WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में कई दिलचस्प मुकाबले हुए। इसके साथ ही अगले हफ्ते के लिए भी कुछ मैचों का ऐलान किया गया। AAA क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के शानदार मैच फैंस ने खूब पसंद किया वहीं, मेन इवेंट में दो दिग्गजों के बीच जमकर बवाल हुआ। आइए SmackDown के नए एपिसोड में हुए सभी दिलचस्प मोमेंट के बारे में जानते हैं।
SmackDown के नए एपिसोड की शुरूआत मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन ने की। वो जॉनी गार्गानो और कैंडिस ले रे के साथ रिंग में आए। सैमी ने कहा कि उनके पुराने दुश्मनों में से कोई भी Money in the Bank 2026 जीतने में कामयाब नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ Crown Jewel 2026 में होने वाले संभावित वर्ल्ड चैंपियन Vs चैंपियन मैच पर बात की।
मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स का दखल देखने मिला। उन्होंने रिंग में आकर कहा कि वो जानते है कि सैमी ज़ेन उनके सामने नहीं टिक पाएंगे। इसके जवाब में सैमी ने कहा कि ट्रिक उनके लेवल पर नहीं आते। दोनों के बीच हुई कुछ बहस के बाद जॉनी गार्गानो ने कहा कि ट्रिक को जो भी मौके मिले वो उस पर खरे नहीं उतरे हैं। मौजूदा यूएस चैंपियन ने गार्गानो को मैच के लिए चुनौती दी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Trick Williams vs. Johnny Gargano
SmackDown का पहला मुकाबला ट्रिक विलियम्स और जॉनी गार्गानो के बीच हुआ। दोनों के बीच मूव्स के शुरूआती ट्रेड के बाद जॉनी ने ट्रिक के पैर को निशाना बनाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद जॉनी ने सूप्लेक्स लगाकर अपना फिनिशिंग मूव ट्रिक शॉट लगाने का प्रायस किया लेकिन गार्गानो बचते हुए रिंग के बाहर चले गए। पूरे मैच के दौरान दोनों स्टार्स ने एक दूसरे पर कई शानदार मूव्स लगाए और कुछ नियर पिन फॉल्स भी किये। आखिरकार मैच के अंत में विलियम्स ने ट्रिक शॉट लगाकर बुक एंड मारा और पिन करके जीत दर्ज की।
Results: Trick Williams Wins
बैकस्टेज ब्लैक मोनरे SmackDown GM (जनरल मैनेजर) निक एल्डिस से ज़ूलिया के बारे में बात करती हुई दिखीं। निक ने ऐलान अगले हफ्ते दोनों स्टार्स के बीच स्ट्रीट फाइट मैच का ऐलान किया। मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन ने दखल दिया। निक ने ग्रीन को कहा कि Raw में चेल्सी को पिन करने के बाद रॉक्सेन पेरेज़ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की मांग कर रही थीं। निकी ने दखल देते हुए कहा कि पेरेज़ को उनसे पहले चैंपियनशिप मैच नहीं मिलना चाहिए। चेल्सी ने अगले हफ्ते बेला को WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया जिसे उन्होंने दो हफ्ते बाद के लिए हामी भरी।
Nikki Bella vs. Paige
SmackDown का अगला मुकाबला दो हॉल ऑफ फेमर्स निकी बेला और पेज़ के बीच हुआ। SummerSlam 2026 में निकी ने पेज पर हमला कर हील टर्न किया था। शुरूआती दांव पेंच के बाद दोनों स्टार्स के बीच रिंग के बाहर भी लड़ाई जारी रही। कुछ देर बाद निकी ने पेज़ की गर्दन को निशाना बनाया। पेज़ ने भी जर्मन सूप्लेक्स लगाकर इसका जवाब दिया। दोनों स्टार्स ने मैच में कई बेहतरीन मूव्स और नियर पिन फॉल्स के जरिए फैंस का खूब मनोरंजन किया। मैच के अंत में पेज ने रिंग रोप का सहारा लेते हुए रोलअप के जरिए जीत हासिल की।
Result: Paige Wins
बैकस्टेज आर ट्रुथ ने डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ अपने आगामी मैच पर बात की। ट्रुथ ने कहा कि प्रीस्ट दोस्त होने के बावजूद उन्हें धोखा दिया था। ट्रुथ ने आगे कहा कि वो डेमियन को सबक सिखाकर ही रहेंगे। Money in the Bank 2026 के बाद मेडिकल रूम में केविन ओवेंस का चेकअप हुआ। GM निक एल्डिस केविन के पास आए और उनसे हालचाल पूंछा। ओवेंस ने कहा कि उनके घुटनों और कंधे पर कुछ समस्या है लेकिन उनकी गर्दन पूरी तरह सही है।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक वहां आए और निक एल्डिस से केविन ओवेंस के खिलाफ मैच की मांग की। निक ने कहा कि दोनों स्टार्स का फिट रहना WWE के लिए फायदेमंद है। निक ने साफ कहा कि दोनों स्टार्स को एक दूसरे के खिलाफ मैच समय आने पर जरूर मिलेगा लेकिन तब तक वो एक दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे।
Damian Priest vs. R-Truth
SmackDown का अगला मैच डेमियन प्रीस्ट और आर ट्रुथ के बीच हुआ। ट्रुथ ने मैच शुरू होने से पहले ही डेमियन पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद मैच शुरू हुआ। ट्रुथ केरूआती मूव्स के बाद प्रीस्ट ने बिग बूट लगाकर मैच में वापसी की। इसके बाद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने मैच को कंट्रोल किया। मैच के दौरान डेमियन कॉर्नर पर मूव लगाने गए लेकिन ट्रुथ ने इससे बचते हुए रिंग के टॉप से ड्रॉप किक लगाई। इस मूव के कारण ट्रुथ खुद को ही चोटिल कर बैठे। रेफरी ने ट्रुथ को चेक किया और मैच को रद्द कर दिया। प्रीस्ट, ट्रुथ पर हमला करने के लिए चेयर लेकर आए लेकिन फ्रेक्जिओम ने आकर ट्रुथ को बचाया।
Result: No-Contest
गुंथर SmackDown GM निक एल्डिस के ऑफिस में आए। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते निक ने डैन ह्यूसेन के खिलाफ मैच बुक करके उनका अपमान किया है। गुंथर ने कहा कि फिन बैलर को उनके रास्ते में आने के लिए सबक मिल चुका होगा। निक एल्डिस की जगह डैन ह्यूसेन उनकी चेयर पर बैठे थे। डैन ने कहा कि गुंथर ने उन्हें पिन नहीं किया। गुंथर ने धमकी के रूप में कहा कि वो डैन के लिए Halloween को स्पेशल बना देंगे।
SmackDown के अगले चरण में मौजूदा विमेंस WWE टैग टीम चैंपियंस एलेक्सा ब्लिस और टेटम पेक्सली रिंग में आए। ब्लिस ने अपनी दोस्त शॉर्लेट फ्लेयर की तारीफ की। ब्लिस ने पेक्सली की तारीफ करते हुए उन्हें मेन रोस्टर में अपने पहले टाइटल की जीत पर बधाई दी। पेक्सली ने भी ब्लिस और फ्लेयर का आभार जताया। फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप (जेसी जेन, फॉलेन हेनली और लेनी रीड) का दखल देखने मिला। कुछ देर की बहस के बाद हील स्टार्स ने ब्लिस और पेक्सली पर हमला किया। हालांकि, मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियंस के जवाबी हमले के बाद फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप पीछे हटने को मजबूर हो गए।
बैकस्टेज रे फीनिक्स का इंटरव्यू हुआ। रे अपने भाई पेंटा के Money in the Bank 2026 ब्रीफकेस जीतने पर बहुत खुश दिखे। मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन ने आकर फीनिक्स से कहा कि पेंटा के MITB कैश-इन के लिए रोमन रेंस सही विकल्प हो सकते हैं। रे ने सैमी की चालाकी को भापते हुए कहा संभवतः सैमी MITB कैश-इन के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
Rey Fenix (c) Vs Ricky Saints (AAA Cruiserweight Championship Match)
SmackDown में अगला मुकाबला AAA क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ। चैंपियन रे फीनिक्स और रिकी सेंट्स के बीच मूव्स के कुछ शुरूआती ट्रेड देखने मिले। रिकी ने रे को जहां क्लॉथ्स्लाइन लगाई वहीं फीनिक्स ने किक लगाकर इसका जवाब दिया। रिंग के बाहर हुई कुछ लड़ाई के बाद रिकी ने पावर बॉम्ब लगाकर नियर पिनफॉल किया। सेंट्स ने रोशेम्बो मूव लगाने की कोशिश की लेकिन फीनिक्स ने बचते हुए कटर मूव लगाया और करीबी पिनफॉल किया।
पूरे मैच के दौरान कई जबरदस्त मूव्स ने फैन को खूब उत्साहित किया। दोनों स्टार्स ने एक के बाद कई बार पिनफॉल करने की करीबी कोशिश की लेकिन कोई भी जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुआ। इस शानदार मैच का अंत अच्छा नहीं रहा। रे फीनिक्स टॉप रोप से मूव लगाने गए लेकिन रिकी ने रेफरी को रोप्स पर धकेल दिया जिससे रे भी गिर गए। इसका फायदा उठाकर सेंट्स ने रोशेम्बो मूव लगाया और पिन करने गए लेकिन रेफरी ने खुद पर हमला और बहस किये जाने की स्थिति में सेंट को डिस्क्वालिफ़ाई कर दिया। मैच के बाद भी रिकी ने फीनिक्स पर हमला कर उन्हें धराशायी कर दिया।
Result: Rey Fenix Wins by disqualification
Smackdown Main Event:
इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट के लिए पूर्व अनडिस्प्युटेड चैंपियन कोडी रोड्स आए और उन्होंने रैंडी ऑर्टन को रिंग में आने के लिए ललकारा। हालांकि, ऑर्टन की जगह पूर्व यूएस बैरन कॉर्बिन की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। कॉर्बिन ने रैंडी की बात दोहराते हुए कहा कि कोडी के अंदर वो किलर अंदाज नहीं है। कुछ देर बाद बैरन ने कोडी पर हमला कर दिया लेकिन रोड्स ने जवाबी हमला करते हुए बैरन को रिंग से बाहर किया और उन्हें मैच के लिए चैलेंज किया।
Cody Rhodes vs. Baron Corbin
मैच के शुरू होते ही दोनों स्टार्स ने मैच में बढ़त बनाने के लिए कुछ बढ़िया मूव्स लगाए। मैच के दौरान कॉर्बिन ने अपना डीप 6 मूव लगाकर कोडी को 2 काउंट के लिए पिन किया। इसके बाद भी बैरन ने रोड्स पर दबाव बनाए रखा। कुछ देर बाद अमेरिकन नाइटमेयर ने मैच में वापसी करते हुए कॉर्बिनको स्नैप पावरस्लैम लगाया। कोडी मैच खत्म करने के इरादे से अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन रैंडी ऑर्टन ने पीछे से आकर उनपर हमला कर दिया। इस वजह से रेफरी ने वहीं मैच समाप्त कर दिया।
Result: Cody Rhodes wins via Disqualification!
मैच के बाद दोनों मेगा स्टार्स के बीच जबरदस्त बवाल शुरू हो गया। रैंडी ने कोडी को स्टील स्टेप्स से टकरा दिया। कोडी ने इसके जवाब में एपेक्स प्रिडेटर का सिर अनाउंसर टेबल पर टकरा दिया। रैंडी ने रिंग पोस्ट पर कोडी को फेंका। इसके बाद रैंडी ने कोडी को रिंग में लाकर पंट किक लगाना चाहा लेकिन रोड्स बचने में कामयाब रहे। इसके बाद कोडी ने कटर लगाया और ऑर्टन को पंट किक मारने गए।
हालांकि, वो बैरन कॉर्बिन के हमले का शिकार हो गए। रैंडी ऑर्टन रिंग से बाहर निकलकर स्टेज की तरफ जाने लगे। बैरन अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन कोडी ने उन्हें भी कटर मूव लगाया। इसके बाद रोड्स ने बैरन को पंट किक लगाकर सभी को चौंका दिया। इसके कुछ देर बाद शो ऑफ एयर हो गया।
