकर अनाउंसर टेबल पर खड़े रॉयस कीज़ पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी स्टार्स के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कुछ देर के बवाल के बाद 946 कंट्रोल हासिल करने में कमायब हो गए।
रॉयस कीज़ ने सोलो सिकोआ से हथकड़ी में बांधने का प्रयास किया तभी रोमन रेंस ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। रोमन आते ही हील स्टेबल पर भारी पड़े और ब्लडलाइन मेंबर्स की मदद की। रोमन ने ब्रॉन्को नीमा को स्पीयर लगाया। वहीं, सोलो ने कार्मेलो हेज़ को समोअन स्पाइक लगाकर धराशायी कर दिया। रोमन रेंस की मदद से ब्लडलाइन इस बार 946 को खदेड़ने में कामयाब रही। इसके बाद Raw का यह एपिसोड ऑफ एयर हो गया।
