WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के नए एपिसोड में फैंस को 4 चैंपियनशिप मैच देखने मिले। इसके अलावा फैंस को कुछ बेहतरीन सैगमेंट्स भी देखने मिले। शो का मुख्य आकर्षण सीएम पंक (CM Punk) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मेन इवेंट में अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ मुकाबला था। आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में क्या-क्या हुआ।
WWE SmackDown की शुरूआत 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन की रिंग में एंट्री से हुई। हाल ही में हुए Sunday Night Main Event में उन्होंने कोडी रोड्स को मात दी थी। रैंडी ने कहा कि यह साफ हो गया है कि कोडी रोड्स बुरे इंसान नहीं हैं। लेजेंड किलर बनना आसान बात नहीं हैं। उन्हें (रैंडी) यह नाम WWE यूनिवर्स ने दिया है। इसके बाद ऑर्टन 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का इरादा जताते हुए सीएम पंक और सैमी ज़ेन के मैच के विनर को चेतावनी दी।
बैकस्टेज मौजूदा विमेंस WWE चैंपियन चेल्सी ग्रीन SmackDown जनरल मैनजर निक एल्डिस के साथ बात करती हुई दिखीं। निक ने कहा कि अगर वो चोटिल हो गई तब उन्हें ग्रीन की चैंपियनशिप को वेकेट (खाली) करना पड़ेगा। निक ने चेल्सी को उनके आगामी मैच के लिए गुडलक कहा और वहां से चले गए। टिफनी स्ट्रेटॉन भी वहां आ गई। उन्होंने कहा कि नाया जैक्स के खिलाफ होने वाले मैच में वो चेल्सी की मदद के लिए रिंगसाइड मौजूद होंगी।
Rey Fenix (c) vs. Ricky Saints (AAA Cruiserweight Title Match)
WWE SmackDown के नए एपिसोड का पहला मुकाबला रे फीनिक्स और रिकी सैंट्स के बीच हुआ। मैच की शुरूआत में रे फीनिक्स ने सैंट्स को जहां ड्रॉपकिक लगाई। वहीं, रिकी ने DDT लगाकर इसका जवाबी हमला किया। रिंगसाइड रिकी ने लूचा स्टार को बैरिकेड से टकरा दिया। दोनों ही स्टार्स की तरफ से कई शानदार मूव्स ने फैंस का मनोरंजन किया। मैच के अंत में रे फीनिक्स ने रिकी को सुपरकिक लगाकर मैक्सिकन मसल बस्टर लगाया और पिन करके अपने टाइटल को रिटेन किया।
Winner: Still AAA Cruiserweight Champion Rey Fenix
बैकस्टेज सैमी ज़ेन का इंटरव्यू हुआ। सैमी ने कहा कि अगर केविन ओवेंस या जॉनी गार्गानो में से कोई भी सीएम पंक को मात देते उन्हें तब भी बहुत खुशी होती। उन्होंने दोनों की मदद की थी। हालांकि, दोनों ही पंक से हार गए। सैमी ने फिर से अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। इस दौरान जॉनी अपनी पत्नी कैंडिस ले रे के साथ वहां आ गए। जॉनी ने कहा कि अगर सैमी चैंपियनशिप जीत जाएंगे तब सबसे पहले वो उन्हें चैलेंज करेंगे।
Paige vs. Brie Bella
WWE SmackDown का अगला मुकाबला पेज़ और निकी बेला के बीच हुआ। WWE SummerSlam 2026 में निकी ने पेज़ पर हमला हील टर्न किया था। पेज़ ने आक्रामक शुरूआत करते हुए निकी पर लगातार हमले किये। रिंग के बाहर भी उन्होंने निकी को पहले बैरिकेड से टकरा कर स्टील स्टेप से भिड़ा दिया। मैच का अंत जिस तरह हुआ वह बहुत ही निराशाजनक था। निकी ने रेफरी से बचते हुए रोप्स का सहारा लिया और रोलअप के जरिए पिन करके पेज़ को हराया।
Winner: Paige
WWE SmackDown के अगले चरण में मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स रिंग में आए। उन्होंने खुद को ब्लू ब्रांड का सबसे बेहतरीन सुपरस्टार कहा। ट्रिक ने Sunday Night’s Main Event में अपनी जीत पर बात करते हुए कहा कि अपने साथी लिल याटी को शुक्रिया कहा। विलियम्स ने याटी को रिंग में बुलाया लेकिन बैरन कॉर्बिन, याटी को घायल अवस्था में घसीटते हुए स्टेज तक लाए। ट्रिक अपने साथी को देखने के लिए आगे आए लेकिन कॉर्बिन वापस चले गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद बैरन ने केंडों स्टिक से ट्रिक पर हमला कर उन्हें भी धराशायी कर दिया।
बैकस्टेज नाया जैक्स और लैश लेजेंड का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने चेल्सी ग्रीन को चैंपियनशिप मैच में हराकर उन्हें चोटिल करने की बात कही। लैश ने कहा कि अगर टिफनी स्ट्रेटॉन मैच में दखल देंगी तब उन्हें परिणाम भुगतना होगा। फिन बैलर SmackDown GM निक एल्डिस के साथ बात करते हुए दिखे। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर अपना दावा पेश किया। गुंथर भी वहां आ गए। फिन और गुंथर के बीच बहस देखने मिली। सैगमेंट के अंत में फिन ने पूर्व यूके चैंपियन को पंच मारा।
Chelsea Green (c) vs. Nia Jax (WWE Women’s Title Match)
मैच की शुरूआत में ही चेल्सी ग्रीन ने नाया को ड्रॉपकिक लगाई और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। चेल्सी ने डाइव लगाने की कोशिश की लेकिन नाया ने उन्हें पकड़ लिया और अनाउंस डेस्क पर फेंक दिया। नाया ने अपनी ताकत का पूरा फायदा उठाते हुए मैच को कंट्रोल किया। नाया ने मौजूदा चैंपियन को रिंगसाइड बैरिकेड से टकरा दिया। इस दौरान जैक्स ने सैंटॉन बॉम्ब लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश की।
चेल्सी ग्रीन ने ड्रॉप ओवरहेड किक लगाकर मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाया ने समोअन ड्रॉप लगाकर नियर पिनफॉल किया। नाया ने ग्रीन का फेस मास्क निकाल दिया। रेफरी की नज़रों से बचते हुए लैश लेजेंड ने चेल्सी को हमला करना चाहा लेकिन टिफनी ने उन्हें बचा लिया लेकिन वो खुद हमले का शिकार हो गईं। चेल्सी ने लैश को रिंग पोस्ट से टकरा दिया। नाया जैक्स अपना फिनिशिंग मूव लगाने गई लेकिन ग्रीन बचने में कामयाब रहीं। इस मौके का फायदा उठाते हुए मैच के अंत में चेल्सी ने नाया को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करके अपने टाइटल को डिफेंड किया।
Winner: Still The Women’s WWE Champion Chelsea Green
The War Raiders (c) vs. Damian Priest and R-Truth (AAA Tag Team Championship Match)
वॉर रेडर्स ने मैच शुरू होते ही अपने अपोनेंट्स पर धावा बोल दिया। आईवार ने आर-ट्रुथ पर फ्रॉग स्प्लैश लगाकर पिन करने की नाकाम कोशिश की। मैच के दौरान ट्रुथ ने एरिक को रिंग से बाहर करके अपने पार्टनर डेमियन प्रीस्ट को टैग दिया। प्रीस्ट ने भी कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर मैच को बराबर किया। ट्रुथ-प्रीस्ट ने कुछ बढ़िया मूव्स लगाकर मैच जीतने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे।
मैच के अंत में आईवार ने ट्रुथ को स्पिनिंग हील किक लगाई। इसके बाद रेडर्स ने ट्रुथ को पावरबॉम्ब लगाकर पिन किया और अपनी चैंपियनशिप को सफलता पूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद ट्रुथ और प्रीस्ट ने एक दूसरे को गले लगाया। हालांकि, फैंस उस समय हैरान रह गए जब प्रीस्ट ने ट्रुथ पर हमला कर हील टर्न किया। आखिरी में प्रीस्ट ने अपने साथी को जबरदस्त चोकस्लैम लगाकर धराशायी कर दिया।
Winner: Still The AAA World Tag Team Champions The War Raiders
बैकस्टेज मौजूदा अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक का इंटरव्यू देखने मिला। उन्होंने सैमी ज़ेन को सबक सिखाने की बात कही। पंक ने कहा कि केविन ओवेंस और सैमी सारी समस्या की जड़ हैं। उन्होंने अपने आगामी मैच में जीत दर्ज करने का दावा किया। एलेक्सा ब्लिस और शॉर्लेट फ्लेयर एक दूसरे से बात करती हुई दिखीं। फेटल इंफ्लुएंस ग्रुप ने आकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस का मज़ाक उड़ाया। टेटम पेक्सली भी बहस मे शामिल हुई।
MAIN EVENT: CM Punk (c) vs. Sami Zayn (Undisputed WWE Championship Match)
WWE SmackDown के इस एपिसोड के मेन इवेंट में अनडिस्प्युटेड WWE चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ। सबसे पहले सैमी ज़ेन और फिर मौजूदा चैंपियन सीएम पंक ने एंट्री की। मैच की शुरूआत में दोनों स्टार्स के बीच कुछ शानदार मूव्स का ट्रेड देखने मिला। मैच के दौरान सैमी ने पंक के घुटने को निशाना बनाया और मैच को कंट्रोल किया। पंक ने भी संभलते हुए सैमी के चोटिल हाथ को निशाना बनाया।
सीएम पंक ने GTS लगाने की कोशिश की लेकिन सैमी ने काउंटर करके फिगर फोर लेग लॉक लगाया। हालांकि, जल्द ही पंक निकलने में कामयाब रहे। सैमी ने पंक को ब्लू ठंडर बॉम्ब लगाकर 2 काउंट के लिए पिन किया। सैमी अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन पंक ने उन्हें क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाकर GTS मारा। हालांकि, पंक अपने चोटिल घुटने के कारण पिन करने में लेट हो गए और 2 काउंट पर पिन टूट गया।
जॉनी गार्गानो और उनकी पत्नी कैंडिस ले रे रिंग साइड आ गए। जॉनी ने पंक का ध्यान भटकाया जिसका फायदा उठाते हुए सैमी ने उन्हें रोलअप के जरिए पिन करने का असफल प्रयास किया। कैंडिस ने रेफरी का ध्यान अपनी ओर किया और गार्गानो ने पंक को टाइटल मारने के लिए आगे बढ़े लेकिन खुद ही GTS का शिकार हो गए। अब केविन ओवेंस का मैच में दखल देखने मिला। उन्होंने सैमी को टाइटल पकड़ने से रोका।
केविन ओवेंस ने टाइटल उठाकर सैमी को मारना चाहा लेकिन सैमी वहां से हट गए और गलती से चैंपियनशिप पंक को लग गई। इसके बाद सैमी ने केविन को लो-ब्लो लगाया और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। मैच के अंत में सैमी ने अपना फिनिशिंग मूव लगाकर सीएम पंक को पिन किया और दूसरी बार अनडिस्प्युटेड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। कुछ देर बाद SmackDown का यह एपिसोड ऑफ-एयर हो गया।
