Rohit Sharma के ODI से संन्यास की खबरों ने बढ़ाई हलचल, क्या Lord’s ODI होगा Hitman का आखिरी मैच?

Rohit Sharma के ODI से संन्यास की खबरों ने बढ़ाई हलचल, क्या Lord’s ODI होगा Hitman का आखिरी मैच?
Source: BCCI, Indian Express

Rohit Sharma:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संभवतः अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्डकप में नहीं दिखेंगे। इसके साथ ही यह कयास लगाए जा रहे है कि हिटमैन जल्द ही भारतीय जर्सी में आखिरी-बार खेलते हुए दिख सकते हैं।

हाल ही में आई इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा को यह बता दिया है कि वो वर्ल्डकप 2027 के प्लान में शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि रविवार को लॉर्ड्स में वो आखिरी बार भारत के लिए मैच खेलेंगे। रोहित अब केवल वनडे ही खेलते हैं। उन्होंने T20 वर्ल्डकप 2024 को जीतने के बाद T20I से सन्यास ले लिया था। वहीं बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट के अनुसार,

“पिछले हफ्ते भारतीय सेलेक्शन कमेटी और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के सामने वर्ल्डकप 2027 तक का प्लान सामने रखा। सेलक्टर्स यशस्वी जैसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते है जो लंबे समय से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अभी भी अपने मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। चयन समिति  ने पूर्व भारतीय कप्तान को यह साफ कर दिया है कि वो वर्ल्डकप 2027 में उन्हें शामिल नहीं करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, रिटायरमेंट लेना या चयन के लिए उपलब्ध रहने का निर्णय BCCI ने रोहित पर छोड़ दिया है।”

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी। इसके बाद रोहित से कप्तानी ले कर शुभमन को दे दी गई थी। फिलहाल रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं जा रहा है। उन्होंने पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में 26 रन बनाए हैं। वहीं,यशस्वी जैसवाल की पिछली तीन इनिंग पर नजर डालें तो उन्होंने दो इनिंग्स में शतक जड़ा है।

वर्ल्डकप 2027 के प्लान में शामिल नहीं होने पर Rohit Sharma ने जताई नाखुशी

कुछ रिपोर्ट्स में अब यह बताया गया है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा ने BCCI के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वो अभी और खेलना चाहते हैं और वर्ल्डकप 2027 के प्लान से खुद को बाहर किये जाने पर वो खुश नहीं है।

Players: Rohit Sharma

Cricket की ताज़ा खबरों के लिए हमे WWW.sportsvarta.com पर फॉलो कीजिए।

Posted By: Admin