FIFA World Cup 2026 Result: दो गोल से पिछड़ने के बाद Belgium की ऐतिहासिक वापसी, Senegal को हराकर अंतिम 16 में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 Result: दो गोल से पिछड़ने के बाद Belgium की ऐतिहासिक वापसी, Senegal को हराकर अंतिम 16 में बनाई जगह
News Source: FIFA
Image Source: FIFA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में बेल्जियम का सामना सेनेगल से हुआ। दोनों ही टीम्स ने शानदार खेल दिखाया और फैंस को भरपूर मनोरंजन किया। इस मैच के रोमांचक मोमेंट्स के बारे में आइए जानते हैं। 

Belgium vs Senegal

मैच की शुरूआत बेल्जियम ने की। 9वें मिनट में बेल्जियम ने मौका जरूर बनाया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सेनेगल ने गजब की आक्रामकता दिखाई। 17वें मिनट में हबीब डिआरा के पास पर सादिओ मने ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन गोलकीपर थीबॉट कोर्टोंइस ने गोल बचा लिया। इसके बाद 12 वें मिनट में इस्माइल जेकब्स ने लेफ्ट से इस्माइला सार को पास दिया।  गोलकीपर को बीट करने के बावजूद सार सही से बॉल को कंट्रोल नहीं कर पाए और बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। 24 वें मिनट में इलिमन एंडियाए ने बाएं तरफ से सादिओ को बॉल पास की। उन्होंने बॉल को D में पहुंचाया जिस पर सार ने हेडर लगाया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के ऊपर के हिस्से से टकराई। रिबाउंड में डिआरा ने कोई गलती नहीं की और शानदार गोल करके अपनी टीम के स्कोर को1:0 कर दिया। 

36वें मिनट में सेनेगल के डिआरा ने बॉक्स से शॉट मारा जो सीधा बेल्जियम के गोलकीपर के पास गया। 42 वें मिनट में बेल्जियम के केविन डी-ब्रून ने जेरेमी डोकू को बॉल पास की जो सेनेगल के खिलाड़ी से टकराने के बाद गोल कीपर के दस्तानों में समा गई। 44 वें मिनट में मैक्सिम डी कूपर ने बॉक्स के बाहर से ही शॉट लगाया जिसे सेनेगल के गोल कीपर मोरी डिआव ने बाएं तरफ डाइव लगाकर रोका। हाफ टाइम तक स्कोर 1:0 ही रहा। 

हाफ टाइम के बाद 51वेंं मिनट में इस्माइला सार ने मिड फील्ड से आए एक पास को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल किया और सभी को छकाते हुए शानदार गोल किया। इस समय स्कोर 2:0 था। बेल्जियम ने अंत में अपनी रणनीति पर बदलाव किया जिसका फायदा उन्हें गोल के रूप में मिला। 85वें मिनट में थॉमस म्यूनियर के शानदार पास पर रोमेलू लुकाकु ने गोल किया और स्कोर को 2:1 कर दिया। बेल्जियम यहीं नहीं रुकी और 88 वें मिनट में लिएंड्रो थ्रोसार्ड के पास पर यूरी टाइलेमांस ने मौका बनाया गोल करके स्कोर को 2:2 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। 91वें मिनट में बेल्जियम ने एक और गोल करने का प्रयास किया लेकिन इस बार वो सफल नहीं हुए। 

95वें मिनट में सेनेगल के इब्राहिम एम्बावे ने कप्तान इद्रीसा गाना को पास दिया जिसपर उन्होंने बॉल के बाहर से ही शॉट लगाया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के साइड से निकल गई। पूरे मैच का सबसे बड़ा मोमेंट 118वें मिनट में आया जब सेनेगल के खिलाड़ी से फ़ाउल हुआ और रेफरी ने VAR के बाद बेल्जियम को पेनाल्टी दे दी। इसके बाद यूरी टाइलेमांस ने पेनाल्टी शॉट लिया और गोल करके बेल्जियम को 3:2 से जीत दिला दी। अब Round 16 में बेल्जियम के सामने होस्ट यूएसए की चुनौती होगी।

Football की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin