WWE SmackDown रिजल्ट्स (14 August 2026): मेन इवेंट में दिग्गजों के बीच मचा बड़ा बवाल, WWE को मिले दो नए चैंपियंस

WWE SmackDown रिजल्ट्स (14 August 2026): मेन इवेंट में दिग्गजों के बीच मचा बड़ा बवाल, WWE को मिले दो नए चैंपियंस
Source: WWE
Image: WWE
CM Punk

WWE SmackDown: WWE SmackDown के नए एपिसोड में कई चैंपियनशिप मैच सहित कुछ बेहतरीन मुकाबले देखने मिले। ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने मौजूदा विमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन को फिट होने के लिए 30 दिन का समय दिया। अगर वो इसमें सफल नहीं होती तब उनकी चैंपियनशिप को वेकेंट कर दिया जाएगा। इसके बाद गुंथर का दखल देखने मिला। चेल्सी और उनके बीच काफी बहस देखने मिली। इसके बाद ग्रीन के पति मैट कॉर्डाना रिंग में आए। दोनों के बीच हुई बहस के बाद निक ने दोनों स्टार्स के बीच मुकाबला बुक किया।

Gunther vs. Matt Cardona

WWE SmackDown के पहले मुकाबले मे ज्यादातर समय गुंथर ने मैच में अपनी पकड़ बना कर रखी। रिंग जनरल के नाम से मशहूर गुंथर ने मैट को रिंग के बाहर भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कॉर्डाना को बैरिकेड से टकराने के बाद अनाउंस डेस्क पर भी पटका। हालांकि, चेल्सी ग्रीन ने मैच में दखल दिया। इसका फायदा उठाते हुए मैट ने गुंथर को लो-ब्लो लगाते हुए मैच में वापसी की। इसके बाद उन्होंने रफ राइडर मूव लगाया और 2 काउंट के लिए पिन किया। मैच के अंत में गुंथर ने मैट को बॉस्टन क्रैब सबमिशन मूव में फंसा लिया और टैप आउट के जरिए जीत हासिल की।

Winner: Gunther

मैच के बाद लैश लेजेंड और नाया जैक्स ने रिंग में आकर चेल्सी को चेतावनी दी। चेल्सी के बचाव के लिए मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन रिंग में आई। हालांकि, वो दोनों हैवीवेट्स विमेंस स्टार्स का शिकार बन गई। बैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस, शॉर्लेट फ्लेयर और टेटम पेक्सली के बीच बात-चीत देखने मिली। बैकस्टेज कोडी रोड्स ने निक एल्डिस से रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच की मांग की।

निक ने अगले महीने Sunday Night’s Main Event में इस मैच को करवाने का प्रस्ताव रखा जिस पर रोड्स ने हामी भरी। इसके बाद सैमी ज़ेन ने दखल दिया। सभी के बीच हुई काफी बहस के बाद निक ने कहा कि अगर सैमी आज कोडी रोड्स को मैच में हरा देंगे तब उन्हें केविन ओवेंस Vs सीएम पंक के मैच के बीच अनडिसप्युटेड WWE चैंपियनशिप के लिए होने वाले मैच के विनर के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा।

Baron Corbin (c) vs. Carmelo Hayes (United States Title Match)

WWE SmackDown का अगला मुकाबला कार्मेलो हेज़ और बैरन कॉर्बिन के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए हुआ। दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त इन-रिंग एक्शन देखने मिला। बैरन ने हेज़ को पहले बैरीकेड और फिर स्टीलस्टेप से टकरा दिया। हेज़ ने भी सुपरकिक लगाकर मौजूदा चैंपियन पर दबाव बनाया। हेज़ ने टॉप रोप से फ्रॉग स्प्लैश लगाया और नियर पिनफॉल किया। मैच के अंत में बैरन ने एंड ऑफ डेज फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करके अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद ट्रिक विलियम्स ने बैरन पर हमला करते हुए उन्हें धराशायी कर दिया।

Winner: Baron Corbin

WWE SmackDown के अगले पड़ाव में केविन ओवेंस और मौजूदा अनडिसप्युटेड WWE चैंपियन सीएम पंक के बीच जबरदस्त इन-रिंग सैगमेंट देखने मिला। दोनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। बैकस्टेज निक एल्डिस और बैलर बात करते हुए दिखे। थोड़ी देर बाद गुंथर ने दखल दिया। इसके बाद गुंथर और बैलर के बीच भी कुछ बहस हुई।

Damian Priest and R-Truth (c) vs. Tama Tonga & Talla Tonga vs. The War Raiders (Triple Threat WWE Tag Team Title Match)

WWE SmackDown में WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मुकाबला हुआ। सबसे पहले मौजूदा चैंपियंस डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने एंट्री की। इसके बाद क्रमशः वॉर रेडर्स और टामा टोंगा-टाला टोंगा रिंग में आए। प्रीस्ट ने रेडर्स को एल्बो लगाया। आईवार ने टामा को पावरस्लैम लगाकर नियर पिनफॉल किया। ट्रुथ ने टाला को STF मूव लगाया। रेडर्स ने डेमियन को अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया। मैच के अंत में टामा और टाला ने ट्रुथ को डबल पावरबॉम्ब लगाया और पिन करके चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

Winner: New WWE Tag Team Champions Tama Tonga & Talla Tonga

Tiffany Stratton (c) vs. Jacy Jayne (Women’s United States Title Match)

WWE SmackDown के इस एपिसोड का यह तीसरा चैंपियनशिप मुकाबला था। शो के शुरूआत में टिफनी पर हुए हमले का फायदा जेसी जेन ने खूब उठाया। हालांकि, टिफनी ने ड्रॉप किक लगाकर मैच में वापसी की। टिफनी ने जेसी को क्लॉथ्स्लाइन मूव लगाया। जेसी की साथी लेनी रीड ने मैच का दखल देखने मिला। इसका फायदा उठाते हुए जेसी ने टिफनी को बैक-ब्रेकर लगाया। चेल्सी ग्रीन भी इस दौरान रिंग साइड आ गई जहां वो फेटल इंफ्लुएंस से निपट रही थी। मैच के अंत में जेसी ने अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करके विमेंस यूएस चैंपियनशिप को जीत लिया।

Winner: New Women’s United States Champion Jacy Jayne

Main Event: Sami Zayn vs. Cody Rhodes

मैच शुरू होने से पहले ही 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने पीछे से आकर कोडी रोड्स पर हमला कर दिया। रैंडी ने DDT लगाकर RKO लगाने की कोशिश की लेकिन कोडी इससे बचने में कामयाब रहे। दोनों स्टार्स के बीच रिंग साइड जबरदस्त बवाल मच गया। कोडी ने ऑर्टन को लो-ब्लो लगाया। रोड्स, ऑर्टन को चेयर शॉट मारने ही वाले थे कि ऑफ़िशियल्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद ऑफ़िशियल्स ने दोनों टॉप स्टार्स को एक-दूसरे से अलग किया और फिर यह शो ऑफ-एयर हो गया।

Winner: No Contest

Superstars: Randy Orton, Cody Rhodes, CM Punk
Events: WWE SmackDown

SmackDown की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin