IND vs WI 2026 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी सबकी नज़रें

IND vs WI 2026 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी सबकी नज़रें
News Source: BCCI
Image Source: BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम

IND vs WI 2026 Series: वेस्ट इंडीज (West Indies) का भारतीय दौरा 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और 5 T20I होंगे। भारतीय कंट्रोल क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) वनडे टीम के कप्तान होंगे। वनडे टीम के 15 मेंबर स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में आकिब नबी और नमन धीर नए चेहरे होंगे। वहीं, ध्रुव जुरेल टीम के दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहे। ध्रुव ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अच्छे फॉर्म के कारण ही ऋषभ पंत की बजाय चयनकर्ताओं ने ध्रुव को टीम में चुना है। श्रीलंका दौरे पर ही आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।

मुंबई इंडियंस के नमन धीर को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। हाल ही में हुई शेर-ए-पंजाब T20 लीग में धीर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी भी चोट से उबर रहे हैं। संभवतः इस कारण ही वो टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हुए। बहरहाल हार्दिक को इस महीने के अंत में होने वाली ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडिया A में चुना गया है। हालांकि, फिट होने की स्थति पर ही वो मैदान में उतरेंगे।

ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को एशियन गेम्स के लिए चुन लिया गया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में चुने जाने के बाद उन्हें T20 स्क्वाड से रिलीज़ कर दिया है। भारतीय टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर्स रोहित शर्मा, विराट कोहली भी WI के खिलाफ ODI सीरीज में दिखेंगे। वहीं, लंबे समय बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया के ODI स्क्वाड में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन ODI के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश रेड्डी, केएल राहुल (WK), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (WK), गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज़, आकिब नबी, यशस्वी जायसवल, नमन धीर।

IND vs WI 2026 T20Is के लिए भी भारतीय टीम का हुआ ऐलान

एशियन गेम्स के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20I भी खेलने वाली है। यह सीरीज़ 6 अक्टूबर से शुरू होगी। टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही होगी। T20I स्क्वाड में कुछ प्लेयर्स की वापसी भी देखने मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुई T20 सीरीज़ से बाहर रहे प्रिंस यादव और मयंक यादव की नीली जर्सी में वापसी हुई है। चोट के कारण वरूण चक्रवर्ती टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वरुण की जगह कुलदीप यादव को T20 वर्ल्डकप 2026 के बाद पहली बार T20 स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 5 T20I के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा (VC), रवि विश्नोई, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

Players: Rohit Sharma, Virat Kohli
Events: IND vs WI 2026 Series

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin