Pac: सितंबर खत्म होने से पहले रेसलिंग फैंस को एक बहुत ही ज्यादा दुखद खबर से रूबरू होना पड़ा है। AEW (All Elite Wrestling) सुपरस्टार Pac (WWE में एंड्रियन नेवेल) का मात्र 40 साल की उम्र में आकस्मिक देहांत हो गया है। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद कई सुपरस्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दुख जताया है।
Pac ने WWE को साल 2012 में जॉइन किया था जहां वो बहुत ही जल्दी NXT ब्रांड के टॉप स्टार बन गए थे। NXT चैंपियनशिप को जीतने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर में भी कुछ समय बिताया था। साल 2018 में उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया। लगभग 1 साल बाद उन्होंने AEW को जॉइन किया जहां वो कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक थे। इस समय वो डेथ राइडर ग्रुप के सदस्य थे।
मात्र 26 घंटे पहले Pac ने लड़ा था अपना अंतिम मैच
Pac के आखिरी मैच की बात करे तो 26 सितंबर को हुए AEW All OUT प्रीमियम लाइव इवेंट में वो आंद्रे एल इडोलो (WWE में आंद्रे अल्मास) के खिलाफ लड़ते हुए दिखे थे। Pac ने इंडिपेंडेंट सर्किट के कई टाइटल्स के साथ AEW और WWE में भी कई चैंपियनशिप को जीता था। AEW ने Pac के देहांत के बाद स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,
“All Elite Wrestling बेंजामिन सेटर्ली (Pac) के आकस्मिक देहांत से दुखी है। अपने हाई-फ्लाई मूव्स और शानदार इन-रिंग एक्शन `में माहिर Pac ने दुनिया के कई बड़ी कंपनियों के लिए काम किया और सभी का मनोरंजन किया। Pac ने साल 2019 में AEW को जॉइन करके कई चैंपियनशिप जीता था। इसके साथ ही Pac AEW के लिए कई यादगार मैचों का हिस्सा रहे थे। AEW इस मुश्किल समय में सेटर्ली की फैमिली, दोस्त और उनके फैंस के लिए संवेदना व्यक्त करता है।”
Sportsvarta Pac के परिवार, दोस्त और फैंस के साथ सहानुभूति रखता है।
